टखने में GPS की बेड़ी, अमेरिका में जमानत के बाद भी इलेक्ट्रॉनिक कैद में राजस्थान का गैंगस्टर अमित पंडित
Jyoti Mahender Bhardwaj | Updated:
अमेरिका में पकड़ा गया रोहित गोदारा गैंग का फाइनेंसर
अमेरिका में जमानत मिलने के बाद भी राजस्थान का गैंगस्टर अमित पंडित आजाद नहीं है। उसके टखने में GPS ट्रैकर बांध दिया गया है, जिससे अमेरिकी एजेंसियां उसकी हर गतिविधि पर नजर रख रही हैं। रोहित गोदारा गैंग का फाइनेंस नेटवर्क संभालने वाले अमित पर राजस्थान के कारोबारियों से रंगदारी वसूलने और गैंग के गुर्गों तक पैसा पहुंचाने का आरोप है। उसकी गिरफ्तारी के बाद अब विदेश में बैठे गैंगस्टर्स के नेटवर्क पर शिकंजा कसता जा रहा है। भारत लाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस उससे कई बड़े राज उगलवाने की तैयारी में है।
क्या है पूरा मामला?
अमित पर कारोबारियों से रंगदारी वसूलने, हवाला के जरिए पैसा भारत भेजने, हथियार खरीदने और फरार बदमाशों को आर्थिक मदद देने जैसे आरोप हैं। अमेरिकी अदालत से जमानत मिलने के बाद भी उसे GPS निगरानी में रखा गया है।
गैंग का कैशियर था अमित पंडित
टखने में GPS, हर कदम पर नजर
जग्गा के बाद हरि बॉक्सर भी गिरफ्तार
- जगदीप उर्फ जग्गा: हत्या, हत्या के प्रयास और रंगदारी के मामलों में वांछित था। अक्टूबर 2025 में अमेरिका में पकड़ा गया।
- हरिचंद जाट उर्फ हरि बॉक्सर: राजस्थान में 22 मामलों में वांछित है। उस पर विदेश से हथियारों की सप्लाई और रंगदारी नेटवर्क चलाने का आरोप है। 7 नवंबर को अमेरिकी एजेंसी ICE ने उसे हिरासत में लिया।
कारोबारियों को धमकी देकर वसूली
इस नेटवर्क में विदेश से फंडिंग, हवाला, हथियारों की सप्लाई और स्थानीय बदमाशों का इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस अब इस पूरे सिस्टम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
यह खबर क्यों जरूरी है?
इन बदमाशों को भारत लाए जाने के बाद पूछताछ में हवाला कारोबार, फंडिंग, हथियारों के सप्लायर्स और वारदातों में शामिल स्थानीय गुर्गों के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।
आगे क्या?
किसानों के हित में साय सरकार के फैसले, धान खरीदी से फसल बीमा तक किए कई बड़े इंतजाम
By The Sootr
बेटी की सगाई अपनी मर्जी से कराई तो परिवार का हुक्का-पानी बंद, पंचों ने जेवर छीने; पानी भरने पर भी लगाई रोक
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ के उद्योगों में बदले नियम: अब कर्मचारियों की शिकायतों से लेकर ट्रेड यूनियन चुनाव तक नई व्यवस्था, जानिए क्या-क्या बदला
By Umeshwari Baghel
मिस इंडिया के मंच से पीएम मोदी के साथ ऑटो तक, कौन हैं राजस्थान की ऐश्वर्या?
By Jyoti Mahender Bhardwaj
दवा कारोबारी से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मांगे 15 करोड़, रकम नहीं देने पर परिवार को हत्या की धमकी
By Harrison Masih
OBC आरक्षण की लड़ाई अब 27% से आगे: सुप्रीम कोर्ट में आबादी के हिसाब से हक तय करने की मांग
By Neel Tiwari
IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच पर सरकार सख्त, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की कैविएट
By Ashish Bhardwaj