बिना गारंटी मिलेगा 10 लाख तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन

Anjali Dwivedi | Mar 27, 2026, 17:29 IST
pm vidya lakshmi scheme
मेधावी छात्रों के लिए पीएम विद्या लक्ष्मी योजना के तहत 10 लाख रुपए तक का एजुकेशन लोन बिना किसी गारंटर के मिलता है। इसमें 3% ब्याज छूट और 15 साल की रीपेमेंट अवधि का लाभ मिलता है।

पीएम विद्यालक्ष्मी योजना का उद्देश्य देश के प्रतिभाशाली युवाओं को फंड की कमी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित होने से बचाना और उनके एजुकेशनल सपनों को साकार करना है।



इस योजना के तहत देश के 902 गुणवत्तापूर्ण उच्चतर शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को बिना किसी गारंटर के शिक्षा ऋण (Education Loan) उपलब्ध कराया जाता है।



जिससे वे अपनी पढ़ाई पूरी कर करियर में तरक्की कर सकें और देश के विकास में योगदान दे सकें। आइए इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं।



कब शुरू हुई थी पीएम विद्यालक्ष्मी योजना

भारत सरकार ने मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए पीएम विद्यालक्ष्मी योजना (PM Vidya Lakshmi Scheme) की शुरुआत नवंबर 2024 में की थी।



योजना के मुख्य लाभ

इस योजना के तहत ऋण वितरण (Loan Disbursement) और ब्याज में राहत के लिए एक पारदर्शी व्यवस्था बनाई गई है।



  • बिना गारंटी का लोन: 10 लाख रुपए तक के हायर एजुकेशन लोन के लिए किसी भी गारंटर या कोलैटरल की आवश्यकता नहीं होती।
  • ब्याज में छूट: जिन छात्रों के परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपए तक है, उन्हें 10 लाख तक के लोन पर 3 फीसदी ब्याज की छूट दी जाती है।
  • रीपेमेंट का समय: मोराटोरियम अवधि (पढ़ाई के दौरान का समय) समाप्त होने के बाद छात्रों को लोन चुकाने के लिए 15 साल का लंबा समय मिलता है।
  • विशाल नेटवर्क: यह योजना वर्तमान में 6.5 लाख छात्रों को कवर कर चुकी है और इसका अप्रूवल रेट 50 फीसदी है।

आवश्यक डॉक्यूमेंट्स

पीएम विद्यालक्ष्मी योजना में आवेदन के लिए ये डॉक्यूमेंट्स लगेंगे-



  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • पैन कार्ड (PAN Card)
  • पहचान और पते का प्रमाण
  • पिछली अर्हता प्राप्त मार्कशीट (स्व-सत्यापित)
  • प्रवेश परीक्षा का परिणाम (Entrance Exam Result)
  • प्रस्ताव पत्र (Admission Letter): संस्थान से प्राप्त शुल्क संरचना (Fee Structure) के साथ।
  • आय प्रमाण पत्र: राज्य सरकार या अधिकृत सार्वजनिक प्राधिकरण द्वारा जारी।

आवेदन प्रक्रिया (Application Process)

यह योजना पूरी तरह से डिजिटल और ऑनलाइन संचालित होती है। इसमें आवेदन के लिए ये प्रोसेस अपनाएं-



  • सबसे पहले आधिकारिक PM Vidya Lakshmi Portal पर जाना होगा।
  • पोर्टल पर Registe बटन पर क्लिक करके अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद Common Education Loan Application Form (CELAF) भरें।
  • अपनी सुविधा और पात्रता के अनुसार बैंक और लोन योजना का चयन करें।
  • सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स को डिजिटल रूप में अपलोड करें।

ध्यान देने वाली बात यह है कि इन सरकारी योजनाओं (सरकारी योजना) में आवेदन करने के लिए किसी भी मध्यस्थ को कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं है। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है और सीधे बैंक के माध्यम से संचालित होती है।



संस्थानों की सूची और पात्रता (Eligibility & List)

छात्र पोर्टल पर जाकर उन 902 उच्च शिक्षण संस्थानों की सूची देख सकते हैं जो इस योजना के दायरे में आते हैं। यदि आप इन टॉप संस्थानों में मेरिट के आधार पर प्रवेश पाते हैं, तो आप सीधे लोन के लिए पात्र हो जाते हैं। आवेदन की स्थिति को पोर्टल पर रियल-टाइम ट्रैक किया जा सकता है।



ये खबरें भी पढ़ें...



MMVY Scholarship: MP सरकार की इस योजना से आपका करियर बनेगा स्ट्रॉन्ग, यहां से लें पूरी डिटेल



स्टार्टअप करना है शुरू, तो ऐसे मिलेगा फंड, Startup India Seed Fund Scheme में करें आवेदन



PM Internship Yojna : दूसरे चरण के आवेदन शुरू, इस लिंक से करें अप्लाई



NITI Aayog Internship 2025: सरकारी इंटर्नशिप का मौका, जल्द करें आवेदन



Tags:
  • सरकारी योजना
  • Education Loan
  • एजुकेशन लोन
  • पीएम विद्यालक्ष्मी योजना
  • हायर एजुकेशन लोन