1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...
Aman Vaishnav | Sootr Creatives | Updated:
भोपाल के 14 लाख राशन कार्डधारियों का दिसंबर तक वेरिफिकेशन होगा।
आपके घर में भी सरकारी राशन आता है और आप भोपाल में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। अक्सर हम जरूरी कामों को कल पर टाल देते हैं, लेकिन इस बार थोड़ी सी भी देरी आपके परिवार के राशन पर भारी पड़ सकती है। प्रशासन ने राशन वितरण व्यवस्था को पूरी तरह बदलने की तैयारी कर ली है।
इसका सीधा असर शहर के लाखों परिवारों पर पड़ने वाला है।
दरअसल भोपाल जिले के करीब 14 लाख राशन कार्डधारियों का जल्द ही वेरिफिकेशन किया जाएगा। यह बड़ा कदम सार्वजनिक वितरण प्रणाली को ज्यादा पारदर्शी और डिजिटल बनाने के लिए उठाया जा रहा है। इसके लिए भोपाल जिले का चयन केंद्रीय बैंक की डिजिटल मुद्रा (CBDC) पर आधारित राशन वितरण की पायलट परियोजना के लिए किया गया है।
प्रशासन की तैयारी है कि दिसंबर महीने तक यह पूरी प्रक्रिया हर हाल में पूरी कर ली जाए। इसके बाद 1 जनवरी 2027 से नई डिजिटल व्यवस्था के तहत ही लोगों को राशन दिया जाएगा।
इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद राशन लेने के तरीके में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नई प्रणाली के तहत राशन पाने वाले सभी पात्र परिवारों के हर एक सदस्य की जानकारी का सत्यापन किया जाएगा। जांच के बाद इन सभी सदस्यों को CBDC प्रणाली की सूची में शामिल करना बहुत जरूरी है।
इस पूरी प्रक्रिया को व्हाइटलिस्टिंग कहा जाता है। जब तक परिवार के सभी सदस्यों का नाम इस सूची में नहीं जुड़ेगा, तब तक नए सिस्टम से अनाज मिलना मुश्किल होगा।
जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने इस प्रक्रिया को लेकर जरूरी निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के हर सदस्य के आधार कार्ड और समग्र पोर्टल पर एक ही मोबाइल नंबर दर्ज होना चाहिए। अगर दोनों जगह अलग-अलग नंबर हैं, तो पहले उन्हें ठीक कराना होगा। मोबाइल नंबर एक जैसा होने के बाद ही सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी।
हितग्राहियों को इस काम के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। आप जिस उचित मूल्य दुकान से हर महीने नियमित रूप से अपना राशन लेते हैं आपको वहीं जाना होगा। वहां जाकर अपने परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी दर्ज करानी होगी। साथ ही उसका सत्यापन कराना होगा।
सत्यापन पूरा होने के बाद यह जरूर जांच लें कि आपके परिवार के सभी सदस्य CBDC प्रणाली की सूची में शामिल हो गए हैं या नहीं। इस काम को आसानी से पूरा करने के लिए नीचे दिए गए बिंदुओं का ध्यान रखें...
फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन ने साफ शब्दों में एक बात स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा है कि अगर यह प्रक्रिया अधूरी रह गई, तो दिसंबर में नई डिजिटल व्यवस्था के तहत राशन प्राप्त करने में तकनीकी कठिनाई हो सकती है।
कई बार लोग आखिरी तारीख का इंतजार करते हैं। इससे दुकानों पर भारी भीड़ जमा हो जाती है। साथ ही सर्वर डाउन होने जैसी समस्याएं आती हैं। इसलिए सभी हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे अंतिम समय की प्रतीक्षा किए बिना जल्द से जल्द अपनी राशन दुकान पर जाकर यह काम पूरा करा लें।
भोपाल में राशन वितरण का नया नियम
प्रशासन की तैयारी है कि दिसंबर महीने तक यह पूरी प्रक्रिया हर हाल में पूरी कर ली जाए। इसके बाद 1 जनवरी 2027 से नई डिजिटल व्यवस्था के तहत ही लोगों को राशन दिया जाएगा।
क्या है व्हाइटलिस्टिंग प्रक्रिया?
इस पूरी प्रक्रिया को व्हाइटलिस्टिंग कहा जाता है। जब तक परिवार के सभी सदस्यों का नाम इस सूची में नहीं जुड़ेगा, तब तक नए सिस्टम से अनाज मिलना मुश्किल होगा।
आधार और समग्र में एक ही मोबाइल नंबर होना अनिवार्य
राशन दुकान पर जाकर कैसे कराएं वेरिफिकेशन?
सत्यापन पूरा होने के बाद यह जरूर जांच लें कि आपके परिवार के सभी सदस्य CBDC प्रणाली की सूची में शामिल हो गए हैं या नहीं। इस काम को आसानी से पूरा करने के लिए नीचे दिए गए बिंदुओं का ध्यान रखें...
- सबसे पहले घर के सभी सदस्यों के आधार और समग्र आईडी में दर्ज मोबाइल नंबर की जांच करें।
- दोनों जगह अलग अलग नंबर होने की स्थिति में नजदीकी केंद्र पर जाकर तुरंत नंबर अपडेट कराएं।
- नंबर एक समान होने के बाद अपनी नियमित राशन दुकान पर जाएं।
- दुकानदार को परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी देकर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कराएं।
- अंतिम रूप से यह सुनिश्चित करें कि सभी सदस्यों के नाम व्हाइटलिस्टिंग सूची में जुड़ चुके हैं।
प्रक्रिया अधूरी रहने पर राशन में दिक्कत
कई बार लोग आखिरी तारीख का इंतजार करते हैं। इससे दुकानों पर भारी भीड़ जमा हो जाती है। साथ ही सर्वर डाउन होने जैसी समस्याएं आती हैं। इसलिए सभी हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे अंतिम समय की प्रतीक्षा किए बिना जल्द से जल्द अपनी राशन दुकान पर जाकर यह काम पूरा करा लें।
SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां
By Jyoti Mahender Bhardwaj
किसानों का फसल बीमा क्लेम नहीं अटकेगा? MP सरकार ने बदले नियम, अब बैंकों की लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
By Arohi Raj
सिंहासन छत्तीसी : एक मैडम को बचाने में जुटे तीन अफसर, दीपक की लौ जलाएगी किस किस का घर
By Arun Tiwari
मातम में बदली मेले की खुशियां, बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मची चीख-पुकार
By Aman Vaishnav
नर्सिंग भर्ती 2023 पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- दूसरे काउंसिल से रजिस्टर्ड नर्स को बाहर करना गलत
By Jageshwar Prasad
एमपी में बिजनेस को मिलेगा नया बूस्ट: इंवेस्टर्स की राह आसान करेगी मोहन सरकार, जल्द बनेगा नया बिजनेस सचिवालय
By Arohi Raj
बिजली बिल ने उड़ाए उपभोक्ताओं के होश : औसत खपत बढ़ने से 2 से 8 हजार तक का अतिरिक्त भार, बिगड़ा घर का बजट
By Umeshwari Baghel