MUMBAI. रोडीज का 19वां सीजन 3 जून से शुरू होने वाला है। प्रिंस नरूला, रिया चक्रवर्ती और गौतम गुलाटी शो को जज करेंगे। जबकि सोनू सूद भी शो का इंपोर्टेंट पार्ट होंगे। शो के अलग-अलग जगहों पर ऑडिशन हो रहे है। इसके कई प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ रहे है, जो जमकर वायरल हो रहे है। अब एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें अशनीर ग्रोवर नजर आ रहे है। अशनीर ग्रोवर को देखकर फैंस शॉक्ड हो गए है। फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर अशनीर इस शो में क्या कर रहे हैं?
अशनीर को 'रोडीज' में देख फैंस को लगा धक्का
अशनीर शार्क टैंक इंडिया सीजन 1 से सुर्खियों में आए थे। हालांकि उन्हें इसके दूसरे सीजन में नहीं देखा गया था। शो में उनकी वजह से काफी पॉपुलैरिटी बढ़ी थी। अब रोडीज 19 में अशनीर गैंग लीडर्स के साथ नजर आ रहे हैं। वह कंटेस्टेंट्स के लिए बोली लगा रहे हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ऑडिशन के दौरान चुने गए लोगों की झलक दिखाई दे रही है। सोनू, अशनीर के साथ नए कंटेस्टेंट्स नीलामी करते हैं।
View this post on Instagram
A post shared by MTV Roadies (@mtvroadies)
ये खबर भी पढ़िए....
अशनीर को देख फैंस के रिएक्शन
अशनीर को रोडीज में देखकर फैंस काफी शॉक्ड हो रहे है। वह कमेंट सेक्शन में जमकर रिएक्श दे रहे है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अशनीर ग्रोवर सर, ये किस लाइन में आ गए आप?। जबकि कुछ का कहना है कि अशनीर यहां क्या कर रहे है।
आखिरी बार इस शो में दिखे थे अशनीर
अशनीर को आखिरी बार 'शार्क टैंक इंडिया सीजन 1' में देखा गया था। इस शो से वह घर-घर में पॉपुलर हो गए थे। हालांकि वह इसके दूसरे सीजन में नजर नहीं आए थे। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर 'शार्क टैंक इंडिया सीजन 1' से जुड़े सभी लोगों को अनफॉलो कर दिया है। अशनीर को अमित जैन ने रिप्लेस किया था।