AAI Vacancy 2026: ग्रेजुएट, डिप्लोमा, ITI पास युवाओं के लिए भर्ती

Manya Jain | Mar 12, 2026, 14:58 IST
aai apprentice recruitment 2026
AAI Apprentice Recruitment 2026: एयरपोर्ट अथॉरिटी में 133 अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकली है। इसमें ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट पास उम्मीदवार 22 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने 2026 की नई भर्ती निकाली है। यहां अपरेंटिस के कुल 133 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इसमें ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई पास युवा हिस्सा ले सकते हैं। एविएशन इंडस्ट्रीमें अनुभव (govt jobs 2026) पाने का यह बहुत अच्छा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार 22 मार्च 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं। आज हम आपको इस भर्ती (Latest Sarkari Naukri) के बारे में सभी जानकारी देंगे।



पदों की जानकारी

1. ग्रेजुएट अपरेंटिस (Graduate Apprentice)

  • सिविल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स: 09 पद
  • कंप्यूटर साइंस/आईटी/मैकेनिकल: 04 पद
  • BCA (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन): 09 पद

2. डिप्लोमा अपरेंटिस (Technical Diploma Apprentice)

  • सिविल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स: 44 पद
  • कंप्यूटर साइंस/आईटी/मैकेनिकल: 10 पद
  • कंप्यूटर एप्लीकेशन/बिजनेस मैनेजमेंट: 10 पद

3. आईटीआई ट्रेड अपरेंटिस (ITI Trade Apprentice)

  • COPA (कंप्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामिंग असिस्टेंट): 39 पद
  • स्टेनो (Steno): 08 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • आपके पास किसी अच्छे मान्यता प्राप्त कॉलेज (AICTE) से संबंधित इंजीनियरिंग में रेगुलर (Full-time) डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। प्राइवेट या पार्ट-टाइम वाले यहाँ अप्लाई नहीं कर पाएंगे।
  • अगर आप आईटीआई बेस पर भर रहे हैं, तो आपके पास COPA या स्टेनो ट्रेड में NCVT सर्टिफिकेट होना चाहिए।
  • यह भर्ती सिर्फ उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपनी पढ़ाई (डिग्री, डिप्लोमा या आईटीआई) साल 2022 या उसके बाद पूरी की है। 2022 से पहले पास होने वाले इसके लिए पात्र नहीं हैं।

अधिवास (Domicile)

यह भर्ती मुख्य रूप से उत्तरी क्षेत्र (Northern Region) के लिए है। केवल मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के निवासी ही पात्र हैं।



सैलरी

  • ग्रेजुएट अपरेंटिस: 15 हजार रुपए महीने
  • डिप्लोमा अपरेंटिस: 12 हजार रुपए महीने
  • आईटीआई अपरेंटिस: 9 हजार 600 रुपए महीने प्रति माह

आवेदन कैसे करें?

  • ग्रेजुएट और डिप्लोमा के लिए: NATS पोर्टल पर पंजीकरण करें।
  • आईटीआई उम्मीदवारों के लिए: NAPS पोर्टल पर पंजीकरण करें।
  • पंजीकरण के बाद, "Establishment Search" में Airports Authority of India – RHQ NR, New Delhi खोजें और आवेदन करें।
  • आवेदन की कोई फीस (No Application Fee) नहीं है।

Official Notification PDF: Click here



Official Website (NATS – Graduate/Diploma): Click here



Official Website (NAPS – ITI Trade): Click here



Official Website: Click here



ये भी पढ़े...



SSC ने निकाली 15 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानिए किस वर्ग को कितनी सीटें?



पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 3 हजार 298 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, करें आवेदन



अब एक ही परीक्षा से मिलेंगे कई विभागों में नौकरी के मौके



31 आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन जारी, ये है लास्ट डेट



Tags:
  • एविएशन इंडस्ट्री
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
  • aai