Alia Bhatt से 77 लाख की धोखाधड़ी, एक्स असिस्टेंट गिरफ्तार, एक्ट्रेस के अकाउंट से हेरा-फेरी का आरोप
मुंबई पुलिस ने आलिया भट्ट की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट, वेदिका प्रकाश शेट्टी को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आलिया के प्रोडक्शन हाउस और उनके पर्सनल एकाउंट्स से लाखों रुपए की हेरा-फेरी करने का आरोप है।
यह खुलासा तब हुआ जब आलिया भट्ट की मां, सोनी राजदान ने फरवरी 2025 में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और वेदिका को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया है। वेदिका पर आरोप है कि उसने 2023 से 2025 के बीच कुल 76 लाख रुपए की हेरा-फेरी की है।
ये खबर भी पढ़ें...अब एक्टिंग की पिच पर धूम मचाने आ रहे Cricketer Suresh Raina, तमिल फिल्म से मिली पहली झलक
कैसे सामने आया मामला
प्रोडक्शन हाउस के बारे में
आलिया भट्ट ने 2021 में इटर्नल सनशाइन प्रोडक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड लॉन्च किया था जिसका पर्पस हल्की-फुल्की और ओरिजिनल फिल्में बनाना था।
इस प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म डार्लिंग्स थी, जिसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म में आलिया, विजय वर्मा और शेफाली शाह ने मेन रोल प्ले किया था। फिल्म को ऑडियंस से काफी अप्प्रेसिएशन भी मिला।
ये खबर भी पढ़ें...रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar का टीजर हुआ रिलीज, फैंस को मिला सरप्राइज
आलिया भट्ट का वर्क फ्रंट
र्क फ्रंट पर आलिया इन दिनों स्पाय यूनिवर्स की फिल्म अल्फा की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह शरवरी वाघ के साथ लीड रोल में हैं। फिल्म दिसंबर 2025 में क्रिसमस के आसपास रिलीज हो सकती है।
इसके अलावा, आलिया अपने पति रणबीर कपूर के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में भी दिखाई देंगी। फिल्म में आलिया-रणबीर के साथ विकी कौशल भी अहम किरदार में होंगे। बता दें कि, आलिया की पिछली फिल्म ब्रह्मास्त्र थी, जिसमें उन्होंने पहली बार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर किया था।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢
🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
Alia bhatt | Alia Bhatt and Ranbir Kapoor | Alia Bhatt success | Alia Bhatt News | आलिया भट्ट और रणबीर कपूर | आलिया ने मुंबई पुलिस से मांगी मदद | Mumbai Police claims | Mumbai Police | entertainment news | मनोरंजन न्यूज