पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 3 हजार 298 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, करें आवेदन

Manya Jain | Mar 09, 2026, 13:11 IST
Share
punjab police constable recruitment 2026
punjab police constable recruitment 2026

पंजाब पुलिस ने 2026 के लिए कांस्टेबल के 3 हजार 298 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें डिस्ट्रिक्ट और आर्म्ड कैडर के पद भी शामिल हैं। ये सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है।

पंजाब के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका है। पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल के पदों पर भर्ती निकाली है, और ये 2026 के लिए एक बड़ी घोषणा है।

कुल 3 हजार 298 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिनमें डिस्ट्रिक्ट और आर्म्ड कैडर (govt jobs 2026) के पद शामिल हैं। हम आपको पूरी जानकारी (Latest Sarkari Naukri) देंगे, जैसे योग्यता, उम्र सीमा और चयन प्रक्रिया।

जरूरी डेट्स

  • अधिसूचना जारी होने की तिथि (Notification Date): 06 मार्च 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि (Apply Start Date): 10 मार्च 2026 (शाम 7:00 बजे से)
  • आवेदन करने की अंतिम तिथि (Last Date to Apply): 30 मार्च 2026 (रात 11:55 बजे तक)
  • परीक्षा की तिथि (Exam Date): जल्द ही सूचित की जाएगी।

पदों की जानकारी

1. डिस्ट्रिक्ट कैडर (District Cadre)

इसमें कुल 2522 पद हैं, जिनमें से 825 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

  • सामान्य श्रेणी (General): 1066 पद
  • अनुसूचित जाति (SC - Balmiki/Mazhbi): 260 पद
  • पिछड़ा वर्ग (Backward Classes): 260 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 260 पद
2. आर्म्ड कैडर (Armed Cadre)

इसमें कुल 776 पद हैं, जिनमें से 259 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

  • सामान्य श्रेणी (General): 328 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 160 पद (विभिन्न श्रेणियों में)
  • पिछड़ा वर्ग (BC): 80 पद

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है। (भूतपूर्व सैनिकों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है)।
  • पंजाबी भाषा का ज्ञान: मैट्रिक (10वीं) स्तर पर पंजाबी एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ी होनी चाहिए।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और आयु सीमा

आयु सीमा (Age Limit as on 01 Jan 2026)

  • न्यूनतम आयु: 18 साल
  • अधिकतम आयु: 28 साल
आयु सीमा में छूट (Age Relaxation)

  • पंजाब के SC/BC उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 साल है।
  • सेवारत सरकारी कर्मचारियों के लिए भी अधिकतम आयु 33 साल निर्धारित है।

शारीरिक मानक (Physical Standards)

भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई निम्नलिखित होनी चाहिए

  • पुरुष (Male): 5 फीट 7 इंच (170.2 सेमी)
  • महिला/ट्रांसजेंडर (Female/Transgender): 5 feet 2 inches (157.5 सेमी)

चयन प्रक्रिया

प्रथम चरण: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (Stage-I: CBT)

इसमें दो पेपर होंगे:

  1. पेपर-I: 100 अंकों का होगा (सामान्य जागरूकता, गणित, रीजनिंग, अंग्रेजी, पंजाबी और कंप्यूटर)। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग (No Negative Marking) नहीं होगी।
  2. पेपर-II: पंजाबी भाषा का क्वालीफाइंग पेपर (50 अंक), जिसमें 50% अंक लाना अनिवार्य है।
शारीरिक परीक्षण (Stage-II: PST & PMT)

लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) और शारीरिक माप परीक्षण (PMT) के लिए बुलाया जाएगा। इसमें दौड़, लंबी कूद और ऊँची कूद शामिल है।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

अंत में, सफल उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य (General) - 1200 रुपए

भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen - Punjab)- 500 रुपए

SC/ST/BC (Punjab Residents)- 700 रुपए

EWS-700 रुपए

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://iur.ls/punjabpolicerecruitment2026 पर जाएं।
  • "Punjab Police Constable Recruitment 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • बुनियादी विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन (Registration) पूरा करें।
  • लॉगिन करें और आवेदन पत्र में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • जिला प्राथमिकता (District Preference): आपको 15 जिलों की प्राथमिकता भरनी होगी। याद रखें, आपको अपने गृह जिले में पोस्टिंग नहीं मिलेगी।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर लें।
ये भी पढ़ें...

IDBI Bank Vacancy में 1300 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें क्वालिफिकेशन

Police Job Vacancy: पुलिस में SPO बनने का मौका, 800 पदों पर भर्ती

JKSSB Vacancy 2026: 390 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई

UP Anganwadi Bharti में 172 महिलाओं को मौका, जानें योग्यता

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • पंजाब पुलिस
  • sarkari naukri
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि