Dabba Cartel Trailer: इस एक्ट्रेस को हटाना चाहती थीं शबाना आजमी, बहू ने किया इनकार

Kaushiki | Feb 19, 2025, 17:09 IST
dabba cartel trailer
क्या शबाना ने सच में चाहा था कि ज्योतिका ‘डब्बा कार्टेल’ का हिस्सा न बनें? आखिर किस दूसरी अभिनेत्री को भी हटाने की थी कोशिश। जानिए इस चौंकाने वाले खुलासे की पूरी सच्चाई...

Dabba Cartel Trailer नेटफ्लिक्स की अपकमिंग वेब सीरीज ‘डब्बा कार्टेल’ का ट्रेलर मुंबई में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया। इस मौके पर शो की पूरी स्टार कास्ट और निर्माता भी मौजूद थे। ट्रेलर रिलीज के बाद हुए सवाल-जवाब सत्र में, दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वह इस शो से ज्योतिका को हटाना चाहती थीं और उनके बजाय किसी और को कास्ट करने का सुझाव दिया था।



ये खबर भी पढ़ें...

फरहान और शिबानी से की थी बात

रपोर्ट के मुताबिक, शबाना आजमी ने कहा कि उन्होंने फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर से भी बात की थी। उन्हें सुझाव दिया था कि किसी और अभिनेत्री को कास्ट किया जाए। उन्होंने स्वीकार किया कि शुरुआत में वह ज्योतिका को इस शो का हिस्सा नहीं बनाना चाहती थीं, लेकिन शुक्र है कि उनकी बात नहीं मानी गई।



उन्होंने कहा कि "मैंने फरहान और शिबानी से कहा कि किसी और को कास्ट किया जाए, लेकिन शिबानी ने साफ मना कर दिया। जो करना है करो, लेकिन हम कास्ट नहीं बदलेंगे। अब मैं आभारी हूं कि उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी, क्योंकि इससे मैं ज्योतिका के साथ काम करने का मौका खो देती।"



दूसरी अभिनेत्री कौन थी

शबाना ने यह भी बताया कि ज्योतिका अकेली नहीं थीं, जिन्हें वह हटाना चाहती थीं। एक और अभिनेत्री भी थी, जिनकी कास्टिंग को लेकर वह असमंजस में थीं। लेकिन जब उनसे उस दूसरी अभिनेत्री का नाम पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, "वह यहां नहीं हैं।"



डब्बा कार्टेल की कहानी क्या है

बता दें कि, ‘डब्बा कार्टेल’ आम महिलाओं की कहानी है, जो मुंबई में लंचबॉक्स डिलीवरी सर्विस चलाती हैं। लेकिन बिना जाने ही वे एक खतरनाक ड्रग कार्टेल के नेटवर्क में फंस जाती हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे ये महिलाएं अपराध और भ्रष्टाचार के अंधेरे जाल में उलझ जाती हैं। उनकी साधारण जिंदगी अचानक से खतरों से घिर जाती है, जब उन्हें पता चलता है कि वे एक बड़े ड्रग माफिया के खेल का हिस्सा बन चुकी हैं।



ये खबर भी पढ़ें...

28 फरवरी को होगी रिलीज

इस सीरीज का निर्देशन हितेश भाटिया ने किया है और इसे विष्णु मेनन और भावना खेर ने लिखा है। इस शो को एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है और इसमें शिबानी अख्तर, विष्णु मेनन, गौरव कपूर और आकांक्षा सेडा भी शामिल हैं। ‘डब्बा कार्टेल’ का प्रीमियर 28 फरवरी 2025 को नेटफ्लिक्स पर होगा और इसे क्राइम, ड्रामा और सस्पेंस पसंद करने वाले दर्शकों को जरूर देखना चाहिए।



ये खबर भी पढ़ें...

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Bollywood News
  • शबाना आजमी
  • नेटफ्लिक्स
  • latest news
  • Entertainment
  • सीरीज
  • मनोरंजन न्यूज
  • डब्बा कार्टेल