MP Swarojgar Yojna : कम ब्याज दर पर सरकार बिजनेस के लिए देती है लोन, ऐसे करें आवेदन
Manya Jain | Mar 30, 2025, 15:17 IST
mp swarojgar yojna
संत रविदास स्वरोजगार योजना मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराकर नए व्यवसाय शुरू करने में मदद की जाती है।
MP Swarojgar Yojana : मध्यप्रदेश सरकार ने अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लोगों के लिए संत रविदास स्वरोजगार योजना चलाई जाती है। यह योजना उनके आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। इसके तहत सरकार कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराती है, ताकि अनुसूचित जाति के लोग अपने खुद के व्यवसाय की शुरुआत कर सकें।
इस योजना के माध्यम से उद्योग क्षेत्र में 1 लाख से 50 लाख तक और सेवा/व्यवसाय क्षेत्र में 1 लाख से 25 लाख तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य एससी वर्ग के लोगों के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
ये भी पढ़ें... BPSC Recruitment 2025 : बिहार में प्रिंसिपल के हजारों पदों पर भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन
संत रविदास स्वरोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराकर उन्हें स्वरोजगार स्थापित करने में मदद करना है। इसके माध्यम से लोग अपना खुद का उद्योग शुरू कर सकते हैं।
इस योजना के तहत सरकार अपनी गारंटी पर लोन प्रदान करती है, और यह लोन कम ब्याज दर पर 50 लाख तक उपलब्ध कराया जाता है। इसके साथ ही, इस योजना के तहत लोन लेने वालों को टर्म और वर्किंग कैपिटल लोन पर अधिकतम 7 वर्षों के लिए अनुदान मिलेगा।
इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सरल है। सबसे पहले, आप आधिकारिक वेबसाइट samast.mponline.gov.in पर जाकर प्रोफाइल बनाएं। फिर, आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और लोन के लिए आवेदन करें। आवेदन की स्थिति को भी वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है।
scholarship | indian startups | Startup | Loan | bad Loans | MP News | सरकारी योजनाएं
लोन की राशि
ये भी पढ़ें... BPSC Recruitment 2025 : बिहार में प्रिंसिपल के हजारों पदों पर भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन
किन्हे मिलता है लाभ
इस योजना के तहत सरकार अपनी गारंटी पर लोन प्रदान करती है, और यह लोन कम ब्याज दर पर 50 लाख तक उपलब्ध कराया जाता है। इसके साथ ही, इस योजना के तहत लोन लेने वालों को टर्म और वर्किंग कैपिटल लोन पर अधिकतम 7 वर्षों के लिए अनुदान मिलेगा।
स्वरोजगार योजना का लाभ
- योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को कम ब्याज पर लोन मिलेगा।
- उद्योग विनिर्माण ईकाई के लिए 1 लाख से 50 लाख तक की सहायता।
- सेवा और खुदरा व्यवसाय के लिए 1 लाख से 25 लाख तक की सहायता।
- योजना के तहत बैंक से टर्म और वर्किंग कैपिटल लोन पर 5 प्रतिशत दर से लोन मिलेगा।
एलिजिबिलिटी
- आवेदक अनुसूचित जाति (SC) वर्ग का होना चाहिए।
- आवेदक मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक/वित्तीय संस्था का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए।
योजना में जरूरी डाक्यूमेंट्स
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- प्रोजेक्ट रिपोर्ट
- बैंक पासबुक
- वोटर आईडी कार्ड
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें<br>
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
scholarship | indian startups | Startup | Loan | bad Loans | MP News | सरकारी योजनाएं
Gandhi Jayanti: जब पहली बार भोपाल नवाबी रियासत के शाही मेहमान बने थे बापू, नवाब खान ने रेशमी कपड़े छोड़ पहनी थी खादी
By Kaushiki
जयपुर में 5 करोड़ की लग्जरी घड़ियों की चोरी, घोड़ासन गैंग पर शक, जांच दिल्ली-नेपाल तक फैली
By Jyoti Mahender Bhardwaj
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बोले- चापलूसी की परंपरा से घुटा दम
By Jageshwar prasad
पूर्व सीएम कमलनाथ की हड़पी जमीन, फर्जी वसीयत और मृत्यु प्रमाण पत्र से किया खेल, 2 गिरफ्तार
By Aman Vaishnav
शोएब ढेबर की तलाश में कई ठिकानों पर छापा, फिर भी हाथ खाली, रेड की जानकारी देने वाला कांस्टेबल लाइन अटैच
By Harrison Masih
भरतपुर: सूखे कुएं से पांच करोड़ की नकली दवाइयां बरामद, मास्टरमाइंड होलसेलर सहित पांच गिरफ्तार
By Jageshwar prasad
पोषण आहार या लाड़ली बहना योजना? नियमों के फेर में फंसी एमपी की सात लाख आदिवासी महिलाएं, ये एक वजह बनी रुकावट
By Aman Vaishnav