अगस्त के आखिरी हफ्ते में थिएटर्स में होगा बड़ा धमाका, रिलीज होंगी 8 बड़ी फिल्में

Kaushiki | Aug 18, 2026, 14:05 IST
Share
August 2026 Movie Releases
August 2026 Movie Releases

21 से 28 अगस्त 2026 के बीच सिनेमाघरों में 8 नई फिल्में रिलीज हो रही हैं। इसमें हिंदी, कन्नड़, तेलुगू और विदेशी फिल्में शामिल हैं। यश की टॉक्सिक, अरशद वारसी की जीवन बीमा योजना और खोसला का घोसला 2 जैसी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।

Bollywood New Releases: फिल्म लवर्स के लिए अगस्त का आखिरी हफ्ता बहुत खास होने वाला है। इस हफ्ते सिनेमाघरों में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त धमाका होने जा रहा है। 21 अगस्त से लेकर 28 अगस्त के बीच कुल आठ बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें हिंदी, साउथ और अंग्रेजी भाषा की फिल्में शामिल हैं।

दर्शकों को एक्शन, कॉमेडी, हॉरर और ड्रामा हर तरह का कंटेंट मिलेगा। अगर आप भी दोस्तों या फैमिली के साथ मूवी का प्लान बना रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके बहुत काम आने वाली है।

बॉक्स ऑफिस पर एक साथ कई बड़े सितारे अपनी फिल्मों के साथ आ रहे हैं। इनमें कन्नड़ सुपरस्टार यश और अरशद वारसी जैसे नाम शामिल हैं। चलिए जानते हैं कि 21 से 28 अगस्त के बीच कौन-कौन सी फिल्में थिएटर्स पर दस्तक देने जा रही हैं।

भारत देश है मेरा

यह एक दमदार पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में कश्मीर की राजनीति को दिखाया गया है। सिंगर अनूप जलोटा इस फिल्म में अभिनय करते दिखेंगे। फिल्म का डायरेक्शन आदर्श जैन ने बहुत शानदार किया है। यह फिल्म 21 अगस्त, शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज होगी।



Insidious Out of the Further

हॉरर फिल्म लवर्स के लिए यह एक बेहतरीन हॉलीवुड फिल्म है। कहानी जेम्मा और उसकी छोटी बेटी के इर्द-गिर्द घूमती है। जेम्मा अपने पुराने बचपन के घर में बेटी को पालती है। बेटी के पास कुछ रहस्यमयी शक्तियां होने का पता चलता है। यह डरावनी फिल्म 21 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।



7 Dogs

7 डॉग्स बॉलीवुड काएक जबरदस्त इंटरनेशनल एक्शन अरेबिक फिल्म है। यह फिल्म हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी।इसमें सलमान खान और संजय दत्त का खास रोल देखने को मिलेगा। ट्रेलर में दोनों स्टार्स की झलक से फैंस बहुत खुश हैं। ये फिल्म 21 अगस्त को थिएटर्स में आएगी।



खतरनाक सफर हार्ड राइड

यह एक मशहूर ऑस्ट्रेलियाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म का असली और ओरिजिनल नाम हार्ड राइड है। कहानी अफगानिस्तान युद्ध के तीन रिटायर्ड सैनिकों पर आधारित है। फिल्म में बेहतरीन सस्पेंस और एक्शन देखने को मिलेगा। यह फिल्म 21 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हो रही है।



टॉक्सिक

केजीएफ स्टार यश की टॉक्सिक का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। गीतू मोहनदास ने इस पैन इंडिया फिल्म का निर्देशन किया है। नयनतारा, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में हैं। हुमा कुरैशी भी इस एक्शन फिल्म में नजर आने वाली हैं। यह धमाकेदार फिल्म 26 अगस्त, बुधवार को रिलीज होगी।



खोसला का घोसला 2

साल 2006 की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म का दूसरा पार्ट आ रहा है। अनुपम खेर एक बार फिर दर्शकों को हंसाने आ रहे हैं। पहले पार्ट को दर्शकों ने बहुत ज्यादा प्यार दिया था। अब खोसला परिवार की नई कहानी देखने को मिलेगी। यह मजेदार फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में लगेगी।

भोगी

भोगी एक नई तेलुगू पैन इंडिया एक्शन फिल्म है। फिल्म में शारवानंद और अनुपमा परमेश्वरन मुख्य रोल में हैं। फिल्म की कहानी एक्शन और इमोशन से भरी हुई है। साउथ सिनेमा के फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। यह एक्शन ड्रामा फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होगी।

Jeevan Bheema Yojana (2026) - IMDb
Jeevan Bheema Yojana (2026) - IMDb


जीवन बीमा योजना

जीवन बीमा योजना एक डार्क क्राइम कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। अरशद वारसी ने पहली बार फिल्म में डबल रोल निभाया है। इस मजेदार फिल्म का डायरेक्शन अभिषेक डोगरा ने किया है। सस्पेंस के साथ-साथ इसमें कॉमेडी का तड़का मिलेगा। यह थ्रिलर फिल्म 28 अगस्त को थिएटर्स में आएगी। new Release

ये खबरें भी पढ़ें...

क्यों खास है Cannes Film Festival, जानें इसकी शुरुआत और कड़े नियमों का सच

August Movies: टॉक्सिक से लेकर आवारापन 2 तक, अगस्त में लगेगा फिल्मों का मेला

Mirzapur The Movie का धमाकेदार ट्रेलर आउट, 4 सितंबर को होगा रिलीज

Alpha Movie में एजेंट नहीं, खतरनाक किलर मशीन बनेंगी आलिया भट्ट

Tags:
  • सलमान खान
  • बॉलीवुड
  • अरशद वारसी
  • एंटरटेनमेंट
  • हॉलीवुड
  • अगस्त
  • new Release
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर