हेरा फेरी 3 पर संकट, राइटर ने छोड़ी फिल्म, क्या होगा फिल्म का भविष्य

Anjali Dwivedi | Published:
Share
hera pheri 3
hera pheri 3

हेरा फेरी 3 पर संकट के बादल छाए हुए हैं। राइटर ने फिल्म छोड़ दी है और उन्होंने बताया कि लीगल कारणों की वजह से फिल्म का भविष्य अनिश्चित है। डायरेक्टर प्रियदर्शन भी फिलहाल अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।

अक्षय कुमार की सबसे चर्चित फिल्म हेरा फेरी 3 पर ग्रहण लग गया है। फिल्म के राइटर रोहन शंकर ने प्रोजेक्ट छोड़ने की पुष्टि कर दी है। लंबे समय से फिल्म के अधिकारों को लेकर कानूनी लड़ाई चल रही है। अब राइटर के हटने से फैंस की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

Not a Stunt': Akshay Kumar Clears the Air on Hera Pheri 3 Dispute -  Oneindia News
Not a Stunt': Akshay Kumar Clears the Air on Hera Pheri 3 Dispute - Oneindia News


कानूनी विवाद में फंसा राजू-श्याम का भविष्य

मीडिया से बातचीत में राइटर रोहन शंकर ने कहा कानूनी लड़ाईयों के बीच में फिल्म का फ्यूचर तय नहीं है। मेरी उनसे बातचीत हुई थी। ये होने वाला था, लेकिन लीगल कारणों से हुआ नहीं। उम्मीद करता हूं कि हेरा फेरी 3 बने और अगर प्रियदर्शन सर रहे तो शायद मैं भी रहूंगा।

उन्होंने आगे कहा, डायरेक्टर प्रियदर्शन सर, उनके पास बहुत सारे काम हैं। हमने हाल ही में भूत बंगला और हैवान शूट की। अब उनके पास और भी कई फिल्में हैं। इसके बाद उन्हें मोहनलाल सर के साथ भी फिल्म करनी है, जो उनकी 100वीं फिल्म है। इसके बाद भी उनके पास और भी कई काम हैं, वो वर्कहॉलिक हैं।

प्रियदर्शन और अक्षय सर काम को लेकर बहुत सीरियस हैं। उन्हें एक फिल्म करनी है, फिर दूसरी लिखनी है, फिर शूट करनी है और ये चलता रहेगा। इस सब स्ट्रक्चर में हेरा फेरी कब होगी और कब ये सब सॉल्व होगा? शंकर ने कहा कि लीगल ईश्यूज की वजह से फिल्म का फ्यूचर अनिश्चित है।

उन्होंने आगे कहा, अगर ये जल्द ही यह मामला सुलझ गया तो प्रियदर्शन सर इसे करेंगे। मुझे नहीं पता वहां क्या चल रहा है, लेकिन प्रियदर्शन सर रुकेंगे नहीं। हो सकता है कि वो हेरा फेरी से पहले 5 फिल्में और बना लें।

Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' की शुरू हुई शूटिंग, नए अंदाज में दिखेंगे राजू,  घनश्याम और बाबू राव! | Akshay Kumar, Paresh Rawal and Sunil Shetty started  shooting for Hera Pheri
Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' की शुरू हुई शूटिंग, नए अंदाज में दिखेंगे राजू, घनश्याम और बाबू राव! | Akshay Kumar, Paresh Rawal and Sunil Shetty started shooting for Hera Pheri


फैंस को तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार

हेरा फेरी साल 2000 में आई थी, जबकि दूसरा पार्ट 2006 में रिलीज हुआ। फैंस को तीसरे पार्ट का 18 साल से बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि इस फिल्म में एक्टर सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल होने वाले हैं। हालांकि, अब फिल्म को लेकर कुछ भी कंफर्मेशन नहीं है।

ये खबरें भी पढ़ें...

क्या अप्रैल में खाली रहेंगे सिनेमाघर, धुरंधर 2 के खौफ से आधा दर्जन फिल्मों ने बदला अपना प्लान

क्या बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ी फिल्म बनेगी Dhurandhar 2, जानिए अपडेट

Bollywood Name History: आखिर कैसे पड़ा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का नाम बॉलीवुड, जानें इसका हिस्टोरिकल कनेक्शन

OTT Release This Week: मार्च के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 5 जबरदस्त फिल्में



Tags:
  • अक्षय कुमार
  • परेश रावल
  • एक्टर सुनील शेट्टी
  • हेरा फेरी 3
  • बॉक्स ऑफिस
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर