Bhooth Bangla Collection: अक्षय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, दो दिनों में 60 करोड़ पार

Kaushiki | Apr 18, 2026, 13:51 IST
Bhooth Bangla Collection
अक्षय कुमार की भूत बंगला ने 15.75 करोड़ (पेड प्रीव्यू मिलाकर) कमाकर शानदार शुरुआत की है। यह 2026 की तीसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर बन गई है। जानें...

Bhooth Bangla Collection: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं। उनकी नई फिल्म भूत बंगला ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है।



इस फिल्म का फैंस को काफी लंबे समय से बहुत बेसब्री से इंतजार था। इसकी सबसे बड़ी वजह अक्षय और डायरेक्टर प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी की वापसी है।



ये जोड़ी पूरे 14 साल बाद बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आई है। भूत बंगला ने पहले ही दिन कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हॉरर और कॉमेडी का यह मेल दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है।



ओपनिंग डे का कलेक्शन

फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में धमाकेदार तरीके से रिलीज हुई। फिल्म ने रिलीज से एक दिन पहले ही पेड प्रीव्यू से कमाई शुरू कर दी थी।



सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, पेड प्रीव्यू में फिल्म ने 3.40 करोड़ रुपए कमाए। शुक्रवार को पहले दिन फिल्म ने भारत में 12.25 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया।



अगर दोनों को जोड़ दें, तो कुल ओपनिंग 15.75 करोड़ रुपए हो गई है। ये अक्षय कुमार के करियर की शानदार ओपनिंग में से एक मानी जा रही है। फिल्म को मिल रहे अच्छे रिव्यू से आने वाले दिनों में कमाई बढ़ सकती है।



2026 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी भूत बंगला

साल 2026 में अब तक कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस (akshay kumar Film)पर रिलीज हो चुकी हैं। लेकिन अक्षय की 'भूत बंगला' ने आते ही सबको कड़ी टक्कर दी है। इस साल की टॉप ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में यह तीसरे नंबर पर है।



पहले नंबर पर 'धुरंधर 2' और दूसरे पर 'बॉर्डर 2' का कब्जा है। अक्षय (अक्षय कुमार की आगामी फिल्म) की फिल्म ने 'ओ'रोमियो' और 'इक्कीस' जैसी फिल्मों को काफी पीछे छोड़ दिया है। अक्षय के लिए यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक नई जान लेकर आई है। दर्शकों का फिल्म के प्रति क्रेज देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स भी काफी हैरान हैं।



विदेशी बाजार में हुई पैसों की बारिश

फिल्म की कमाई का ग्राफ शनिवार को तेजी से ऊपर चढ़ा। पहले दिन जहां ओवरसीज कलेक्शन करीब 5 करोड़ रुपए था, वहीं दूसरे दिन यह आंकड़ा बढ़कर 9 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।



यानी केवल एक दिन में विदेशी कमाई में लगभग दो गुनी बढ़त देखी गई। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अपने पहले दिन के 25 करोड़ के आंकड़े को दूसरे दिन ढाई गुना तक बढ़ा दिया है।



कैटेगरीकलेक्शन (दो दिन)
इंडियन नेट कलेक्शन35 करोड़ रुपए
इंडियन ग्रॉस कलेक्शन42 करोड़ रुपए
ओवरसीज कलेक्शन18.50 करोड़ रुपए
कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन60.50 करोड़ रुपए

अक्षय के करियर की टॉप 5 ओपनर्स में शामिल

कोविड के बाद अक्षय कुमार की फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस थोड़ा मुश्किल रहा है। लेकिन भूत बंगला उनके करियर की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है।



इसने अक्षय की पुरानी फिल्मों जैसे राम सेतु और बच्चन पांडे को मात दी है। केवल सूर्यवंशी और हाउसफुल 5 ही इस फिल्म से आगे बनी हुई हैं।



अक्षय की हॉरर-कॉमेडी जॉनर में वापसी उनके लिए बहुत लकी साबित हो रही है। इस फिल्म में वामिका गब्बी, तबू और राजपाल यादव ने भी जान डाल दी है। प्रियदर्शन का डायरेक्शन और पुरानी स्टार कास्ट फिल्म की असली ताकत बनकर उभरी है।



अक्षय कुमार की टॉप ओपनिंग फिल्म

अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है।



  • नंबर 1 पर आज भी 2019 में आई मिशन मंगल (29.16 करोड़) बनी हुई है।
  • दूसरे नंबर पर 'सूर्यवंशी' है जिसने पहले दिन 26.29 करोड़ का बिजनेस किया था।
  • 'गोल्ड' और 'हाउसफुल 5' भी इस लिस्ट में काफी ऊपर पायदान पर हैं।
  • 'भूत बंगला' 12.25 करोड़ के साथ टॉप 10 ओपनर्स की लिस्ट में शामिल हो गई है।

फिल्म (भूत बंगला फर्स्ट लुक) की मजेदार कहानी और राजपाल यादव की कॉमेडी दर्शकों को लोटपोट कर रही है। आने वाले वीकेंड पर फिल्म की कमाई में भारी उछाल आने की उम्मीद है।



ये खबरें भी पढ़ें...



इन 5 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने आ रहे हैं Varun Dhawan



धुरंधर 2 ने हिंदी सिनेमा से लिए सेट किया नया रिकॉर्ड, पहली बार एक भाषा में किसी फिल्म ने कमाए 1000 करोड़



2026-27 में आएगी मायथोलॉजिकल फिल्मों की बाढ़, रामायण समेत सात बड़ी फिल्में



भाईजान की Matrubhumi Movie को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्यों टल रही है सलमान की फिल्म



Tags:
  • Akshay Kumar
  • अक्षय कुमार
  • akshay kumar Film
  • भूत बंगला
  • भूत बंगला फर्स्ट लुक
  • अक्षय कुमार की आगामी फिल्म