अनंत और राधिका सेकेंड प्री वेडिंग: 800 मेहमानों ने विजिट किया लोकल मार्केट, सभी सितारों ने लगाए चार चांद

Dolly patil | Jun 02, 2024, 15:14 IST
XCrf
बीते दिन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का सेकेंड प्री-वेडिंग फंक्शन खत्म हो गया है। ऐसे में अब इटली से परिवार की पहली झलक सामने आई हैं। जिसमें नीता अंबानी से लेकर मुकेश अंबानी और दूल्हा-दुल्हन भी जमकर क्रूज पार्टी एंजॉय करते नजर आए।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी अब खत्म हो चुकी है। इसी के साथ शनिवार को इवेंट के आखिरी दिन अंबानी परिवार के तकरीबन 800 मेहमान इटली के शहर पोर्टोफिनो पहुंचे थे।इसी के साथ पोर्ट से मेहमानों को 4 रॉयल बोट्स के जरिए सिटी प्लाजा तक लाया गया था। पोर्ट से लगभग 2 किमी के सफर के लिए बोट्स ने फेरी की।



LA DOLCE VITA कार्यक्रम


यहां शाम 5 बजे से लेकर रात 10:30 बजे तक ( भारतीय समयानुसार- रात 8:30 बजे से देर रात 2 बजे तक ) LA DOLCE VITA नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। LA DOLCE VITA एक इटैलियन शब्द है। जिसका हिंदी में मतलब होता है प्यारी जिंदगी।



ुििु्ु्ि


मेहमान पहुंचे लोकल मार्केट


लोकल मार्केट में केवल अंबानी परिवार के मेहमान ही घूमते नजर आए। कई मेहमानों ने लोकल शॉप से शॉपिंग भी की। इसी के साथ शहर के सभी एंट्री पॉइंट्स से मेहमानों को छोड़कर अन्य लोगों को प्रवेश नहीं दिया गया। इस दौरान मेहमानों को लिए स्पेशल हैंड बैंड जारी किए गए थे, जिससे उन्हें शहर में एंट्री दी गई थी।



ाोैैओई


इतालवी सिंगर ने किया परफॉर्म


शनिवार यानी 1 जून को शहर में मशहूर इतालवी सिंगर आंद्रेया बोसिलेई (andrea bosilei )और एनस्तासिया पेतिशैक ने भी दो घंटे तक परफॉर्म किया। इस दौरान वहा बड़े-बड़े स्पीकर भी लगाए गए जिससे स्थानीय लोग ने भी उनकी प्रस्तुतियां सुनीं। कार्यक्रम के दौरान पोर्टोफिनो पोर्ट पर लग्जरी क्रूज सेलिब्रिटी एसेंट पर आतिशबाजी भी की गई।



डेस्टिनेशन के लिए रवाना हुए गेस्ट


देर रात तक चले इस इवेंट के बाद सभी गेस्ट्स फ्लाइट्स के जरिए अपने-अपने डेस्टिनेशन के लिए रवाना हो गए।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



https://thesootr.com/entertainment/drunk-raveena-tandon-assaulted-elderly-woman-4737240



Tags:
  • अंबानी परिवार
  • अनंत अंबानी और राधिका
  • अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी
  • andrea bosilei