साल 2025 में ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मचा सकती हैं धमाल

Sandeep Kumar | Published:
Share
top-ott-series-2025
top-ott-series-2025 Photograph: (top-ott-series-2025)

साल 2025 में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का धमाका होने वाला है। नई और दिलचस्प कहानियों के साथ, कई बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज रिलीज होंगी जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने का वादा करती हैं। आइए जानते है ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कौन वेब सीरीज धमाल मजाएगी...

साल 2025 में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का धमाका होने वाला है। नई और दिलचस्प कहानियों के साथ, कई बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज रिलीज होंगी जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखने का वादा करती हैं। 2024 में हमें कई ऐसी शानदार सीरीज देखने को मिलीं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। अब 2025 में, कुछ बड़े नाम और सीरीज लौटने वाली हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है।

फैमिली मैन 3 और पाताल लोक 2

मनोज वाजपेयी की सुपरहिट सीरीज 'फैमिली मैन' अपने तीसरे सीजन के साथ वापस आ रही है। पहले दो सीजन में स्पाई थ्रिलर और फैमिली ड्रामा का अनोखा मिश्रण देखने को मिला था। इस बार कहानी और ज्यादा ट्विस्ट और टर्न्स के साथ नए मिशन पर आधारित होगी। पाताल लोक' ने अपने पहले सीजन में जो धूम मचाई थी, वह आज भी दर्शकों को याद है। इसके दूसरे सीजन में जयदीप अहलावत फिर से इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी के रोल में नजर आएंगे। कहानी पहले से ज्यादा गहरी और थ्रिलिंग होने की उम्मीद है।

मिर्जापुर 3 और दिल्ली क्राइम 3

गुड्डू भैया और कालीन भैया की कहानी का इंतजार लंबे समय से हो रहा है। 'मिर्जापुर' का तीसरा सीजन इस बार भी पावर, रिवेंज और इमोशंस का धमाका करेगा। शेफाली शाह एक बार फिर डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी के किरदार में लौटेंगी। 'दिल्ली क्राइम' का तीसरा सीजन सच्ची घटनाओं पर आधारित होगा और दर्शकों को एक बार फिर सोचने पर मजबूर करेगा।

एस्पिरेंट्स 2 और स्कैम 2003

युवाओं के दिलों को छूने वाली सीरीज 'एस्पिरेंट्स' का दूसरा सीजन 2025 में आ रहा है। यह सीरीज सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स की जिंदगी और संघर्ष को बेहद खूबसूरती से दिखाती है। 'स्कैम 1992' की अपार सफलता के बाद, हंसल मेहता की यह सीरीज अब्दुल करीम तेलगी के स्टैम्प पेपर घोटाले पर आधारित होगी। इसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है।

मनी हीस्ट इंडिया एडिशन और इंडियन पुलिस फोर्स

'मनी हीस्ट' की लोकप्रियता को देखते हुए इसका भारतीय संस्करण बनाया गया है। इस सीरीज में प्रोफेसर का किरदार और कहानी भारतीय संदर्भ में ढाली गई है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह सीरीज पुलिस अधिकारियों के जीवन और उनके संघर्ष को दिखाएगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।



स्टारडम, ब्लक वारंट और मटका किंग

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान डायरेक्शन में कदम रख रहे हैं। उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस सीरीज पर हर किसी की नजर है। जहान कपूर ओटीटी पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। जहान शशि कपूर के पोते हैं। वो विक्रमादित्य मोटवानी की सीरीज से डेब्यू करेंगे। ये सीरीज 10 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। विजय वर्मा अपनी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस कर रहे हैं। उनकी सीरीज मटका किंग आने जा रही है। इस सीरीज में उनके साथ कृतिका कामरा लीड रोल में नजर आएंगी। इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • शाहरुख खान
  • मनोरंजन समाचार
  • ओटीटी प्लेटफॉर्म
  • वेब सीरीज
  • हिंदी न्यूज
  • मनोरंजन न्यूज हिंदी
  • नेशनल हिंदी न्यूज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर