अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर आउट, 14 साल बाद फिर दिखेगा वही पुराना जादू
Bhooth Bangla Trailer: क्या आप अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की कॉमेडी के दीवाने हैं? तो तैयार हो जाइए क्योंकि भूत बंगला का ट्रेलर आ गया है। इस ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
फैंस इस फिल्म का काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अक्षय कुमार अपनी सिग्नेचर कॉमेडी टाइमिंग के साथ वापस लौट आए हैं। ट्रेलर में हॉरर और कॉमेडी का बहुत ही जबरदस्त मेल दिखा है। यह फिल्म दर्शकों को खूब डराने और हंसाने का वादा करती है।
फिल्म की स्टोरी क्या है
फिल्म की कहानी मंगलपुर नाम के एक इमेजिनरी सिटी की है। यहां एक पुरानी हवेली है जो अपनी डरावनी कहानियों के लिए फेमस है। गांव के लोग मानते हैं कि यहां वधुसुर नाम का राक्षस रहता है।
अक्षय कुमार का रोल इस पुरानी और आलीशान हवेली का मालिक बनता है। शुरुआत में उन्हें यह हवेली बहुत ही शानदार और आकर्षक लगती है। लेकिन धीरे-धीरे उन्हें वहां कुछ अजीब और डरावनी चीजें महसूस होती हैं। हवेली के भीतर छिपे रहस्यों को सुलझाना अक्षय के लिए बड़ी चुनौती है।
पुरानी कॉमेडी जोड़ी का मिलन
फिल्म में अक्षय के साथ कॉमेडी के दिग्गज कलाकार भी मौजूद हैं। परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी की जोड़ी फिर से साथ दिखी है। इन तीनों की मौजूदगी फिल्म में हंसी का जबरदस्त तड़का लगाती है।
ट्रेलर में उनके मजेदार डायलॉग्स ने फैंस का दिल जीत लिया है। फिल्म में वामिका गब्बी और तब्बू भी बहुत अहम रोल निभा रही हैं। जिस्शु सेनगुप्ता और मिथिला पालकर भी इस डरावने सफर का हिस्सा हैं। 14 साल बाद प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी पर्दे पर आग लगाएगी।
सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
अक्षय कुमार की भूत बंगला का ट्रेलर देखते ही सोशल मीडिया पर जैसे धमाका हो गया है! फैंस तो बस क्रेजी हो गए हैं और मजेदार रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है। सबसे ज्यादा चर्चा अक्षय के उस आइकॉनिक 'बहन डर गई' वाले डायलॉग की हो रही है, जिसने पुराने 'भागम भाग' वाले नोस्टाल्जिया को जगा दिया है।
किसी ने इसे असली 'भूल भुलैया 2' बताया तो किसी ने कहा— "कार्तिक आर्यन, अब संभल जाओ, मास्टरपीस लौट आया है!" वाकई, अक्की का यह धांसू अंदाज देखकर फैंस को पुरानी कॉमेडी के सुनहरे दिन याद आ गए हैं।
रिलीज डेट में हुआ बड़ा बदलाव
फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन धुरंधर: द रिवेंज की सफलता को देखते हुए इसे टाल दिया गया। अब भूत बंगला ऑफिशियली 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी।
प्रोड्यूसर एकता कपूर ने बताया कि डिस्ट्रीब्यूटर्स ने ये फैसला लिया है। अच्छी बात ये है कि पेड प्रिव्यूज 16 अप्रैल से शुरू होंगे। आप थर्सडे रात 9 बजे से ही फिल्म के शोज देख सकेंगे।
सस्पेंस और कॉमेडी का बैलेंस
इस फिल्म को एकता कपूर और अक्षय कुमार मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। ट्रेलर में वीएफएक्स (VFX) और बैकग्राउंड म्यूजिक काफी डरावना और प्रभावी है। प्रियदर्शन ने अपनी पुरानी शैली में ही फिल्म को डायरेक्ट किया है। फिल्म में सस्पेंस और कॉमेडी का बैलेंस बहुत ही सटीक नजर आ रहा है। अक्षय कुमार के फैंस के लिए यह फिल्म (अक्षय कुमार की आगामी फिल्म)किसी ट्रीट से कम नहीं है। अब बस कुछ ही दिनों में मंगलपुर का राज सबके सामने होगा। सिनेमाघरों में हंसी और चीखों का शोर मचने वाला है।
ये खबरें भी पढ़ें...
क्या अप्रैल में खाली रहेंगे सिनेमाघर, धुरंधर 2 के खौफ से आधा दर्जन फिल्मों ने बदला अपना प्लान
फिल्म धुरंधर का वो गाना जो दाऊद ने बनवाया, उसी ने मारा, ओए-ओए गाने की असली कहानी
हेरा फेरी 3 पर संकट, राइटर ने छोड़ी फिल्म, क्या होगा फिल्म का भविष्य
सैयारा के बाद अहान पांडे की दूसरी फिल्म, अली अब्बास जफर और YRF के साथ शुरू की शूटिंग