IPL 2025: KKR ने RR को 8 विकेट से रौंदा, डिकॉक की आंधी में उड़ी राजस्थान

Sandeep Kumar | Mar 26, 2025, 23:52 IST
kkr-vs-rr-ipl-2025
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन का पहला मुकाबला जीता। इससे पहले, केकेआर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन का छठा मुकाबला बुधवार (26 मार्च) को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। इस मैच में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 8 विकेट से हराकर अपने आईपीएल सीजन की पहली जीत हासिल की।



केकेआर ने खोला जीत का खाता

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन का पहला मुकाबला जीता। इससे पहले, केकेआर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। यह केकेआर के लिए सीजन का दूसरा मैच था और इस जीत के साथ ही टीम ने अपनी मजबूती साबित की है।



ये खबर भी पढ़िए... IPL 2025: SRH Vs LSG आमने सामने, जानें मौसम का मिजाज और पिच रिपोर्ट



राजस्थान की दूसरी लगातार हार

ये खबर भी पढ़िए... IPL 2025: मध्य प्रदेश की अपनी IPL टीम क्या बनेगी, खेल मंत्री ने दिए संकेत



डिकॉक की मैच-विनिंग पारी

राजस्थान के द्वारा दिए गए 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर के ओपनर क्विंटन डिकॉक ने शानदार प्रदर्शन किया। डिकॉक ने 61 गेंदों में नाबाद 97 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 8 चौके शामिल थे। उनकी इस धमाकेदार पारी की बदौलत केकेआर ने 17.3 ओवर में ही 153 रन बनाकर मैच जीत लिया। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 18 रन बनाए और इम्पैक्ट प्लेयर अंगकृष रघुवंशी ने नाबाद 22 रन जोड़ने में योगदान दिया।



ये खबर भी पढ़िए... IPL में खिलाड़ी बनकर ही नहीं, इन तरीकों से भी कमा सकते हैं नेम और फेम, पैसा भी बरसेगा



राजस्थान ने बनाए 151 रन

राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। टीम के लिए ध्रुव जुरेल ने 28 गेंदों में 33 रन बनाए, जबकि यशस्वी जायसवाल ने 24 गेंदों पर 29 रन बनाए। कप्तान रियान पराग ने 15 गेंदों पर 25 रन जोड़े। हालांकि, केकेआर के गेंदबाजों ने राजस्थान के बल्लेबाजों को ज्यादा मौका नहीं दिया। वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, मोईन अली और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट चटकाए।



ये खबर भी पढ़िए... कॉमेडियन कुणाल कामरा को T-series ने भेजा कॉपीराइट का नोटिस



दोनों टीमों ने किए 1-1 बदलाव

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपनी टीम में एक बदलाव किया। सुनील नरेन की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर रखा गया और उनकी जगह मोईन अली को शामिल किया गया। दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने भी एक बदलाव किया और फजलहक फारूकी की जगह वानिंदु हसारंगा को प्लेइंग-11 में मौका दिया।



केकेआर और राजस्थान के बीच हेड-टू-हेड

केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 31 मैच खेले गए हैं। इनमें से केकेआर ने 15 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है। 2 मैच बेनतीजा रहे हैं। दोनों टीमों के बीच हमेशा ही रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं।



मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, वानिंदु हसारंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, तुषार देशपांडे और संदीप शर्मा.



कोलकाता नाइट राइडर्स: क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, मोईन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती.



Tags:
  • Sports News
  • खेल न्यूज
  • kkr vs rr
  • IPL 2025
  • आईपीएल 2025
  • hindi news