3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण
Jyoti Mahender Bhardwaj | Updated:
खोले के हनुमानजी रोपवे निर्माण में गड़बड़ी
जयपुर के खोले के हनुमानजी मंदिर रोपवे प्रोजेक्ट में वन विभाग के 3 अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। विभागीय जांच में पता चला कि पहले GPS को-ऑर्डिनेट के बिना जमीन का सीमांकन किया गया। फिर दो साल बाद दोबारा सत्यापन में भी स्वीकृत जमीन का मिलान नहीं किया गया। अधिकारियों ने पुरानी गलत मार्किंग को ही सही मान लिया। इसी चूक के कारण रोपवे का निर्माण स्वीकृत वन भूमि के बजाय दूसरी आरक्षित वन भूमि पर हो गया।
क्या है पूरा मामला?
लेकिन विभागीय जांच में सामने आया कि स्वीकृत जमीन और वास्तविक निर्माण स्थल के बीच अंतर था। रोपवे का लोअर स्टेशन, अपर स्टेशन और कॉरिडोर स्वीकृत भूमि के बजाय दूसरी आरक्षित वन भूमि पर बना मिला। जांच में वन विभाग के तीन अधिकारियों की अलग-अलग स्तर पर लापरवाही सामने आई।
2021 में पहली चूक: GPS के बिना किया सीमांकन
जांच में माना गया कि उन्हें स्वीकृत नक्शे और GPS को-ऑर्डिनेट के आधार पर जमीन के प्रत्येक बिंदु का सीमांकन करना था और उसका रिकॉर्ड तैयार करना चाहिए था। इस चूक के कारण शुरुआती मार्किंग ही गलत हो गई।
2023 में दूसरी चूक: दोबारा सत्यापन में भी नहीं मिलाए GPS
जांच के अनुसार, उन्होंने पहले की गलत मार्किंग के आधार पर ही सत्यापन की पुष्टि कर दी। जबकि उन्हें लोअर स्टेशन, अपर स्टेशन और रोपवे कॉरिडोर के नक्शे और GPS को-ऑर्डिनेट के अनुसार जांच करनी थी। गड़बड़ी मिलने पर इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को देनी चाहिए थी।
तीसरी चूक: RFO ने न रिपोर्ट जांची, न मौके पर पहुंचे
इसके अलावा 2023 में हुए दोबारा भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट भी पर्याप्त तरीके से जांची नहीं गई। जांच अधिकारी ने इसे निगरानी के स्तर पर लापरवाही माना।
जांच में 3 अधिकारियों को जिम्मेदार माना
6 वन अधिकारियों और निर्माण कंपनी के बयान दर्ज
23 सितंबर को तत्कालीन DCF उपकर बोराणा, ACF रघुवीर मीणा और DCF वी. केतन कुमार को बयान के लिए बुलाया गया। रोपवे निर्माण कंपनी ROK Innovation Pvt. Ltd. को भी अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया। कंपनी की ओर से कैलाश खंडेलवाल उपस्थित हुए।
यह खबर क्यों जरूरी है?
आगे क्या?
SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां
By Jyoti Mahender Bhardwaj
1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...
By Aman Vaishnav
किसानों का फसल बीमा क्लेम नहीं अटकेगा? MP सरकार ने बदले नियम, अब बैंकों की लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
By Arohi Raj
सिंहासन छत्तीसी : एक मैडम को बचाने में जुटे तीन अफसर, दीपक की लौ जलाएगी किस किस का घर
By Arun Tiwari
मातम में बदली मेले की खुशियां, बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मची चीख-पुकार
By Aman Vaishnav
नर्सिंग भर्ती 2023 पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- दूसरे काउंसिल से रजिस्टर्ड नर्स को बाहर करना गलत
By Jageshwar Prasad
एमपी में बिजनेस को मिलेगा नया बूस्ट: इंवेस्टर्स की राह आसान करेगी मोहन सरकार, जल्द बनेगा नया बिजनेस सचिवालय
By Arohi Raj