राजस्थान के वृद्धजन को हर महीने मिलती है इतनी पेंशन, ऐसे उठाएं CM Pension Yojana का लाभ

Manya Jain | Jun 15, 2025, 19:36 IST
Rajsthan Pension Yojana, Sarkari Pension Yojana, Rajsthan Sarkari Yojana, Pension Scheme,
वृध्दजन को आर्थिक सहायता देने के लिए राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री वृध्दजन समान पेंशन योजना चला रही है। इस योजना का लाभ कुछ विशेष आयु के लोगों को ही मिल सकता है. आप इस योजना का लाभ लेना चाहतो हैं, तो आफिशियल बेवसाइट पर जाकर आवेदन पूरी कर सकते हैं।

सीनियर सिटीजन के लिए राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री वृध्दजन समान पेंशन योजना चला रही है। इस योजना के तहत सीनियर सिटीजन को हर साल पेंशन की राशि दी जा रही है।



अगर आपके परिवार में भी कोई सीनियर सिटीजन है, तो उन्हें इस योजना के बारे में जानकारी देकर उनकी मदद कर सकते हैं। ये योजना राजस्थान श्रम विभाग की ओर से चलाई जाती है।



आर्थिक तौर पर कमजोर सीनियर सिटीजन के लिए आर्थिक तौर पर सहायता करना ही योजना का उद्देश्य है। यहां जानें आवेदन करने की पूरी प्रोसेस



ये भी पढ़ें... MP Swarojgar Yojna : कम ब्याज दर पर सरकार बिजनेस के लिए देती है लोन, ऐसे करें आवेदन



आवेदन के लिए जरूरी बातें

इस योजना का लाभ लेने के लिए आयु-सीमा तय की गई है।



महिलाओं के लिए 55 साल से अधिक की आयु- सीमा तय की गई है।



वहीं बात करें पुरूषों की तो उनकी आयु 58 साल से अधिक तय की गई है।



इस योजना का लाभ वहीं लोग लें सकते हैं, जिनकी एनुअल इनकम 48 हजार रुपए से कम है।



अगर आप सहरिया,कथौरी, खैरवा जाति के समुदाय से आते हैं, तो आपको बीपीएल, अंत्योदय, आस्था कार्ड जमा करना अनिवार्य होगा।



साथ ही इन समुदाय के लोगों को सरकार की ओर से छूट दी जाती है।



ये भी पढ़ें... MP Swarojgar Yojna : कम ब्याज दर पर सरकार बिजनेस के लिए देती है लोन, ऐसे करें आवेदन



आवेदन करने की फीस

  • मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना की आवेदन फीस 33 रूपए है ।
  • अगर आप इस योजना का फायदा लेना चाहते हैं ,तो आप इसका पेमेंट करके लाभ पा सकते हैं।
  • इसका पेमेंट ई-मित्र के माध्यम से किया जा सकता है।

जरूरी डॉक्यूमेंट

इस योजना के लाभ पाने के लिए धारकों को सबसे पहले पासपोर्ट साइज फोटो।



बैंक खाते की पासबुक का फोटो कॉपी होना अनिवार्य है।



फिर खाता धारक का आधार कार्ड की कॉपी उसके पास होना अनिवार्य।



सहरिया,कथौरी, खैरवा जाति के समुदाय के लोगों के पास बीपीएल, अंत्योदय, आस्था कार्ड जैसे डॉक्यूमेंट होना अनिवार्य है।



अप्लाई करने वाले लोगों को हर महीने 1 हजार रुपए की पेंशन की राशि दी जाएगी।



ये भी पढ़ें... MP Sarkari Yojna : अनाथ बच्चियों को हर महीने सरकार पढ़ाई के लिए देती है पैसा, जानें कैसे



ऐसे करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री वृध्दजन समान पेंशन योजना के आफिशियल वेबसाइट https://sso.rajasthan.gov.in/signin को विजिट करें।
  • इसके बाद आप रजिस्ट्रेशन पेज https://sso.rajasthan.gov.in/register पर क्लिक करें।
  • फिर आप SSO के रजिस्ट्रेशन पेज पर जाकर लागिन करें।
  • आपको एक रजिस्ट्रेशन पेज ऑप्शन के साथ दिखाई देगा।
  • उसके आगे के प्रोसेस के लिए जन आधार या गूगल में से किसी एक ऑप्शन को चुनें ।
  • उसको बाद जन आधार नंबर को फिल करें।
  • आपना नाम परिवार के मुखिया और अन्य सभी सदस्यों का नाम चुनें।
  • लास्ट में रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए ओटीपी को दर्ज करें ।

thesootr links



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



सरकारी योजनाएं | Old Age Pension Scheme | सरकारी योजना | सरकारी | Old Age Pension | vridha pension kaise online karen



Tags:
  • Rajasthan
  • सरकारी योजनाएं
  • Old Age Pension Scheme
  • पेंशन
  • सरकारी योजना
  • सरकारी
  • Old Age Pension
  • vridha pension kaise online karen