14 साल बाद अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी फिर साथ, क्या Bhooth Bangla तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड?

Kaushiki | Apr 16, 2026, 13:22 IST
Bhooth Bangla
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन 14 साल बाद भूत बंगला के साथ लौटे हैं। इसमें परेश रावल और राजपाल यादव भी हैं। क्या यह फिल्म पुरानी कॉमेडी का जादू दोहरा पाएगी?

Bhooth Bangla: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर कॉमेडी मोड में लौट आए हैं। उनके साथ मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन भी पूरे 14 साल बाद वापस आए हैं।



इस जोड़ी ने पहले हेरा फेरी और भूल भुलैया जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब उनकी नई फिल्म भूत बंगला रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फैन्स इस रीयूनियन का बहुत लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।



फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर पहले ही काफी वायरल हो चुका है। लोगों को उम्मीद है कि उन्हें फिर से वही पुराना जादू दिखेगा। ये फिल्म आज (17 अप्रैल) को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।





क्या है भूत बंगला की स्टोरी

फिल्म की कहानी मंगलपुर नाम की एक मिस्टीरियस प्लेस के इर्द-गिर्द घूमती है। यहां एक बहुत बड़ी और पुरानी हवेली है जिससे अक्षय का कनेक्शन है।



अक्षय का किरदार उस हवेली में शादी और उत्सव मनाना चाहता है। लेकिन उस इलाके में वधूसुर नाम के एक खतरनाक प्रेत का खौफ है। कहा जाता है कि शादी होते ही वधूसुर दूल्हा-दुल्हन को उठा ले जाता है।



इसी डर और अक्षय की जिद के बीच कॉमेडी का तड़का लगा है। हवेली धीरे-धीरे एक डरावने भूत बंगला में तब्दील होने लगती है। इसी उधेड़बुन में दर्शकों को हंसी के जबरदस्त फव्वारे देखने को मिलेंगे।



Bhooth Bangla: 14 साल बाद प्रियदर्शन संग अक्षय कुमार, क्या 7वीं ह‍िट से उतारेंगे 'ख‍िलाड़ी कुमार' क


एक्टर असरानी की आखिरी फिल्म

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी तगड़ी और एक्सपीरियंस स्टार कास्ट है। अक्षय के साथ परेश रावल और राजपाल यादव की जोड़ी फिर दिखेगी।



खास बात ये है कि दिग्गज एक्टर असरानी भी इस फिल्म में हैं। निधन से पहले उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी। ये उनकी आखिरी फिल्म होने वाली है जो फैन्स के लिए इमोशनल है।



राजपाल यादव अपने पुराने मजाकिया अंदाज में दर्शकों को खूब हंसाएंगे। ट्रेलर में इन एक्टर्स की टाइमिंग कमाल की नजर आ रही है। कॉमेडी के ये धुरंधर फिल्म को हिट कराने का दम रखते हैं।



अक्षय कुमार के फैंस का 14 साल का इंतजार होगा खत्म, भूत बंगला में गले में रुद्राक्ष आए नजर, फैंस बोल


फैन्स के मन में बासी माल को लेकर बड़ा डर

बता दें कि, भूल भुलैया फिल्म को लेकर उत्साह तो है पर कुछ चिंताएं भी सता रही हैं। ट्रेलर में कुछ पुराने और आइकॉनिक डायलॉग्स फिर से दोहराए गए हैं।



जैसे अक्षय का दीदी डर गई और राजपाल का मंदिर का घंटा वाला सीन। फैन्स को डर है कि कहीं फिल्म सिर्फ पुराने सीन्स का रीमिक्स न हो। अगर नई कहानी में पुराना टच हो तो वो मजेदार लगता है।



लेकिन पूरी फिल्म पुराने रेफरेंस पर टिकी रही तो मजा किरकिरा होगा। दर्शकों को अब कॉमेडी के साथ कुछ नयापन भी चाहिए होता है। तो ऐसे में अब बड़ा सवाल है कि क्या प्रियदर्शन कुछ नया पेश कर पाएंगे।



Bhooth Bangla Teaser: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का टीजर जारी, हंसी, डर और पागलपन का होगा धमाका


VFX का हुआ है इस्तेमाल

अक्षय कुमार की आगामी फिल्मभूल भुलैया में बिना भूत दिखाए ही डर का माहौल बनाया गया था। लेकिन भूत बंगला (akshay kumar Film) में स्क्रीन पर असली भूत-प्रेत दिखाए जा रहे हैं। इसमें काफी ज्यादा VFX और स्पेशल इफेक्ट्स का यूज किया गया है। आजकल दर्शक खराब क्वालिटी वाले VFX को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं।



अगर फिल्म (भूत बंगला फर्स्ट लुक) का विजुअल इफेक्ट कच्चा रहा तो फिल्म डूब सकती है। भूल भुलैया का मुकाबला करना इस फिल्म के लिए बड़ी चुनौती होगी। हालांकि अक्षय का कॉन्फिडेंस देखकर लग रहा है कि फिल्म कमाल करेगी। 17 अप्रैल को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।



ये खबरें भी पढ़ें...



2026-27 में आएगी मायथोलॉजिकल फिल्मों की बाढ़, रामायण समेत सात बड़ी फिल्में



धुरंधर 2 ने हिंदी सिनेमा से लिए सेट किया नया रिकॉर्ड, पहली बार एक भाषा में किसी फिल्म ने कमाए 1000 करोड़



भाईजान की Matrubhumi Movie को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्यों टल रही है सलमान की फिल्म



अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर आउट, 14 साल बाद फिर दिखेगा वही पुराना जादू



Tags:
  • बॉलीवुड
  • Akshay Kumar
  • अक्षय कुमार
  • akshay kumar Film
  • भूल भुलैया फिल्म
  • भूत बंगला
  • भूत बंगला फर्स्ट लुक
  • अक्षय कुमार की आगामी फिल्म