MP में परिवार की इकलौती बिटिया को मोहन सरकार दे रही 5000 तक की एकल बालिका छात्रवृत्ति
मध्य प्रदेश सरकार के तहत शुरू की गई "एकल बालिका के लिए शिक्षा विकास छात्रवृत्ति" योजना का मुख्य उद्देश्य उन छात्राओं की शिक्षा को निरंतर बनाए रखना है, जो अपने माता-पिता की इकलौती बेटी हैं। इस योजना के तहत, एलिजिबल छात्राओं को 5 हजार की वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाती है, जो उनके शिक्षा के खर्चों में मदद करती है।
ये खबर भी पढ़ें... MP बनेगा दूध उत्पादन में नंबर 1, डॉ. अंबेडकर कामधेनु योजना से चमकेगी किसानों की किस्मत
योजना के फायदे
- इस योजना के तहत, एलिजिबल छात्राओं को 5 हजार रुपए हर साल छात्रवृत्ति दी जाती है।
- छात्रवृत्ति सीधे बैंक खाते में जमा की जाती है।
एलिजिबिलिटी कंडीशंस
डॉक्यूमेंट
- पासपोर्ट आकार की फोटो
- आधार कार्ड
- मध्य प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र
- एकल संतान प्रमाण पत्र (अगर माता-पिता सरकारी कर्मचारी हैं, तो प्रमाण पत्र या राशन कार्ड की अटेस्टेड कॉपी)
- राशन कार्ड
- 10वीं/11वीं की मार्कशीट
- ओवरआल आईडी
- बैंक पासबुक
- अन्य डॉक्यूमेंट (अगर आवश्यक हो)
ये खबर भी पढ़ें... महिला समृद्धि योजना में डायरेक्ट अकाउंट में आएंगे रुपए, सरकार ने ऐसी की व्यवस्था
आवेदन प्रक्रिया
- यह योजना ऑफलाइन है।
- लाभ लेने के लिए एलिजिबल छात्राएं अपने संबंधित विद्यालय या संस्थान के प्रधानाचार्य (Principal) से संपर्क कर सकती हैं।
- आवेदन प्रक्रिया को शिक्षा पोर्टल पर भी रिकॉर्ड किया जाएगा।
- छात्र का प्रोफाइल शिक्षा पोर्टल पर होना चाहिए, जिसे शिक्षा पोर्टल (https://shikshaportal.mp.gov.in) पर अपलोड किया जाता है।
MP News | Madhya Pradesh | मध्यप्रदेश | मध्यप्रदेश न्यूज | एजुकेशन न्यूज | सरकारी योजनाएं | MP Scholarship
ये खबर भी पढ़ें...PM सूर्य घर योजना : 22 सौ घरों में लगा सोलर, 1.30 लाख घर होंगे रोशन
MP Minority Scholarship: अल्पसंख्यक छात्रों को स्कॉलरशिप देती है MP सरकार, ऐसे करें आवेदन