एमपी युवा स्वाभिमान योजना से बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका, ऐसे उठाएं लाभ

Kaushiki | May 07, 2025, 13:37 IST
Yuva Swabhiman Yojana
मध्य प्रदेश सरकार ने Yuva Swabhiman Yojana की शुरुआत की है, जिसके तहत बेरोजगार युवाओं को 100 दिन का रोजगार और 5000 रुपए प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

Yuva Swabhiman Yojana: एमपी युवा स्वाभिमान योजना मध्यप्रदेश सरकार के तहत शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्किल डेवलपमेंट का अवसर देना है।



यह योजना खासकर शहरी क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के युवाओं के लिए है। इस योजना के तहत युवाओं को साल में 100 दिन का रोजगार और पांच हजार रुपए प्रति माह की मदद दी जाएगी।



योजना का उद्देश्य

यह योजना 2019 में शुरू की गई थी और इसके तहत राज्य सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए काम करती है। इस योजना के तहत, युवाओं को न केवल रोजगार मिलता है बल्कि उन्हें स्किल ट्रेनिंग भी दी जाती है। इससे वे अपनी काबिलियत बढ़ाकर नौकरी के और बेहतर अवसर पा सकें। इस योजना के लिए MP सरकार ने 8 सौ करोड़ रुपए का बजट रखा है।



योजना की एलिजिबिलिटी

इस योजना का लाभ लेने के लिए इन एलिजिबिलिटी की जरूरी है:



  • आवेदक की उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक की सालाना परिवार आय दो लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक को शहरी क्षेत्र में रहना चाहिए।

योजना के लाभ

  • रोजगार: युवाओं को साल में 100 दिन का रोजगार मिलेगा।
  • वित्तीय सहायता: हर महीने पांच हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।
  • स्किल ट्रेनिंग: रोजगार के दौरान युवाओं को उनकी रुचि के क्षेत्र में स्किल ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
  • आत्मनिर्भरता: योजना का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।

आवेदन प्रक्रिया

MP Yuva Swabhiman Yojana में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाएं:



MP Yuva Swabhimaan Yojana Online Application


  • "आवेदन करें" टैब पर क्लिक करें।
MP Yuva Swabhiman Yojana Online Registration Form


  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और आवश्यक जानकारी प्रदान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और आवेदन पूरा करें।
  • इस सरकारी योजनाएं के तहत आवेदन की स्थिति भी ट्रैक की जा सकती है।
  • उम्मीदवार अपनी आवेदन स्थिति को सीधे ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Government SchemeMP Yuva Swabhiman Yojana Rules / Guidelines –http://yuvaswabhimaan.mp.gov.in/Rules.aspx



MP Yuva Swabhimaan Scheme Details – http://yuvaswabhimaan.mp.gov.in/Scheme.aspx



ये खबर भी पढ़ें...



12वीं में आए हैं 70% से अधिक अंक तो फायदा लें मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना का



Education Future Scholarship करेगी वर्ल्ड-क्लास यूनिवर्सिटीज में पढ़ने का सपना पूरा



PM सड‍़क योजना में बड़ा घोटाला... अफसरों ने दबाए 228.22 करोड़ रुपए



फ्री कोचिंग योजना से अब बिल्कुल फ्री में करें UPSC, NEET और JEE की तैयारी, जानें पूरी डिटेल



Tags:
  • सरकारी योजनाएं
  • योजना
  • रजिस्ट्रेशन
  • Government Scheme
  • Yojana