Upcoming September Movies: सितंबर में आ रही हैं ये 14 धमाकेदार फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

Kaushiki | Sept 01, 2026, 16:00 IST
Upcoming September Movies
Upcoming September Movies
सितंबर 2026 में सिनेमाघरों में एंटरटेनमेंट का बड़ा धमाका होने वाला है। इस महीने बॉलीवुड और हॉलीवुड की कुल 14 बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। अक्षय कुमार, करीना कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और नानी जैसे सितारे बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने टकराएंगे।

Upcoming September Movies: फिल्म लवर्स के लिए सितंबर 2026 का महीना बहुत खास होने वाला है। इस महीने सिनेमाघरों में एक-दो नहीं, बल्कि 14 बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर इस बार बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स आमने-सामने होंगे। ऑडियंस हर हफ्ते एक नए एंटरटेनमेंट का मजा ले सकेंगे। एक्शन, सस्पेंस, कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर यह महीना वाकई मजेदार होने वाला है।



अक्षय कुमार, करीना कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, पंकज त्रिपाठी और नानी जैसे बड़े सितारे बड़े पर्दे पर अपनी फिल्मों के साथ आ रहे हैं। इसके साथ ही हॉलीवुड की भी कुछ बेहद चर्चित और हॉरर-थ्रिलर फिल्में भारत में रिलीज होंगी। हर हफ्ते नई फिल्मों के बीच मुकाबला होगा।



वीकेंड्स पर दर्शकों के पास चुनने के लिए ढेरों ऑप्शंस रहेंगे। अगर आप भी सिनेमा घर जाकर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए काम की है। आइए जानें सितंबर 2026 में कौन सी फिल्म किस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।



6e516627-cbd


4 सितंबर का पहला क्लैश

  • मिर्जापुर - द मूवी
    मशहूर वेब सीरीज मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर धूम मचाने आ रही है। इसमें पंकज त्रिपाठी और अली फजल मेन करैक्टर में नजर आएंगे।
  • जीवन बीमा योजना
    ये अरशद वारसी की एक मजेदार हिंदी क्राइम-कॉमेडी फिल्म है। इसमें गलतफहमियों और जुड़वा किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती हंसाने वाली कहानी दिखेगी।
  • हाउ टू रॉब ए बैंक
    डेविड लीच के डायरेक्शन में बनी यह एक हॉलीवुड एक्शन थ्रिलर है। इसमें बैंक डकैती को सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीम किया जाता है।
Haiwaan Trailer: 'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्र


11 सितंबर का धमाकेदार मुकाबला

  • लास्ट मैन इन टावर
    अरविंद अडिगा के उपन्यास पर बेस्ड इस फिल्म में मनोज बाजपेयी हैं। वे एक क्रुएल रियल एस्टेट डेवलपर से अकेले लड़ाई लड़ते हैं।
  • हैवान
    प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म में अक्षय कुमार विलेन हैं। उनके साथ सैफ अली खान और बोमन ईरानी भी नजर आएंगे।
e0840346-e9c


18 सितंबर का बड़ा क्लैश

  • दायरा
    मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित यह एक बेहतरीन इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर है। फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं।
  • वाइब
    यह एक एंटरटेनिंग एक्शन-कॉमेडी फिल्म है जिसे कुणाल खेमू ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव मुख्य रोल में हैं।
  • लव लॉटरी
    मर्डर मिस्ट्री और लीगल ड्रामा पर बनी यह एक सस्पेंस फिल्म है। इसमें अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला लीड रोल में दिखाई देंगे।
  • रेजिडेंट इविल
    बॉक्स ऑफिस हिटजैक क्रेगर के डायरेक्शन में बनी यह एक हॉरर-थ्रिलर हॉलीवुड फिल्म है। ऑस्टिन एब्राम्स इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।
  • भारत देश है मेरा
    आदर्श जैन के डायरेक्शन में बनी यह एक देशभक्ति ड्रामा फिल्म है। इसमें अनूप जलोटा और के.के. गोस्वामी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
c6b5c566-b36


24 सितंबर की साउथ रिलीज

  • द पैराडाइज
    साउथ सुपरस्टार नानी की यह एक पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म है। 1980 के सिकंदराबाद पर बनी इस फिल्म में अनिरुद्ध का म्यूजिक है।
Mahakavya Shri Ramayan Katha: Shri Ram Ki (2026) - Cast


25 सितंबर की तीन बड़ी फिल्में

  • द वान
    सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की यह एक फैंटेसी एक्शन फिल्म है। इसमें एक प्रतिबंधित जंगल और प्राचीन शक्तियों की रहस्यमयी कहानी है।
  • हार्ट ऑफ द बीस्ट
    यह डेमियन शैजेल द्वारा निर्मित एक सर्वाइवल थ्रिलर हॉलीवुड फिल्म है। इसमें ब्रैड पिट अपने मिलिट्री डॉग के साथ जीवित रहने की जंग लड़ते हैं।
  • महाकाव्य श्री रामायण कथा - श्री राम की
    देव शर्मा और अंजलि अरोड़ा स्टारर यह एक पावन पौराणिक भक्ति फिल्म है। इसमें भगवान हनुमान के दृष्टिकोण से रामायण की गाथा को दिखाया गया है।

सिनेमा प्रेमियों के लिए खास महीना

सितंबर 2026 में हर तरह के ऑडियंस के लिए कुछ न कुछ खास है। चाहे आपको एक्शन पसंद हो या कॉमेडी, हर जॉनर की फिल्म रिलीज हो रही है। फैंस अपनी पसंदीदा फिल्मों का टिकट बुक करने के लिए तैयार हैं।



सिनेमाघरों में इस पूरे महीने बिजनेस काफी शानदार रहने की उम्मीद है। आप भी अपने वीकेंड्स प्लान कर लें और फिल्मों का मजा लें। ये महीना पूरे साल का सबसे मनोरंजक महीना साबित हो सकता है। box office upcoming superhit movie



ये खबरें भी पढ़ें...



अगस्त के आखिरी हफ्ते में थिएटर्स में होगा बड़ा धमाका, रिलीज होंगी 8 बड़ी फिल्में



दीवाली पर नहीं, तो फिर कब रिलीज होगी रणबीर-यश की फिल्म रामायण, आया बड़ा अपडेट



August Movies: टॉक्सिक से लेकर आवारापन 2 तक, अगस्त में लगेगा फिल्मों का मेला



Toxic Movie Review: क्या केजीएफ जैसा जादू चला पाए रॉकिंग स्टार यश, पढ़ें पूरा रिव्यू



Tags:
  • अक्षय कुमार
  • करीना कपूर
  • सिद्धार्थ मल्होत्रा
  • बॉक्स ऑफिस
  • box office upcoming superhit movie
  • बॉक्स ऑफिस हिट
  • सितंबर