पिता बने एक्टर Rajkumar Rao, वेडिंग एनिवर्सरी पर पत्रलेखा ने दिया बेबी गर्ल को जन्म
बॉलीवुड के प्यारे कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा अब पेरेंट्स बन चुके हैं। उनके घर एक नन्ही परी का आगमन हुआ है। 15 नवंबर की तारीख उनके लिए अब बहुत ही खास हो गई है। यह उनके लिए दोहरी खुशी का मौका बन गई है।
ठीक चार साल पहले इसी तारीख को दोनों की शादी हुई थी। राजकुमार राव ने खुद यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करके सबको यह बताया है। पोस्ट में लिखा था, 'हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर हमें सबसे बड़ा आशीर्वाद मिला है।'
बेबी गर्ल के आने से छाई खुशियां
राजकुमार राव की पोस्ट में एक दिल को छू लेने वाला संदेश लिखा था। संदेश में लिखा था, 'हम चांद पर हैं, भगवान ने हमें बेबी गर्ल का आशीर्वाद दिया है।' यह पढ़कर फैंस और फिल्मी सितारों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
जैसे ही यह खबर सामने आई, बधाई संदेशों की बाढ़ सी आ गई। हर कोई इस प्यारे कपल को शुभकामनाएं दे रहा है। इस खास मौके पर हर तरफ खुशी का माहौल दिखाई दे रहा है।
ये खबर भी पढ़ें...
पंजाबी फिल्मों के बाद बॉलीवुड में क्यों छाई ये खूबसूरत एक्ट्रेस
कम बजट पर कहानी है दमदार प्यार और दोस्ती वाली ये फिल्में OTT पर जरूर देखें
11 साल पुरानी प्रेम कहानी
आपको बता दें कि राजकुमार राव (Actor Rajkumar Rao)और पत्रलेखा की प्रेम कहानी बहुत ही रोमांटिक है। दोनों ने 15 नवंबर 2021 को सात फेरे लिए थे। इन दोनों ने शादी से पहले करीब 11 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।
दोनों की मुलाकात साल 2010 में पहली बार हुई थी। इसके बाद ही दोनों के बीच प्यार पनपा था। दोनों ने साल 2014 में फिल्म 'सिटीलाइट्स' में साथ काम भी किया था।
अब उनकी जिंदगी में इस नन्ही मेहमान के आने से एक नया अध्याय (rajkumar rao wedding)शुरू हो गया है। फैंस उनकी बेटी की पहली झलक देखने का इंतजार कर रहे हैं। यह प्यार और खुशी का पल दोनों के लिए बहुत मेमोरेबल है।
सेलेब्स और फैंस ने बरसाया प्यार
सोशल मीडिया यूजर्स और बॉलीवुड के दोस्त राजकुमार राव और पत्रलेखा के पोस्ट पर प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया, "बेस्ट न्यूज, आप दोनों को दिल से बधाई।" वहीं, एक और यूजर ने लिखा, "बधाई हो सत्तु (पत्रलेखा का निकनेम), आशा है आप अपनी बेटी का नाम आरती रखेंगी।" हर कोई उनकी नन्ही परी पर अपना प्यार लुटा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें...
राजामौली की फिल्म से Priyanka Chopra का किलर कमबैक, साड़ी और गन वाला लुक हुआ वायरल
School Cinema Film Festival: 41 हजार स्कूलों में दिखाई जाएंगी 100 से ज्यादा फिल्में