सनी देओल की फिल्म जाट अब ओटीटी पर भी मचाएगी धमाल, इस प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज

Kaushiki | Jun 07, 2025, 17:36 IST
JAAT OTT RELEASE
सनी देओल की फिल्म 'जाट' सिनेमाघरों में हिट होने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चूकी है। सनी देओल ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर जानकारी दी..

बॉलीवुड के दबंग एक्टर सनी देओल की फिल्म जाट ने सिनेमाघरों में धमाल मचाया था। अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक देने के लिए तैयार है। सनी देओल ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके इस बारे में फैंस को खुशखबरी दी है।



सनी देओल का मजेदार अंदाज

सनी देओल अपने अनोखे अंदाज में फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान करते हुए कहते हैं, "सब लोग पूछ रहे हैं कि पाजी, 'जाट' कब आ रही है नेटफ्लिक्स पर?"



इसके बाद, सनी देओल ने अपने स्टाइलिश अंदाज में कैलेंडर दिखाते हुए कहा, "अब मैं एक्टर हूं या ये कैलेंडर? तारीख पर तारीख, तारीख पर तारीख, तारीख पर तारीख। ओए नेटफ्लिक्स!" और फिर हंसते हुए फैंस को बताया कि फिल्म 'जाट' 5 जून 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।



ये खबर भी पढ़ें... हाउसफुल 5 की एडवांस बुकिंग ने मचा दी धूम, फिल्म का बजट सुन उड़ जाएंगे आपके होश



जाट की बॉक्स ऑफिस सफलता

बता दें कि, फिल्म 'जाट' का बजट लगभग 100 करोड़ रुपए था और इसने वर्ल्डवाइड 110 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया। सनी देओल के शानदार अभिनय के साथ-साथ रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह के निगेटिव रोल ने फिल्म को और भी ताकतवर बना दिया। इन सभी के दम पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन सफलता हासिल की।



सनी देओल की वापसी

'जाट' के बाद सनी देओल ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' के साथ भी शानदार वापसी की थी। अब उनकी ये फिल्म भी दर्शकों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स पा रही है। सनी देओल के फैंस के लिए ये तो एक और बेहतरीन मौका है, क्योंकि अब वो 'जाट' को ओटीटी पर देख सकते हैं।



ये खबर भी पढ़ें... न भूलने वाली फिल्म बानी राजकुमार राव की Bhool Chuk Maaf, अब तक की तगड़ी कमाई



नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

नेटफ्लिक्स पर 'जाट' का ओटीटी रिलीज सनी देओल के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब वे आराम से घर बैठे अपनी पसंदीदा फिल्म को देख सकेंगे।



सनी देओल ने वीडियो में बताया कि उन्हें इस फिल्म के रिलीज को लेकर कई सवाल मिल रहे थे। ये फिल्म 5 जून 2025 से नेटफ्लिक्स पर पूरी तरह से अवेलेबल हो चूकी है।



ये खबर भी पढ़ें...



परेश रावल ने बताया फिल्म हेरा फेरी 3 छोड़ने की वजह, बोलें सोच-समझकर लिया फैसला...



बस्तर की बदलती तस्वीर पर निर्देशक सुदीप्तो सेन बनाएंगे नई फिल्म



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬



👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



सनी देओल फैन | Sunny Deol | Sunny Deol Fan | ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स | OTT Platform Netflix | Bollywood News | entertainment news



Tags:
  • Bollywood News
  • Sunny Deol Fan
  • सनी देओल फैन
  • Sunny Deol
  • सनी देओल
  • entertainment news
  • नेटफ्लिक्स
  • ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स
  • OTT Platform Netflix