जाह्नवी और राम चरण की Film Peddi पर चला सेंसर बोर्ड का चाबुक, सेंसर ने किए ये बड़े बदलाव

Kaushiki | May 26, 2026, 12:25 IST
Peddi CBFC Certificate
राम चरण और जाह्नवी कपूर की नई पैन इंडिया फिल्म पेद्दी को सेंसर बोर्ड से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिल गया है। बोर्ड ने फिल्म से गालियां, भद्दे इशारे और राजस्थान से जुड़े कुछ संदर्भ हटाने के बाद इसे पास किया है। फिल्म 4 जून को रिलीज होगी।

Film Peddi: साउथ के सुपरस्टार राम चरण की नई फिल्म पेद्दी इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म का फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।



सेंसर बोर्ड यानी CBFC ने फिल्म को हरी झंडी दे दी है। बोर्ड ने इस फिल्म को देखने के बाद U/A 16+ का सर्टिफिकेट दिया है। लेकिन इसके लिए फिल्म में कई बदलाव भी करवाए गए हैं।



राम चरण और जाह्नवी कपूर की ये मच अवेटेड पैन इंडिया फिल्म 4 जून 2026 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज की जाएगी।



Peddi Trailer: गांव वालों के लिए खेल के मैदान में उतरेंगे राम चरण, छुड़ाएंगे सबके छक्के, रिलीज हुआ


Film Peddi में सेंसर बोर्ड ने क्या बदलाव करवाए हैं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में कई अश्लील शब्दों का इस्तेमाल हुआ था। बोर्ड ने इन सभी भद्दे शब्दों को म्यूट करने का आदेश दिया है।



कुछ गालियों को भी बदला गया है। इसके साथ ही फिल्म के एक वायरल गाने में भी बदलाव किया गया है। इस गाने का नाम चिकिरी चिकिरी है।



इसके एक खास शब्द को बोर्ड ने बदलने के लिए कहा था। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में किसी सीन को सीधे नहीं काटा है। लेकिन एक सीन में मिडल फिंगर दिखाने का भद्दा इशारा था। बोर्ड ने इसे कंप्यूटर तकनीक (CGI) से छुपाने को कहा।



भोपाल में पेद्दी का मेगा शो, राम चरण की एंट्री और एआर रहमान के संगीत से सजेगी शनिवार शाम


फिल्म पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

सेंसर बोर्ड सोशल और रीजनल सेंटीमेंट्स (सीबीएफसी) को लेकर भी काफी सख्त दिखा। फिल्म की कहानी में राजस्थान राज्य का एक संदर्भ शामिल किया गया था। बोर्ड ने इस संदर्भ को पूरी तरह से हटवा दिया।



इसके अलावा फिल्म में एक खास समुदाय का जिक्र भी आ रहा था। किसी विवाद से बचने के लिए बोर्ड ने उसे भी हटाने को कहा। इन सभी बड़े बदलावों के बाद ही सर्टिफिकेट मिला है।



सेंसर बोर्ड ने ये सर्टिफिकेट 22 मई को जारी कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म के कुल समय की जानकारी भी सामने आई है। ये फिल्म काफी लंबी होने वाली है।



फिल्म का कुल रनटाइम 189 मिनट का बताया जा रहा है। इसका मतलब है कि फिल्म करीब 3 घंटे 9 मिनट लंबी होगी। दर्शकों को सिनेमाघरों में लंबा वक्त बिताना होगा।



राम चरण की पेड्डी होगी 4 जून को रिलीज, इस बॉर्डर 2 के हीरो से होगी टक्कर | Ram Charan Peddi is set


Film Peddi में जाह्नवी का रोल क्यों चर्चा में है

ये एक पैन इंडिया फिल्म है जो हिंदी में भी रिलीज होगी। फिल्म के हिंदी ट्रेलर में भोजपुरी स्टाइल की डबिंग की गई है। यह डबिंग उत्तर भारत के दर्शकों को खींचने के लिए है।



फिल्म में जाह्नवी कपूर का किरदार गांव की एक बोल्ड लड़की का है। ट्रेलर में उनके फिगर पर कैमरे का फोकस काफी ज्यादा दिखा था। इस वजह से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही थी।



कई यूजर्स ने कमेंट किया कि यह हिंदी फिल्म है या भोजपुरी। जाह्नवी का किरदार बात-बात पर गाली देने वाली लड़की का है। हालांकि अब सेंसर ने इन गालियों को कम कर दिया है।



Ram Charans Peddi Movie Release Pushed to June


क्या है राम चरण की Film Peddi की स्टोरी

फिल्म में राम चरण एक गांव के ऑलराउंडर खिलाड़ी बने हैं। वे क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ जैसी हर खेल प्रतियोगिता में अव्वल आते हैं। पूरा गांव उनका खेल देखने के लिए मैदान में जुटता है।



उनका सपना नेशनल लेवल पर देश के लिए खेलने का है। लेकिन इस बड़े सपने को पूरा करने में बहुत मुश्किलें आती हैं। एक सीन में वे दिल्ली में पानी के गिलास धोते दिखते हैं।



ये फिल्म एक खिलाड़ी के इसी टफ फाइट की कहानी बयां करती है। अब सेंसर से हरी झंडी मिलने के बाद रास्ता साफ है। यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



censor board certificate


ये खबरें भी पढ़ें...



Film Box Office Report: रणवीर सिंह की धुरंधर ने लूटी महफिल, अखंडा 2 और तेरे इश्क में की हालत पस्त



क्यों खास है Cannes Film Festival, जानें इसकी शुरुआत और कड़े नियमों का सच



कौन हैं Ramayana Movie के सबसे अमीर सुपरस्टार, सितारों की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश



आ गया माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की फिल्म Maa Behen का ट्रेलर



Tags:
  • राम चरण
  • फिल्म पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची
  • जाह्नवी कपूर
  • CBFC
  • सीबीएफसी