पुरानी रामायण के मुकाबले नई रामायण की फीस और बजट में भारी अंतर
NEWS IN SHORT
- नई रामायण में राम को 150 करोड़ रुपये और रावण को 100 करोड़ रुपये मिल रहे हैं।
- पुरानी रामायण में अरुण गोविल को 40 लाख रुपये और त्रिवेदी को 30 लाख रुपये फीस मिली थी।
- पुरानी रामायण का बजट 7 करोड़ रुपये था।
- नई रामायण का बजट 4000 करोड़ रुपये है।
- सोशल मीडिया पर इस अंतर को लेकर बहस हो रही है।
NEWS IN DETAIL
नई रामायण "रामायणम्" के रिलीज होने के साथ ही इसकी कास्ट और फीस को लेकर चर्चा तेज हो गई है। भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर को 150 करोड़ रुपये की फीस मिल रही है, जबकि रावण का रोल निभा रहे यश को 100 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। ये आंकड़े आज के फिल्म उद्योग की फीस का एक बड़ा उदाहरण पेश करते हैं।
वहीं, 1987 में रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को केवल 40 लाख रुपये मिलें थे, और रावण बने अरविंद त्रिवेदी को 30 लाख रुपये मिले थे। तब की तुलना में आज के सितारों की फीस में बहुत बड़ा अंतर है।
पुरानी और नई रामायण के बजट में फर्क
रामानंद सागर की रामायण का कुल बजट महज सात करोड़ रुपये था, जिसमें पूरी सीरीज़ तैयार की गई थी। लेकिन अब नई रामायणम् का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये है, जो कि 80 के दशक के बजट से कई गुना ज्यादा है। यह फर्क न सिर्फ कलाकारों की फीस में दिख रहा है, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के पैमाने में भी बदलाव का संकेत दे रहा है।
क्या है फर्क?
पुरानी रामायण के समय में VFX और बजट की कमी थी, लेकिन फिर भी कलाकारों का अभिनय इतना प्रभावशाली था कि दर्शक उन्हें असली मान बैठते थे। अरुण गोविल का राम और अरविंद त्रिवेदी का रावण आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। हालांकि, अब हाईटेक VFX और करोड़ों की फीस के बावजूद, पुरानी रामायण के किरदारों का असर कहीं ज्यादा गहरा था।
यह खबरें भी पढ़ें...
इमोशनल हुए फिल्म रामायण के मेकर, नितेश तिवारी बोले- इस पल के लिए 7 साल तपस्या की
आज हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की रामायण का पहला टीजर, फैंस एक्साइटेड
गीता और रामायण के बाद Madhya Pradesh Police के लिए नया आदेश, राजनीति शुरु | MP NEWS
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का एआई सम्मेलन : तकनीकी से ज्यादा रामायण पर चर्चा, छात्रों ने उठाए सवाल