राजामौली की फिल्म से Priyanka Chopra का किलर कमबैक, साड़ी और गन वाला लुक हुआ वायरल
Latest Bollywood News:ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा फाइनली लंबे ब्रेक के बाद पर्दे पर आ रही हैं। वह एक बार फिर इंडियन सिनेमा में अपनी धाक जमाने को तैयार हैं। इस बार उन्हें डायरेक्ट कर रहे हैं एसएस राजामौली, जो 'RRR' जैसे ब्लॉकबस्टर दे चुके हैं।
उनकी नई फिल्म का नाम है 'ग्लोब ट्रॉटर'। इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा का पहला लुक सामने आ गया है। इस लुक ने सोशल मीडिया पर आते ही तहलका मचा दिया है।
देसी गर्ल का किलर अवतार
फिल्म ग्लोब ट्रॉटर में प्रियंका चोपड़ा एक दमदार किरदार निभा रही हैं। उनके इस कैरेक्टर का नाम 'mandakini' होगा। फर्स्ट लुक में देसी गर्ल को देखकर फैंस क्रेजी हो गए हैं।
वह एक खूबसूरत पीली साड़ी में दिख रही हैं। लेकिन ट्विस्ट यह है कि उनके हाथ में एक गन भी है। यह कॉम्बो लुक सोशल मीडिया पर जमकर तारीफें बटोर रहा है।
ये खबर भी पढ़ें...
अमीरी में सबसे आगे निकली ये एक्ट्रेस, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
राजामौली ने किया वेलकम बैक
डायरेक्टर एसएस राजामौली ने खुद प्रियंका चोपड़ा का फर्स्ट लुक शेयर किया। उन्होंने साथ में एक शानदार कैप्शन भी लिखा। राजामौली ने कहा, "वो महिला जिसने ग्लोबल मंच पर भारतीय सिनेमा को नई पहचान दी।" उन्होंने प्यार से लिखा, "वेलकम बैक देसी गर्ल!" यह पोस्ट दिखाता है कि राजामौली भी प्रियंका के कमबैक से कितने एक्साइटेड हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने भी अपना लुक शेयर करके फैंस से बात की। उन्होंने लिखा, "जो दिख रहा है, उससे कहीं ज़्यादा है... मंदाकिनी को हेलो बोलो।" उनका यह कैप्शन बताता है कि यह किरदार काफी सीक्रेट और पावरफुल होने वाला है।
ये खबर भी पढ़ें...
DDLJ लेकर वीर जारा तक इन टॉप 8 फिल्मों ने बनाया शाहरुख को बॉलीवुड का किंग खान
फैंस का रिएक्शन
सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के इस लुक को 'Epic' बताया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, "ये एक शानदार पोस्टर है।" दूसरे फैन ने लिखा, "साड़ी में एक महिला को एक्शन करते देखना... वाइल्ड है।" कई यूजर्स ने कहा कि वे इसी 'मंदाकिनी' लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फैंस उन्हें क्वीन और ग्लोबल सिनेमा की रानी कह रहे हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट और ट्रेलर अपडेट
'ग्लोब ट्रॉटर' एक मेगा-प्रोजेक्ट है जो इंटरनेशनल लेवल पर बन रहा है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)के अलावा कई बड़े स्टार्स हैं। मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आएंगे।
वह फिल्म में कुम्भा का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, साउथ के मेगास्टार महेश बाबू का लुक अभी तक रिवील नहीं हुआ है। फिल्म का ट्रेलर बहुत जल्द आने वाला है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोब ट्रॉटर (Global star Priyanka Chopra)का ट्रेलर 15 नवंबर को शाम 7 बजे रिलीज होगा। इसका प्रीमियर जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर किया जाएगा। यह फिल्म निश्चित रूप से हिंदी सिनेमा में एक नया बेंचमार्क सेट करेगी।
ये खबर भी पढ़ें...
कम बजट पर कहानी है दमदार प्यार और दोस्ती वाली ये फिल्में OTT पर जरूर देखें
वो कौन सी तीन फिल्में थी, जिसने एक्टर शाहरुख खान को रातोंरात बनाया बॉलीवुड का बादशाह