AAI Recruitment 2025 : एयरपोर्ट अथॉरिटी में ऑफ इंडिया में वैकेंसी, ऐसे होगा सिलेक्शन

Manya Jain | Feb 26, 2025, 12:25 IST
aai recruitment 2025
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने 2025 में विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की है। कुल 206 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

AAI Recruitment 2025 : कई लोगों के लिए एविएशन सेक्टर में काम करना सपना होता है। अगर आप भी यही सपना देख रहे हैं तो हाल ही में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने 2025 में 206 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती में आप 24 मार्च 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आज हम आपको इस भर्ती के बारे में सभी जानकारी देंगे।



पदों की जानकारी

  • जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विस)
  • सीनियर असिस्टेंट (आधिकारिक भाषा)
  • सीनियर असिस्टेंट (लेखा)
  • सीनियर असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स)
  • सीनियर असिस्टेंट (ऑपरेशन्स)

यह खबर भी पढ़ें...MP Ordnance Factory Recruitment : ओर्डनेंस फैक्ट्री में निकली सैकड़ों पदों पर भर्ती



एलिजिबिलिटी

जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विस)



  • 10वीं कक्षा + मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल/फायर में 3 वर्षीय डिप्लोमा
  • या 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा (नियमित) उत्तीर्ण
  • वैधहैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंसया
  • माध्यमिक वाहन लाइसेंस(विज्ञापन तिथि से 1 वर्ष पूर्व) या
  • लाइट मोटर व्हीकल लाइसेंस (एलएमवी)(विज्ञापन तिथि से 2 वर्ष पूर्व)

सीनियर असिस्टेंट (आधिकारिक भाषा)



  • हिंदी में मास्टर डिग्री(अंग्रेजी विषय के साथ)
  • याअंग्रेजी में मास्टर डिग्री(हिंदी विषय के साथ)
  • याकिसी भी विषय में मास्टर डिग्री(डिग्री स्तर पर हिंदी/अंग्रेजी विषय के साथ)
  • 2 वर्षों का अनुभव आवश्यक

सीनियर असिस्टेंट (लेखा)



  • बी.कॉम (वाणिज्य स्नातक) डिग्री आवश्यक
  • कंप्यूटर ज्ञान आवश्यक
  • 2 वर्षों का अनुभव आवश्यक

सीनियर असिस्टेंट (इलेक्ट्रॉनिक्स)



  • इलेक्ट्रॉनिक्स / टेलीकम्युनिकेशन / रेडियो इंजीनियरिंग में डिप्लोमा आवश्यक
  • 2 वर्षों का अनुभव आवश्यक

सीनियर असिस्टेंट (ऑपरेशन्स)



  • किसी भी स्ट्रीम में स्नातक डिग्री आवश्यक
  • एलएमवी लाइसेंस आवश्यक
  • 2 वर्षों का अनुभव आवश्यक

यह खबर भी पढ़ें...BPNL Recruitment 2025 : केंद्र सरकार के साथ काम करने का मौका, सैलरी भी मिलेगी शानदार



सैलरी

आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 1000 रुपए
  • एससी / एसटी: शून्य
  • सभी श्रेणियों की महिलाएं: शून्य

आयु सीमा

  • 18 साल से 30 साल

यह खबर भी पढ़ें...Goverment Job 2025 : स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड में निकली बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन



चयन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • शारीरिक माप और सहनशक्ति परीक्षण
  • ड्राइविंग परीक्षण

आवेदन कैसे करें

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फॉर्म भरते समय सभी डॉक्यूमेंट सावधानीपूर्वक अपलोड करें।
  • फोटो, सिग्नेचर,आईडी प्रूफ आदि स्कैन किए गए दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले सभी कॉलम ध्यान से जांचें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • यदि शुल्क का भुगतान नहीं किया गया, तो फॉर्म जमा नहीं होगा।

यह खबर भी पढ़ें...MP Mahila Paryavekshak Bharti : आवेदन का आखिरी चांस, 7 मार्च को होगी परीक्षा



परीक्षा केंद्र

दिल्ली/एनसीआर, आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, देहरादून, रुड़की, जयपुर, जोधपुर, कोटा, अंबाला, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), हमीरपुर, जम्मू, सांबा, अमृतसर, जालंधर, चंडीगढ़, मोहाली, पटियाला, भोपाल, इंदौर, जबलपुर



AAI Recruitment 2025 Notification



AAI Recruitment 2025 Official Website



thesootr links

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • GOVERMENT JOB
  • Assistant Engineer
  • इंजीनियरों के लिए सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • new goverment jobs
  • assistant
  • JOBS 2025
  • एयरपोर्ट जॉब 2025