2026-27 में आएगी मायथोलॉजिकल फिल्मों की बाढ़, रामायण समेत सात बड़ी फिल्में

Anjali Dwivedi | Apr 10, 2026, 17:49 IST
Share
upcoming-mythological-movies
upcoming-mythological-movies

नितेश तिवारी की रामायण के साथ जय हनुमान और नागबंधम जैसी 7 बड़ी पौराणिक फ़िल्में 2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी। देखें पूरी लिस्ट और रिलीज डेट।

Entertainment News. सिनेमा प्रेमियों के लिए आने वाले दो साल बेहद खास होने वाले हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मैथोलॉजिकल फिल्में पर आधारित फिल्मों की एक ऐसी लहर आने वाली है, जिसे बवंडर कहना गलत नहीं होगा। नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण की चर्चा तो चारों तरफ है, लेकिन इसके अलावा भी कई बड़ी फिल्में लाइन में खड़ी हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो फिल्में जो पर्दे पर इतिहास दोहराने आ रही हैं।

रामायण का डबल धमाका

सबसे ज्यादा चर्चा रणबीर कपूर स्टारर रामायण की है। लगभग दो हजार करोड़ रुपए के विशाल बजट के साथ इसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर धमाका करेगा।

वहीं दूसरा भाग दिवाली 2027 के लिए तय किया गया है। रणबीर कपूर के साथ इसमें साई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। हाल ही में जारी हुए टीजर ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

रामायण – भाग I की पहली झलक - बॉलीवुड हंगामा
रामायण – भाग I की पहली झलक - बॉलीवुड हंगामा

जय हनुमान और नागबंधम का रोमांच

कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी अब जय हनुमान के जरिए भगवान हनुमान के अवतार में नजर आएंगे। पहले इसे सितंबर 2026 में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार यह 2027 में रिलीज हो सकती है।

वहीं, साउथ की एक और फिल्म नागबंधम: द सीक्रेट ट्रेजर 2 जुलाई 2026 को दस्तक देगी। इसकी कहानी प्राचीन विष्णु मंदिरों के पौराणिक रहस्यों और छिपे हुए खजाने के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर मायथोलॉजिकल फिल्मों का बवंडर? 'रामायण' ही नहीं, रिलीज होंगी ये 7 मूवीज
2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर मायथोलॉजिकल फिल्मों का बवंडर? 'रामायण' ही नहीं, रिलीज होंगी ये 7 मूवीज

नीम करौली बाबा पर आधारित दो फिल्में

बाबा नीम करौली के अनुयायियों के लिए साल 2026 खुशियों भरा होगा। उनके जीवन पर आधारित फिल्म श्री नीम करौली बाबा महाराज 23 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी, जिसमें मराठी स्टार सुबोध भावे लीड रोल में हैं।

इसके ठीक बाद जून 2026 में हनुमान अंश रिलीज की जाएगी। यह फिल्म एक प्रसिद्ध किताब पर आधारित है और इसे हिंदी के साथ-साथ ब्रज और बुंदेली भाषाओं में भी दिखाया जाएगा।

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर मायथोलॉजिकल फिल्मों का बवंडर? 'रामायण' ही नहीं, रिलीज होंगी ये 7 मूवीज
2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर मायथोलॉजिकल फिल्मों का बवंडर? 'रामायण' ही नहीं, रिलीज होंगी ये 7 मूवीज

वाल्मीकि रामायण की मौलिकता

जहां नितेश तिवारी की रामायण भव्यता पर फोकस कर रही है, वहीं भावना तलवार के निर्देशन में बन रही वाल्मीकि रामायण मूल पाठ और उसकी गहराई पर केंद्रित होगी। इसे 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज किया जाना तय हुआ है। यह फिल्म उन लोगों के लिए खास होगी जो रामायण के मूल स्वरूप को पर्दे पर देखना चाहते हैं।

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर मायथोलॉजिकल फिल्मों का बवंडर? 'रामायण' ही नहीं, रिलीज होंगी ये 7 मूवीज
2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर मायथोलॉजिकल फिल्मों का बवंडर? 'रामायण' ही नहीं, रिलीज होंगी ये 7 मूवीज

चिरंजीवी हनुमान और एआई का जादू

आने वाले समय में तकनीक भी पौराणिक कथाओं का हिस्सा बनेगी। चिरंजीवी हनुमान एक पूरी तरह से एआई जेनरेटेड फिल्म है। इसमें बजरंग बली की महिमा को आधुनिक तकनीक के साथ दिखाया जाएगा। हालांकि इसे हनुमान जयंती पर आना था, लेकिन अब इसकी संभावित रिलीज डेट सितंबर 2026 बताई जा रही है।

ये खबरें भी पढ़ें...

भाईजान की Matrubhumi Movie को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्यों टल रही है सलमान की फिल्म

फिल्म धुरंधर का वो गाना जो दाऊद ने बनवाया, उसी ने मारा, ओए-ओए गाने की असली कहानी

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर आउट, 14 साल बाद फिर दिखेगा वही पुराना जादू

Box Office 2026 Clash: साल 2026 में बॉलीवुड का धमाका, इन बड़ी फिल्मों में होगा जबरदस्त क्लैश

Tags:
  • रणबीर कपूर
  • सनी देओल
  • entertainment news
  • Entertainment
  • बॉक्स ऑफिस
  • साई पल्लवी
  • सिनेमा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब