अंटार्कटिका में सरकारी नौकरी: NCPOR ने निकाली भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई

Manya Jain | Apr 21, 2025, 22:20 IST
sarkari naukri in antratica
अगर आप रोमांच से भरे अनुभव के साथ करियर को एक अलग ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह खबर खास है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन नेशनल सेंटर फॉर पोलर में विभिन्न तकनीकी और सपोर्ट स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

अगर आप नई जगहों पर काम करने और रोमांच से भरे अनुभव के साथ करियर को एक अलग ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद खास है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Ministry of Earth Sciences) के अधीन आने वाले नेशनल सेंटर फॉर पोलर एंड ओशन रिसर्च (NCPOR) ने अंटार्कटिका में विभिन्न तकनीकी और सपोर्ट स्टाफ पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह एक अनोखा अवसर है जहां चयनित उम्मीदवारों को अंटार्कटिका में स्थित भारतीय रिसर्च स्टेशनों पर काम करने का मौका मिलेगा।



किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत तकनीकी और सपोर्ट स्टाफ के विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा, जिसमें शामिल हैं:



  • वाहन मैकेनिक
  • जेनरेटर मैकेनिक
  • कुक/शेफ
  • इसके अलावा पुरुष नर्स, वेल्डर, बढ़ई, रेडियो ऑपरेटर, स्टोर असिस्टेंट जैसे अन्य पद भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...Shikshak Bharti 2025 : 16 हजार से ज्यादा पदों पर शिक्षक भर्ती शुरू, करें आवेदन



योग्यता

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या आईटीआई डिप्लोमा रखी गई है। हालांकि, प्रत्येक पद के अनुसार जरूरी अनुभव की शर्तें अलग-अलग हैं। जानकारी और पात्रता विवरण के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ncpor.res.in पर जारी नोटिफिकेशन पढ़ना चाहिए।



ये भी पढ़ें...IIT Madras Recruitment : इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ टेक्नोलॉजी में जॉब का मौका, करें आवेदन



चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन सीधे इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को AL-2010 फॉर्म भरकर सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स के साथ इंटरव्यू स्थल पर पहुंचना होगा।



सैलरी

इस खास भर्ती के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी:



  • पहली बार अंटार्कटिका जाने वाले उम्मीदवारों को 58 हजार 981 प्रतिमाह
  • पहले से अंटार्कटिका का अनुभव रखने वालों को 78 हजार 642 प्रतिमाह
  • इसके अलावा, गर्मियों में 1 हजार 500 प्रतिदिन और सर्दियों में 2 हजार प्रतिदिन का अतिरिक्त भत्ता भी दिया जाएगा
  • फ्री बोर्डिंग, लॉजिंग, कपड़े, मेडिकल और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी

ये भी पढ़ें...Police Jobs 2025: इस राज्य में निकली सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती, 1 लाख तक मिलेगी सैलरी



आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को आधिकारिक MOES वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को निर्धारित फॉर्मेट में स्कैन कर अपलोड करना होगा।



आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: रोजगार समाचार में विज्ञापन की तिथि से 21 दिन।



Official Website: MOES Website



Recruitment Notification: Notification Link



thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें



सरकारी नौकरी | सरकारी नौकरी का मौका | नई सरकारी नौकरी | govt jobs 2025





Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी नौकरी का मौका
  • नई सरकारी नौकरी
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025