इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही हैं धमाकेदार सीरीज, जानिए कौन सी हैं सबसे खास

Kaushiki | Jun 23, 2025, 18:30 IST
OTT Releases This Week
इस हफ्ते ओटीटी पर दर्शकों को कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज का मजा मिलेगा। 'पंचायत सीजन 4', 'मिस्ट्री', 'स्क्विड गेम 3' जैसी धमाकेदार रिलीज के बारे में जानें।

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते 23 जून से 30 जून 2025 तक शानदार सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं। ऐसे में अगर आप मनोरंजन के शौकिन हैं, तो इस हफ्ते का ओटीटी पर आपको कुछ खास देखने को मिलेगा। यहां हम आपको इस हफ्ते की कुछ सबसे चर्चित और वेटेड रिलीज के बारे में बता रहे हैं।



पंचायत सीजन 4

आखिरकार दर्शकों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। पॉपुलर सीरीज पंचायत का चौथा सीजन इस हफ्ते रिलीज होने वाला है। यह सीरीज रूरल बैकग्राउंड में सेट है और इसके तीसरे सीजन ने खूब वाहवाही बटोरी थी।



पंचायत 4 में इस बार चुनावी माहौल की कहानी देखने को मिलेगी, जो इस सीजन को और भी दिलचस्प बनाएगा। अगर आपको हल्की-फुल्की कॉमेडी और समाज की सच्चाइयों को पर्दे पर देखना पसंद है तो यह सीरीज आपके लिए है। ये सीरीज 24 जून 2025 को Prime Video में रिलीज होगी।



ये खबर भी पढ़ें...OTT प्लेटफॉर्म्स पर अब नहीं दिखेगा अश्लील कंटेंट, सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी



मिस्ट्री

मिस्ट्री एक सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है जिसमें राम कपूर और मोना सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज का नाम ही इस बात की ओर इशारा करता है कि इसमें ढेर सारे राज और रहस्य उजागर होने वाले हैं।



दर्शकों को इस सीरीज में रोमांच और थ्रिल का ग्रेट मिक्स देखने को मिलेगा। तो अगर आप सस्पेंस और थ्रिलर सीरीज के शौकिन हैं, तो मिस्ट्री आपके लिए परफेक्ट है। इसमें थोड़ी कॉमेडी भी जोड़ी गई है, जो इसे और दिलचस्प बनाती है। ये सीरीज 27 जून 2025 को Jio Hotstar पर रिलीज होगी।



स्क्विड गेम 3

Squid Game Season 3 New York City Event: Date, Time, Sign-Up


दुनियाभर में मशहूर सीरीज स्क्विड गेम का तीसरा सीजन भी इस हफ्ते रिलीज होने जा रहा है। यह सीरीज अपने एक्ससिटिंग और अनएक्सपेक्टेड मोड़ों के लिए जानी जाती है। इसमें इस बार भी दर्शकों को धमाकेदार ट्विस्ट्स और गजब के टास्क देखने को मिलेंगे।



माना जा रहा है कि यह इस सीरीज का आखिरी सीजन होगा। स्क्विड गेम के फैंस के लिए यह एक शानदार अवसर है। अगर आपने इसके पहले दो सीजन नहीं देखे हैं, तो इसे जरूर देखना चाहिए। ये सीरीज 27 जून 2025 को Netflix पर रिलीज होगी।



ये खबर भी पढ़ें...OTT छोड़ फिर थिएटर्स में आई भूल चूक माफ, रिलीज डेट हुई फाइनल



रेड 2

Raid 2 Ott Release Find Out When You Can Stream Ajay Devgn Crime Thriller - Entertainment News: Ama


रेड सीरीज की दूसरी फिल्म रेड 2 इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रोमांच, एक्शन और सस्पेंस का ग्रेट मिक्स देखने को मिलेगा।



अगर आप एक्शन और सस्पेंस फिल्मों के शौकिन हैं तो 'रेड 2' आपके लिए शानदार फिल्म हो सकती है। ये सीरीज 25 जून 2025 को OTT पर रिलीज होगी।



आयरन हर्ट

OTT this week releases 22 to 30th June upcoming movies and web series OTT this week: इस हफ्ते नहीं


सुपरहीरो फिल्मों के शौकिनों के लिए आयरन हर्ट एक शानदार फिल्म है, जो इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होगी। यह फिल्म एक दमदार सुपरहीरो की कहानी पेश करती है, जो दुनिया को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालता है।



अगर आपको सुपरहीरो फिल्में पसंद हैं और आपको अपनी पसंदीदा कैरेक्टर्स के साथ एक्शन देखना अच्छा लगता है, तो यह फिल्म आपके लिए है। ये सीरीज 25 जून 2025 को Jio Hotstar पर रिलीज होगी।



ये खबर भी पढ़ें... फिल्म Sitaare Zameen Par ने ऑडियंस को किया इमोशनल, दूसरे दिन कर डाली डबल कमाई



thesootr links



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



OTT Releases | OTT release this week | Netflix India | Netflix Disney+ Hotstar web | Amazon Prime Video | मनोरंजन न्यूज



Tags:
  • netflix
  • OTT release this week
  • पंचायत
  • Netflix India
  • मनोरंजन न्यूज
  • Amazon Prime Video
  • Netflix Disney+ Hotstar web
  • OTT Releases