रणबीर की रामायण में बड़ा ट्विस्ट, पोस्टपोन हुआ ट्रेलर, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा

Kaushiki | Jul 21, 2026, 13:20 IST
ranbir kapoor ramayana
रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म रामायण 8 नवंबर को रिलीज हो सकती है। इसका 3D ट्रेलर हाल ही में दिल्ली में दिखाया गया। फिल्म का बजट 4000 करोड़ है। इसका मुकाबला हॉलीवुड फिल्म Godzilla Minus Zero से होने की उम्मीद है।

Ramayana: रणबीर कपूर की मच-अवेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) का ट्रेलर 24 जुलाई को आउट होने वाला था। लेकिन अचानक मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर दिया। इस खबर से फैंस थोड़े निराश जरूर हुए हैं, पर इसके पीछे एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी छिपी है। फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके इस देरी की असली वजह बताई। उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म के इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन के लिए सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ एक मेगा ग्लोबल पार्टनरशिप हुई है।



नमित ने बताया कि इस डील की वजह से अब रामायण का ट्रेलर किसी बाद की तारीख पर वर्ल्डवाइड लेवल पर एक साथ ग्रैंड तरीके से लॉन्च किया जाएगा। सोनी जैसी बड़ी हॉलीवुड कंपनी से जुड़ने के बाद इस फिल्म को अब दुनिया भर में एक इंटरनेशनल हॉलीवुड प्रॉजेक्ट की तरह पेश किया जाएगा।



नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही यह भव्य फिल्म दो पार्ट्स में आ रही है। इसका पहला पार्ट इसी साल नवंबर में थिएटर्स में तहलका मचाएगा, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज़ होगा। फिल्म में रणबीर कपूर (भगवान राम), साई पल्लवी (माता सीता) और यश (रावण) के मेन रोल्स में नजर आएंगे। साथ ही सनी देओल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह और अरुण गोविल जैसे बड़े सितारे भी इसमें अपनी अदाकारी का जलवा दिखाएंगे।



सिनेमाघरों में कब आएगी रामायण

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट्स ने सोशल मीडिया पर इस बात का संकेत दिया। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक ये फिल्म 8 नवंबर 2026 को बड़े पर्दे पर आ सकती है। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक ऑफिसियल ऐलान नहीं हुआ है।



अगर ये तारीख सही निकली तो फैंस को बड़ा सरप्राइज मिलेगा। दिवाली के आसपास का समय इस बड़ी फिल्म के लिए काफी सही है। फैंस अब सिर्फ मेकर्स के ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार कर रहे हैं।



किस हॉलीवुड फिल्म से होगा क्लैश

अगर रामायण 8 नवंबर 2026 को आती है तो क्लैश पक्का होगा। इसका मुकाबला जापानी फिल्म गॉडजिला माइनस जीरो से देखने को मिलेगा। गॉडजिला 6 नवंबर को दुनियाभर के IMAX में रिलीज होगी।



दोनों फिल्मों के बीच स्क्रीन काउंट को लेकर कड़ी टक्कर होगी। आईमैक्स थिएटर्स को हासिल करने के लिए भी दोनों में होड़ दिखेगी। ये 2026 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस जंग हो सकती है।



ramayana (28)


राम बने रणबीर और सीता बनीं साई

फिल्म में स्टार कास्ट का सिलेक्शन बहुत ही सोच-समझकर किया गया है। रणबीर कपूर इस माइथोलॉजी में भगवान राम का रोल निभाएंगे। उनकी एक्टिंग को देखने के लिए फैंस बहुत एक्साइटेड हैं।



ramayana (6)


साउथ की मशहूर एक्ट्रेस साई पल्लवी मां सीता का रोल करेंगी। साई पल्लवी अपनी सादगी और बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री देखना काफी दिलचस्प रहेगा।



yash (4)


रावण के रूप में दिखेगा यश का डर

केजीएफ स्टार यश इस फिल्म में लंकापति रावण का रोल निभाएंगे। यश का लुक और स्क्रीन प्रेजेंस बहुत ही ज्यादा दमदार है। रावण के नेगेटिव रोल में उनका अंदाज फैंस को खूब भाएगा।



yash (5)


बॉलीवुड के तारा सिंह यानी सनी देओल हनुमान का रोल करेंगे। लंका में सीता का पता लगाने में उनकी अहम भूमिका रहेगी। सनी देओल का यह लुक भी काफी वायरल हो रहा है।



ravi (4)


लक्ष्मण और दशरथ की स्टार कास्ट

मशहूर टीवी एक्टर रवि दुबे भगवान राम के भाई लक्ष्मण बनेंगे। वहीं रामानंद सागर की रामायण के राम यानी अरुण गोविल राजा दशरथ बनेंगे। दशरथ के रूप में उन्हें देखना काफी भावुक करेगा।



barath (1)


इंदिरा कृष्णन भगवान राम की माता रानी कौशल्या का रोल निभाएंगी। लारा दत्ता राजा दशरथ की पसंदीदा रानी कैकेयी के रूप में नजर आएंगी। कैकेयी का किरदार कहानी में बड़ा मोड़ लाता है।



barath (3)


बाकी किरदारों में दिखे दिग्गज सितारे

काजल अग्रवाल रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाती हुई दिखेंगी। पंचायत सीरीज के प्रह्लाद चाचा यानी फैसल मलिक कुंभकर्ण का रोल करेंगे। रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा बनेंगी।



harish (1)


दिग्गज एक्टर अनुपम खेर जटायु पक्षी को अपनी आवाज देने जा रहे हैं। कुणाल कपूर देवराज इंद्र और विवेक ओबेरॉय के रोल में होंगे। हरिश उत्तमन इंटेलीजेंट विभीषण का रोल प्ले करेंगे।



क्यों खास है नितेश तिवारी का विजन

डायरेक्टर नितेश तिवारी ने फिल्म रामायण (ramayana movie) में इंडियन कल्चर को ध्यान में रखा है। फिल्म में जरूरत से ज्यादा वेस्टर्न टच देने से बचा गया है। विजुअल्स और कलर पैलेट पूरी तरह से भारतीय फील देते हैं।



ये फिल्म दो भागों में बनाई जा रही है। इसका पार्ट 1 बेहद ग्रैंड और मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस होगा। चार हजार करोड़ के बजट में बना ये प्रोजेक्ट इतिहास रच सकता है।



दर्शकों के लिए क्या होगा खास

3D फॉर्मेट में रिलीज होने के कारण इसका अनुभव शानदार होगा। सिनेमाघरों में दर्शकों को एक नई दुनिया देखने को मिलेगी। माइथोलॉजी को नए अंदाज में देखना हर किसी को पसंद आएगा।



अगर यह क्लैश होता है तो सिनेमा प्रेमियों के लिए मजा दोगुना होगा। एक तरफ भारतीय इतिहास की गाथा होगी तो दूसरी तरफ गॉडजिला। अब बस 8 नवंबर का इंतजार सबको रहेगा।



ये खबरें भी पढ़ें...



72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छाए बॉलीवुड के सितारे



महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म विवाद: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे निर्माता, 17 जुलाई को सुनवाई



ZEE5 से क्यों हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म Satluj, जानेंं पूरा सच



राजस्थान और एमपी में बॉर्डर फिल्म जैसी लड़ाई, जमीन को लेकर दोनों राज्यों में ठनी



Tags:
  • Ramayana
  • रणबीर कपूर
  • बॉलीवुड
  • अरुण गोविल
  • काजल अग्रवाल
  • साई पल्लवी
  • डायरेक्टर नितेश तिवारी
  • फिल्म रामायण
  • ramayana movie