राजा शिवाजी vs पैट्रियट: बॉक्स ऑफिस पर किसकी चली सुनामी? जानें पहले दिन के आंकड़े
शुक्रवार, एक मई को सिनेमाघरों में फिल्मों का मेला लगा है। आज जुनैद खान-साई पल्लवी की रोमांटिक फिल्म एक दिन, रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म राजा शिवाजी और साउथ सुपरस्टार्स मोहनलाल-ममूटी की पैट्रियट रिलीज हुई हैं। इसके साथ ही अक्षय कुमार की भूत बंगला भी मैदान में टिकी हुई है। आइए देखते हैं कि पहले दिन शाम तक किसने कितनी कमाई की।
राजा शिवाजी की शानदार शुरुआत
छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म को रितेश देशमुख ने खुद निर्देशित किया है। हिंदी और मराठी में रिलीज हुई इस फिल्म ने शाम 4 बजे तक 4.82 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। सलमान और अभिषेक बच्चन के कैमियो वाली इस फिल्म की ऑक्यूपेंसी 30.2% रही।
पैट्रियट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
मोहनलाल, ममूटी, नयनतारा और फहद फासिल जैसे दिग्गजों से सजी इस फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा क्रेज है। शाम 4 बजे तक फिल्म ने 4.18 करोड़ कमा लिए हैं। खास बात यह है कि इसकी ऑक्यूपेंसी 66% के करीब है, जिससे वर्ल्डवाइड 25 करोड़ की बड़ी ओपनिंग की उम्मीद है।
एक दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की प्रेम कहानी एक दिन ने बॉक्स ऑफिस पर सुस्त शुरुआत की है। दोपहर 3:30 बजे तक फिल्म ने मात्र 35 लाख (0.35 करोड़) बटोरे हैं और इसकी ऑक्यूपेंसी भी केवल 14% दर्ज की गई।
| फिल्म का नाम | कलेक्शन (करोड़ में) | ऑक्यूपेंसी (%) |
| राजा शिवाजी | 4.82 | 30.2% |
| पैट्रियट | 4.18 | 66.0% |
| एक दिन | 0.35 | 14.0% |
ये खबरें भी पढ़ें....
सौतेली मां नहीं बेच पाएंगी संजय कपूर की संपत्ति, करिश्मा कपूर के बच्चों को कोर्ट से बड़ी जीत
SRK Upcoming Movies: आ रही है शाहरुख की 5 फिल्में, जो हिला देंगी बॉक्स ऑफिस का हर रिकॉर्ड
2026-27 में आएगी मायथोलॉजिकल फिल्मों की बाढ़, रामायण समेत सात बड़ी फिल्में
OTT Release This Week: मार्च के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 5 जबरदस्त फिल्में