AMC Vacancy 2026: नगर निगम में निकली सरकारी नौकरी, जानें एलिजीबिलिटी

Manya Jain | May 02, 2026, 18:58 IST
AMC Vacancy 2026
अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने असिस्टेंट फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती निकाली है। 30 अप्रैल 2026 से आवेदन शुरू हो चुके हैं। स्पोर्ट्स पर्सन के लिए सरकारी नौकरी का शानदार मौका है।

Sarkari Naukri. अहमदाबाद नगर निगम (AMC) ने युवाओं को बड़ा मौका दिया है। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज विभाग में सीधी भर्ती निकली है। असिस्टेंट फायरमैन के कुल 172 पद भरे जाएंगे।



शारीरिक रूप से फिट युवाओं के लिए यह शानदार अवसर है। आवेदन करने की प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू हो गई है। सरकारी नौकरी (govt jobs 2026) की तलाश कर रहे युवा तुरंत आवेदन करें। इच्छुक युवा आधिकारिक वेबसाइट https://ahmedabadcity.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते है।



जरूरी डेट्स

घटना (Event)तिथि (Date)
अधिसूचना जारी होने की तिथि30 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि30 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि14 मई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि18 मई 2026
शारीरिक परीक्षण की तिथिhttps://ahmedabadcity.gov.in/

इन पोस्ट पर होगी भर्ती

श्रेणी (Category)पदों की संख्या
अनारक्षित (General/UR)69
ईडब्ल्यूएस (EWS)17
एसईबीसी (SEBC)45
अनुसूचित जाति (SC)16
अनुसूचित जनजाति (ST)25
कुल पद (Total)172

(नोट: कुल पदों में 24 पद दिव्यांग श्रेणी के लिए आरक्षित हैं।)



एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार का कम से कम 10वीं (SSC) पास होना अनिवार्य है।
  • उच्च योग्यता जैसे 12वीं, इंजीनियरिंग डिप्लोमा (ऑटोमोबाइल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) या फायर फाइटिंग कोर्स (ITI/Diploma) करने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट में अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।

2. आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 साल
  • अधिकतम आयु: 32 साल
  • छूट: आरक्षित श्रेणियों (SC/ST/SEBC/EWS) को 5 साल और दिव्यांगों को 10 साल की छूट दी जाएगी।

3. वेतनमान (Pay Scale)

  • पहले 3 सालों के लिए 26 हजार रुपए का फिक्स्ड सैलरी दिया जाएगा।
  • संतोषजनक सेवा के बाद, लेवल-2 पे-मैट्रिक्स (19 हजार 900 – 63 हजार 200 रुपए) के अनुसार सैलरी और अन्य भत्ते मिलेंगे।

फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट

  • ऊंचाई (Height): न्यूनतम 165 सेमी
  • वजन (Weight): न्यूनतम 50 किग्रा
  • सीना (Chest): 76 सेमी (बिना फुलाए) और 81 सेमी (फुलाकर)

शारीरिक दक्षता परीक्षा

  • लंबी कूद (Long Jump): न्यूनतम 3.80 मीटर
  • ऊंची कूद (High Jump): न्यूनतम 1.0 मीटर
  • 800 मीटर दौड़: 200 सेकंड के भीतर (सामान्य वर्ग के लिए)
  • 200 मीटर तैराकी (Swimming): 300 सेकंड के भीतर

आवेदन शुल्क

  • अनारक्षित (General): 500 रुपए
  • EWS / SEBC / SC / ST: 250 रुपए
  • दिव्यांग (PwBD): कोई शुल्क नहीं (Nil)

आवेदन कैसे करें?

  • अहमदाबाद नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट ahmedabadcity.gov.in पर जाएं।
  • 'Recruitment' सेक्शन में 'Assistant Fireman 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सफलतापूर्वक सबमिशन के बाद, एप्लिकेशन नंबर का एसएमएस प्राप्त होगा और फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।

Apply Online: Click here



Official Notification PDF: Click here



Official Website: Click here



ये भी पढ़ें...



UPESSC Vacancy 2026: असिस्टेंट प्रोफेसर के 107 पदों पर भर्ती, 39 हजार तक मिलेगी सैलरी



सिंहस्थ 2028 के लिए क्या एमपी पुलिस कर रही 20 हजार वॉलंटियर्स की भर्ती?



CISCE Result Live 2026: जारी हुआ आईसीएससी रिजल्ट, इन स्टेप्स से करें चेक



12वीं पास हैं? BPSSC Vacancy 2026 में 122 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • नगर निगम
  • sarkari naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026