सुनील शेट्टी के पीछे क्यों पड़ गया था अंडरवर्ल्ड, जानिए क्या है वजह

Ravi Singh | Jul 15, 2024, 21:07 IST
Sunil Shetty
सुनील शेट्टी ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा भी सुनिल अपनी सास के साथ NGO का काम करते हैं। उन्होंने करीब 400 लड़कियों को मानव तस्करी से बचाया था, जिस वजह से अंडरवर्ल्ड उनके पीछे पड़ गया था।

सुनील शेट्टी ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। वह कभी अपने अभिनय से लोगों को हसांते है तो कभी उनकी एक्टिंग मन मोह लेती है। फिल्मों के अलावा उन्होंने अपनी निजी जिंदगी में भी कुछ ऐसे काम किए हैं जो अक्सर फिल्मों के हीरो करते नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसी ही घटना के बारे में बात की है। सुनिल शेट्टी का कहना है कि उन्होंने करीब 400 लड़कियों को मानव तस्करी से बचाया है।



लड़कियों की मदद का प्लान

सुनील शेट्टी का कहना है कि उनकी सास ट्रैफिकिंग इन इंडिया नाम का NGO चलाती थीं। इसका नाम बदलकरविपला फाउंडेशन किया। उन्होंने बाकी एनजीओ के साथ मिलकर 400 लड़कियों की मदद करने का प्लान बनाया।



ये खबर भी पढ़ें...



Expensive Wedding : अनंत अंबानी की शादी से पहले हुईं दुनिया की सबसे महंगी शादी



पीछे पड़ा था अंडरवर्ल्ड

सुनील शेट्टी का कहना है कि मैं हमेशा अपनी सास के साथ काम करता रहा हूं। मेरी सास बच्चों को बचाती रही हैं और हम उन्हें रहने की जगह देते रहे हैं। वह काम आज भी मैं और मेरा भाई-बहनों के साथ करता रहता हूं। मैं इसके बारे में तभी बात करता हूं, जब लगता है। किसी मूवी को प्रमोट करने के लिए नहीं। हमें इस काम से संतुष्टि मिलती है। मेरी सास ही थीं, जिन्होंने मुझको सिखाया कि देने की कला ही जीवन जीने की कला है। वह मेरे लिए दुनिया से बढ़कर थीं मैं उनको अपनी मां के समान ही स्थान दूंगा। इसी वजह से अंडरवर्ल्ड भी हमारे पीछे था।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Actor Sunil Shetty
  • एक्टर सुनील शेट्टी
  • Sunil Shetty