टॉक्सिक से लेकर हुंकार तक, ओटीटी पर इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का डोज, देखें लिस्ट

Kaushiki | Sept 23, 2026, 14:30 IST
OTT Releases This Week
सितंबर के आखिरी हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का बड़ा धमाका होने वाला है। नेटफ्लिक्स, जी5, प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार पर टॉक्सिक, हुंकार, शक और डोंट बी शाई जैसी बड़ी फिल्में और थ्रिलर सीरीज स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

OTT Releases This Week: अगर आप भी ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए बेहद खास होने वाला है। सितंबर के इस आखिरी हफ्ते में एंटरटेनमेंट का पूरा डोज मिलने वाला है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर थ्रिलर, क्राइम, रोमांस और कॉमेडी का मिला-जुला तड़का लगने वाला है। चाहे आप घर पर अकेले हों या दोस्तों के साथ वीकेंड का प्लान बना रहे हों, इस बार हर किसी के लिए कुछ न कुछ नया है।



साउथ सुपरस्टार यश की धमाकेदार एक्शन फिल्म से लेकर परिणीति चोपड़ा की सस्पेंस से भरी वेब सीरीज तक, सब कुछ स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है। 22 सितंबर से 26 सितंबर के बीच कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं। चलिए जानें ओटीटी इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज की लिस्ट।



इस हफ्ते की सबसे बड़ी और खास रिलीज

इस हफ्ते कई बड़े स्टार्स की फिल्में और वेब सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर पहली बार दस्तक दे रही हैं।



  • टॉक्सिक - ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स
    साउथ के रॉकस्टार यश की यह एक बहुत बड़ी गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। यह 25 सितंबर को जी5 पर रिलीज होगी। फिल्म की कहानी आजादी के बाद के गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित है। इसमें यश के साथ नयनतारा और कियारा आडवाणी भी हैं।
  • शक - ट्रस्ट नो वन
    परिणीति चोपड़ा इस मिस्ट्री सीरीज से अपना बड़ा डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। यह 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी। इसमें वह एक ऐसी मां बनी हैं जो सालों से अपने गायब बच्चे को खोज रही है। कहानी में सस्पेंस और इमोशन कूट-कूट कर भरा है।
  • हुंकार - द रोअर
    यह एक दमदार सोशल और कोर्टरूम थ्रिलर सीरीज है। यह 25 सितंबर को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है। 17 साल की लड़की एक ढोंगी गुरु पर आरोप लगाती है। फातिमा सना शेख इसमें एक निडर पुलिस अफसर के रोल में हैं।

रोमांस और रियलिटी शो का भी मिलेगा तड़का

अगर आप क्राइम और थ्रिलर से अलग कुछ हल्का-फुल्का देखना चाहते हैं, तो उसके लिए भी बहुत सारे ऑप्शन मौजूद हैं।



  • डोंट बी शाई (प्राइम वीडियो)
    आलिया भट्ट के बैनर तले बनी यह एक बहुत ही प्यारी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। यह 25 सितंबर को रिलीज होगी। यह कहानी एक 20 साल की लड़की की है जिसका लाइफ प्लान ब्रेकअप के बाद पूरी तरह बदल जाता है।
  • राइज एंड फॉल सीजन 2 (प्राइम वीडियो)
    इस रियलिटी शो को पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। यह शो 26 सितंबर से देखने को मिलेगा। इसमें 15 कंटेस्टेंट एक अनोखे खेल में अपनी पावर और जगह बचाने के लिए आपस में भिड़ेंगे। ओटीटी प्लेटफार्म

इस हफ्ते की पूरी ओटीटी रिलीज लिस्ट

  • 23 सितंबर: ब्रदर्स - एप्पल टीवी
  • 23 सितंबर: हेबियस कॉर्पस - नेटफ्लिक्स
  • 23 सितंबर: द लव हाइपोथिसिस - प्राइम वीडियो
  • 24 सितंबर: शक: ट्रस्ट नो वन - नेटफ्लिक्स
  • 25 सितंबर: टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स - जी5
  • 25 सितंबर: डोंट बी शाई - प्राइम वीडियो
  • 25 सितंबर: हुंकार: द रोअर - जियोहॉटस्टार
  • 25 सितंबर: अगधा - जी5
  • 25 सितंबर: मैंगो पच्चा - जियोहॉटस्टार
  • 25 सितंबर: बकाइती सीजन 2 - जी5
  • 25 सितंबर: अनबॉम्बर - नेटफ्लिक्स
  • 26 सितंबर: द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5 - नेटफ्लिक्स
  • 26 सितंबर: राइज एंड फॉल सीजन 2 - प्राइम वीडियो

ये खबरें भी पढ़ें....



फिल्म द वान से चर्चा में आया बिहार का वन देवी मंदिर, जानें इस रहस्यमयी मंदिर का पूरा सच



मराठी फिल्म गोंधल को मिली ऑस्कर 2027 में एंट्री, रणवीर सिंह की धुरंधर रेस से बाहर



National Film Award: आर्टिकल 370 बेस्ट को फिल्म, तो कार्तिक आर्यन बने बेस्ट एक्टर



अभय जोधपुरकर ने बढ़ाया एमपी का मान, 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड से हुए सम्मानित



Tags:
  • परिणीति चोपड़ा
  • नेटफ्लिक्स
  • ओटीटी
  • ओटीटी इस हफ्ते
  • ओटीटी प्लेटफार्म
  • प्राइम वीडियो
  • ओटीटी रिलीज