पुष्पा 2 : फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Ravi Singh | Aug 05, 2024, 19:10 IST
Pushpa 2 The Rule allu arjun
अल्लू अर्जुन के फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। मेकर्स ने पुष्पा 2 की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। पुष्पा 2 द रूल फिल्म 6 दिसंबर, 2024 को रिलीज हो होगी।

पुष्पा में धमाल मचाने वाले अल्लू अर्जुन का इंतजार अब बेसब्री से हो रहा है क्योंकि उनकी आने वाली फिल्म पुष्पा 2 जल्द ही रिलीज होने वाली है। अल्लू अर्जुन के फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। मेकर्स ने पुष्पा 2 की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। पुष्पा 2 द रूल फिल्म 6 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगी।



मेकर्स ने किया एलान

निर्माताओं ने घोषणा कर दी है कि क्लाइमेक्स पार्ट की शूटिंग शुरू हो गई है। पुष्पा 2 द रूल फिल्म 6 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगी। फिल्म कई भारतीय भाषाओं में दिखाई जाएगी। साथ ही अल्लू अर्जुन एक हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस के लिए हैदराबाद के सेट पर नजर आए।



पुष्पा 2 के स्टारकास्ट

एक्शन से भरपूर इस फिल्म में रश्मिका मंदाना अभिनेता अल्लू अर्जुन के साथ उनकी प्रेमिका के रूप में नजर आएंगी, जबकि फहद फाजिल प्रतिपक्षी की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, सहायक भूमिकाएं सुनील, राव रमेश, अनसूया भारद्वाज और जगदीश निभाते हुए नजर आएंगे।



ये खबर भी पढ़ें...



श्रद्धा कपूर का हुआ ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने किया इंस्टाग्राम पर अनफॉलो



पुष्पा द राइज की कमाई

पुष्पा द राइज साल 2021 में रिलीज हुई थी। पुष्पा ने दुनिया भर में 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म को दुनिया भर में पसंद किया गया था।



पुष्पा 3 पर अपडेट

इन सबके के बीच पुष्पा 3’को लेकर भी अपडेट सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2025 में अल्लू अर्जुन और सुकुमार पुष्पा 3 पर काम शुरू करने वाले हैं। फिल्म को पिछली दो फिल्मों से बड़े स्केल पर बनाया जाएगा। अल्लू अर्जुन का लार्जर दैन लाइफ किरदार इसमें भी कंटिन्यू रहेगा। कुछ पुराने किरदार भी फिल्म से जुड़ेंगे। बाकी फाइनल अनाउंसमेंट स्क्रिप्ट फाइनल होने के बाद की जाएगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Rashmika Mandanna
  • रश्मिका मंदाना
  • Allu arjun
  • अल्लू अर्जुन
  • pushpa 2
  • पुष्पा 2
  • पुष्पा 2 अपडेट
  • अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2