इंदिरा गांधी पेंशन योजना से गरीब बुजुर्गों को हर महीने मिलती है पेंशन, घर बैठे करें आवेदन
इंदिरा गांधी पेंशन योजना: भारत सरकार ने बुजुर्गों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना (IGNOAPS) की शुरुआत की है। ये योजना राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) का हिस्सा है।
इसका उद्देश्य उन बुजुर्गों को फाइनेंसियल हेल्प देना है, जो गरीबी रेखा के नीचे अपना जीवन बिता रहे हैं। इस योजना के तहत, एलिजिबल पर्सन को वृद्धावस्था के लिए दो सौ रुपए प्रति माह (79 साल तक) और उसके बाद पांच सौ रुपए प्रति माह की पेंशन दी जाती है।
इंदिरा गांधी ओल्ड एज पेंशन स्कीम क्या है
भारत सरकार (Government Scheme) ने 15 अगस्त 1995 को NSAP को लागू किया था, जिसका उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे (BPL) रहने वाले नागरिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। NSAP के तहत कई उप-योजनाएं शामिल हैं, जैसे:
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना (IGNOAPS)
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना (IGNWPS)
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विकलांगता पेंशन योजना (IGNDPS)
- राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना (NFBS)
- अन्नपूर्णा योजना (Annapurna Scheme)
IGNOAPS के लाभ
- 200 रुपए प्रति माह (79 वर्ष तक) और 500 रुपए प्रति माह (80 वर्ष के ऊपर) पेंशन।
- पेंशन भुगतान का तरीका: यह पेंशन सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
- गूगल यूजर-प्लेटफॉर्म्स जैसे UMANG ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
एलिजिबिलिटी
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक गरीबी रेखा (BPL) से नीचे का होना चाहिए।
- आवेदक की उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
डाक्यूमेंट्स रिक्वायर्ड
- आवेदन पत्र (दस्तावेज की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी)
- निवास प्रमाण पत्र (मतदाता कार्ड/ बिजली बिल/ आधार कार्ड)
- आयु प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र या चिकित्सा बोर्ड से प्रमाणित)
- आधार नंबर
- बैंक पासबुक
- राशन कार्ड
- प्रॉमिसरी नोट (यह प्रमाणित करता है कि आवेदक अन्य किसी पेंशन योजना से लाभ नहीं ले रहा है)
आवेदन प्रक्रिया
- UMANG ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट https://web.umang.gov.in/web_new/home पर जाएं।
- लॉगिन करें अपने मोबाइल नंबर और OTP के जरिए।
- NSAP को खोजें और “Apply Online” पर क्लिक करें।
- अपनी जानकारी भरें, पेंशन प्राप्त करने के तरीके का चयन करें, फोटो अपलोड करें और "Submit" पर क्लिक करें।
ये खबर भी पढ़ें...
विदेश में मास्टर्स के लिए World Bank Scholarship करेगी आपकी मदद, जानिए कैसे
फ्री कोचिंग योजना से अब बिल्कुल फ्री में करें UPSC, NEET और JEE की तैयारी, जानें पूरी डिटेल
एमपी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से गरीब और वृद्धजनों को मिलती है छह सौ रुपए की पेंशन
सुकन्या समृद्धि योजना से बेटी की शादी और पढ़ाई की नहीं होगी टेंशन, ऐसे करें आवेदन