Upcoming Movies: अप्रैल में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रही हैं ये धमाकेदार फिल्में

Kaushiki | Mar 26, 2025, 17:25 IST
april-2025-upcoming-movies
अप्रैल 2025 में सिनेमा प्रेमियों के लिए एक और धमाल, जहां राजकुमार राव की रोमांटिक कॉमेडी से लेकर सनी देओल के एक्शन तक सब कुछ है। इन फिल्मों का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं, और यह महीने को खास बना देंगे!

मार्च 2025 का महीना सिनेमा लवर्स के लिए शानदार था, लेकिन अब अप्रैल में भी बहुत सारी धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ऑडियंस को इंतजार है राजकुमार राव की रोमांटिक-कॉमेडी से लेकर सनी देओल के एक्शन तक। साथ ही, अक्षय कुमार के ऐतिहासिक ड्रामा से लेकर इमरान हाशमी के सस्पेंस-थ्रिलर तक। तो चलिए, जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जो अप्रैल में पर्दे पर धूम मचाने आ रही हैं...



ये खबर भी पढ़ें... ‘छावा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग: पीएम मोदी सांसदों के संग 26 मार्च को ऐतिहासिक फिल्म



भूल चूक माफ' की बदली रिलीज़ डेट: अब इस दिन आएगी राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म - Haribhoomi


भूल चूक माफ (Bhul Chook Maaf)

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भूल चूक माफ 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह फिल्म रिश्तों में होने वाली गलतियों और माफी की ताकत पर आधारित है। करण शर्मा के डिरेक्टेड इस फिल्म का उद्देश्य दर्शकों को इमोशनल रूप से जोड़ना है। फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी और रोमांस का तड़का देखने को मिलेगा।



जाट (Jat)

सनी देओल का एक्शन ड्रामा जाट 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में सनी देओल के जबरदस्त एक्शन सीन्स होंगे, जो एक्शन प्रेमियों को बेहद पसंद आएंगे। गोपीचंद मलिनेनी के डिरेक्टेड ये फिल्म सनी देओल के जबरदस्त एक्शन सीन्स से भरपूर होगी। फिल्म का प्लाट एक जाट युवक की लाइफ जर्नी और स्ट्रगल पर आधारित है।



ये खबर भी पढ़ें... घातक री-रिलीज: 29 साल बाद सिनेमाघरों में फिर से धमाल मचाएगी सनी देओल की फिल्म



इस दिन रिलीज होगी 'फुले' फिल्म; महात्मा ज्योतिबा फुले का किरदार निभाएंगे ये एक्टर…


फूले (Phule)

प्रतीक गांधी और पत्रलेखा की फिल्म फूले 11 अप्रैल को रिलीज होगी। यह फिल्म भारतीय समाज के दो ग्रेट पर्सनालिटीज की बायोग्राफी पर बेस्ड है। सोशल रिफॉर्म्स और शिक्षा का संदेश देती हुई यह फिल्म दिल छूने वाली होगी।



केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2)

अक्षय कुमार और अनन्या पांडे की फिल्म केसरी चैप्टर 2 18 अप्रैल को रिलीज होगी। यह फिल्म जलियावाला बाग हत्याकांड पर आधारित है, जो भारतीय इतिहास की सबसे काली घटनाओं में से एक है। यह फिल्म हिस्टोरिकल ड्रामा के फैंस के लिए एक ग्रेट एक्सपीरियंस होगी।



ये खबर भी पढ़ें... इस फिल्म से बॉलीवुड की क्वीन बनी थीं Kangana Ranaut



द भूतनी (The Bhootni)

मौनी रॉय की द भूतनी 18 अप्रैल को रिलीज होगी। यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है, जिसमें डर और हंसी का जबरदस्त मिक्सचर देखने को मिलेगा। जो लोग डर और हंसी का एक्सीलेंट कॉम्बिनेशन पसंद करते हैं, उनके लिए यह फिल्म मजेदार होगी।



ग्राउंड जीरो (Ground Zero)

इमरान हाशमी की ग्राउंड जीरो 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें इमरान हाशमी का जबरदस्त एक्शन और सस्पेंस भरी कहानी देखने को मिलेगी। तो तैयार हो जाइए, अप्रैल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर इन शानदार फिल्मों का मजा लेने के लिए!



ये खबर भी पढ़ें... उपन्यास 'नौकर की कमीज' पर बन चुकी है फिल्म , 50 साल से कर रहे लेखन



Tags:
  • सनी देओल
  • Bollywood Movies
  • अक्षय कुमार
  • इमरान हाशमी
  • अनन्या पांडे
  • Entertainment
  • मौनी रॉय
  • मनोरंजन न्यूज
  • Action Movies