आ गया है OTT पर शार्क टैंक इंडिया 4, खुलेंगे बिजनेस के नए दरवाजे
भारत के सबसे लोकप्रिय बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया का चौथा सीजन लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 6 जनवरी से शुरू हो गया है। इस बार ये शो पूरी तरह से ओटीटी प्लेटफॉर्म Sony LIV पर लॉन्च किया गया है। बिजनेस और इनोवेशन की दुनिया से जुड़ी कहानियां और स्टार्टअप्स के शानदार आइडियाज एक बार फिर दर्शकों को प्रेरित करने के लिए तैयार हैं।
नए और पुराने जजों का मिला-जुला पैनल
शार्क टैंक इंडिया सीजन 4 में नए और पुराने जजों का दिलचस्प पैनल देखने को मिलेगा। नए जजों में Snapdeal और Titan Capital के को-फाउंडर कुणाल बहल और Veeba Consumer Products के फाउंडर विराज बहल शामिल हैं। इसके साथ ही पुराने जजों में रितेश अग्रवाल (OYO), विनीता सिंह (शुगर कॉस्मेटिक्स), पीयूष बंसल (लेंसकार्ट), नमिता थापर (एमक्योर फार्मा), अमन गुप्ता (बोट), अनुपम मित्तल (शादी डॉट कॉम) जैसे दिग्गज शामिल हैं।
सीजन 4 क्यों है खास
कहां और कब देखें शो
आप इस शो के सभी एपिसोड्स Sony LIV ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। ये शो सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे Sony LIV पर स्ट्रीम होंगे। शार्क टैंक इंडिया एक बिजनेस रियलिटी शो है, जहां बिजनेस के शौकीन अपने स्टार्टअप या बिजनेस आइडियाज को शार्क्स (निवेशक) के सामने पेश करते हैं। इस शो का मकसद सही आइडिया में इन्वेस्ट करना और उद्यमियों को उनके बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद करना है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक