/sootr/media/media_files/2025/04/21/foRvEGnVhHMeVH2X7etg.jpg)
Shikshak Bharti 2025 : आंध्र प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने एपी डीएससी भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य के सरकारी स्कूलों में कुल 16 हजार 347 शिक्षक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 15 मई 2025 निर्धारित की गई है।
पदों की जानकारी
16 हजार 347 शिक्षक के पदों पर भर्ती की जाएगी।
योग्यता
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन और इंफॉर्मेशन बुलेटिन को ध्यान से पढ़ें।
शैक्षणिक योग्यता: संबंधित विषय में स्नातक और B.Ed डिग्री।
आयु सीमा: सामान्यत: 18 से 44 साल(आरक्षित वर्ग को छूट)
अनिवार्य: कुछ पदों के लिए TET पास होना जरूरी है।
ये भी पढ़ें...Sarkari Naukri : शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने का मौका, भर्ती आवेदन हुए शुरू
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन के समय निम्न शुल्क जमा करना होगा।
- प्रोसेसिंग शुल्क: 200 रुपए
- परीक्षा शुल्क: 80 रुपए
- कुल शुल्क: 280 रुपए
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जा सकता है।
परीक्षा की जानकारी
प्रश्न प्रकार: वस्तुनिष्ठ (MCQ)
कुल प्रश्न: 200
समय: 3 घंटे
सिलेबस: विषय आधारित प्रश्न + शैक्षिक ज्ञान + करंट अफेयर्स
ये भी पढ़ें... आंगनबाड़ी भर्ती 2025: 10वीं-12वीं पास महिलाओं के लिए सरकारी नौकरी, जल्दी आवेदन करें
आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले apdsc.apcfss.in वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए "आवेदन लिंक" पर क्लिक करें।
नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
आवश्यक जानकारियां भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
ये भी पढ़ें... IIT Madras Recruitment : इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ टेक्नोलॉजी में जॉब का मौका, करें आवेदन
निर्देश
- आवेदन से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ें।
- केवल सही और प्रमाणित जानकारी ही फॉर्म में भरें।
- गलत या झूठी जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करते रहें ताकि किसी अपडेट से न चूकें।
thesootr links
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
sarkari naukri | JOBS 2025 | govt jobs 2025 | सरकारी नौकरी | नई सरकारी नौकरी | सरकारी नौकरी का मौका | teacher recruitment | good news for teacher recruitment