7 साल बाद बड़े पर्दे पर गोविंदा की हो रही वापसी, इस एक्ट्रेस संग करेंगे रोमांस

Kaushiki | Jul 15, 2026, 15:24 IST
govinda
बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार गोविंदा जल्द ही बड़े पर्दे पर ग्रैंड कमबैक करने जा रहे हैं। वह अपनी नई होम प्रोडक्शन कॉमेडी फिल्म रूपा से वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में गोविंदा के साथ नई टैलेंटेड एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार लीड रोल में नजर आएंगी।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। चीची के नाम से मशहूर गोविंदा एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी नई फिल्म का एलान किया। गोविंदा जल्द ही एक नई मजेदार कॉमेडी फिल्म रूपा से अपना कमबैक कर रहे हैं।



इस फिल्म की खास बात ये है कि गोविंदा इसमें मेन रोल निभा रहे हैं। इसके साथ ही वह इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी खुद ही हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोविंदा अपने पुराने अंदाज में बेहद खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि ये फिल्म खास तौर पर युवाओं के मनोरंजन के लिए बनाई जा रही है।



गरीबी से आया था, पैसा दिखता था' 7 साल बाद हीरो नंबर 1 गोविंदा का कमबैक, छलका दर्द - govinda comebac


कौन हैं नई एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार

गोविंदा की इस नई फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही हर तरफ चर्चाएं तेज हैं। सभी लोग फिल्म की लीडिंग लेडी के बारे में जानना चाहते हैं। गोविंदा ने इस फिल्म के लिए एक बिल्कुल नए चेहरे को चुना है।



इस फिल्म में गोविंदा के साथ न्यूकमर कोमल रानी स्वर्णकार नजर आने वाली हैं। रानी स्वर्णकार ग्लैमर की दुनिया का उभरता हुआ खूबसूरत चेहरा हैं। वे मूल रूप से हमारे उत्तर प्रदेश की रहने वाली रहने वाली हैं।



गोविंदा की फिल्म में लीड हीरोइन चुने जाने के बाद से उनकी किस्मत चमक गई है। रानी को खुद सुपरस्टार गोविंदा बॉलीवुड के इस बड़े प्रोजेक्ट से लॉन्च कर रहे हैं। रानी ने भी इस बड़े मौके के लिए गोविंदा का शुक्रिया अदा किया है।



1820a0ba-429


गोविंदा ने किया नई हीरोइन का सपोर्ट

गोविंदा ने मीडिया के सामने अपनी नई को-स्टार रानी स्वर्णकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रानी एक बहुत ही कमाल की और बेहतरीन अदाकारा हैं। फिल्म में दर्शकों को उनका अभिनय बहुत पसंद आने वाला है।



इस फिल्म में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कई नए कलाकारों को मौका मिला है। गोविंदा हमेशा से ही फिल्म इंडस्ट्री में नए टैलेंट को आगे बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने रानी के साथ काम करने पर खुशी जाहिर की।



सुपरस्टार गोविंदा को अपनी इस नई कमबैक फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वे अपनी हर हीरोइन को कम से कम आधा दर्जन यानी छह सुपरहिट फिल्में जरूर गिफ्ट करते हैं।



लौट रहा है सिनेमा का 'हीरो नंबर-1', 7 सालों बाद बड़े पर्दे पर होगा Govinda का ग्रैंड कमबैक - govind


गोविंदा की लाइफ में नंबर 14 का कनेक्शन

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोविंदा ने अपने करियर के उतार-चढ़ाव पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में नंबर 14 बहुत ज्यादा लकी रहा है। वह नुमेरोलॉजी पर बहुत गहरा विश्वास करते हैं।



गोविंदा ने बताया कि जब वह सिर्फ 14 साल के थे तब से यह सिलसिला शुरू हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में एक ही हफ्ते के अंदर 14 फिल्में साइन की थीं। इसके बाद उन्होंने लगातार 14 सालों तक बॉलीवुड पर राज किया।



इतना ही नहीं वह 14वीं लोकसभा में सांसद भी बने थे। उन्होंने अपने जीवन में लगभग 14 सालों तक संघर्ष भी किया है। अब वह 5 साल से ज्यादा का इंतजार नहीं करना चाहते थे।



लॉकअप 2 के मंच पर सुनीता संग मस्ती

हाल ही में गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा को सपोर्ट करने एक reality show में पहुंचे थे। वह मशहूर डायरेक्टर फराह खान के नए रियलिटी शो लॉकअप 2 के सेट पर नजर आए। वहां पर गोविंदा ने अपनी पत्नी के साथ खूब मस्ती की।



शो के दौरान फराह खान ने मजाकिया अंदाज में सुनीता से एक मजेदार सवाल पूछा। फराह ने पूछा कि क्या आपने कभी गोविंदा को गोली मारने की सुपारी दी थी? इस पर वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे।



गोविंदा (actor govinda) ने भी अपनी कमाल की कॉमिक टाइमिंग के साथ फराह को तुरंत जवाब दिया। उन्होंने हंसते हुए कहा कि मैं तो अपनी जेब में असली गोली लेकर घूमता हूं। अगर सुनीता को सीने पर गोली मारनी है तो मार ले।



फिल्म दुनियादारी में भी दिखेगी ये जोड़ी

फिल्म रूपा के अलावा गोविंदा के पास एक और बड़ा प्रोजेक्ट लाइन-अप में है। इसके बाद वह अपनी अगली आने वाली नई फिल्म दुनियादारी में नजर आने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का भी काफी समय से इंतजार कर रहे हैं।



दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में भी रानी स्वर्णकार ही लीड हीरोइन होंगी। यानी दर्शकों को लगातार दो फिल्मों में इस नई जोड़ी का जादू देखने को मिलेगा। गोविंदा के फैंस के लिए यह double treat होने वाली है।



आपको बता दें कि गोविंदा आखिरी बार साल 2019 में बड़े पर्दे पर दिखे थे। उनकी फिल्म (एंटरटेनमेंट) रंगीला राजा रिलीज हुई थी जिसमें उनका डबल रोल था। हालांकि वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।



ये खबरें भी पढ़ें...



ZEE5 से क्यों हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म Satluj, जानेंं पूरा सच



Netflix Suspense Movies: ये हैं धांसू सस्पेंस फिल्में, देखकर उड़ जाएंगे आपके होश



अक्षय की फिल्म Welcome To The Jungle ने कॉकटेल 2 को पछाड़ा, बनी चौथी बड़ी फिल्म



OTT New Releases: ओटीटी पर इस हफ्ते लगेगा फिल्मों का मेला, देखें लिस्ट



Tags:
  • बॉलीवुड
  • Govinda
  • गोविंदा
  • एंटरटेनमेंट
  • actor govinda