BARC Vacancy 2026: भाभा ऑटोमिक सेंटर में JRF बनने का मौका, जानें सैलरी

Manya Jain | Mar 12, 2026, 13:14 IST
barc jrf recruitment 2026 apply online 105 posts
BARC ने 105 जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ₹37 हजार मासिक स्टाइपेंड और शोध का सुनहरा मौका है। इस भर्ती में आवेदन की आखिरी तारिख 31 मार्च 2026 है।

भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) ने 2026 के लिए नई भर्ती निकाली है। यहां जूनियर रिसर्च फेलो के कुल 105 पद खाली हैं। विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए यह शानदार मौका है।



देश के सबसे बड़े परमाणु केंद्र में करियर (Latest Sarkari Naukri) बनाना गर्व की बात है। आवेदन की प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है। आप 31 मार्च 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म (govt jobs 2026) भर सकते हैं। इस सुनहरे अवसर को हाथ से न जाने दें।



एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • कौन कर सकता है अप्लाई?: आपने Physics, Chemistry या Life Sciences में मास्टर डिग्री (M.Sc.) या कोई भी 5 साल वाली ड्यूल डिग्री (B.S-M.S.) की हो।
  • कितने नंबर चाहिए?: आपकी ग्रेजुएशन (B.Sc.) में कम से कम 60% और पोस्ट-ग्रेजुएशन (M.Sc.) में 55% नंबर होने ज़रूरी हैं।
  • ज़रूरी परीक्षा: सिर्फ डिग्री होना काफी नहीं है; आपने इनमें से कोई एक नेशनल लेवल एग्जाम पास किया हो: UGC-NET, JEST, ICMR, ICAR, DBT, GATE या JGEEBILS।
  • स्कोरकार्ड: आपके पास इन परीक्षाओं का वैलिड (Valid) स्कोरकार्ड होना चाहिए, यानी आपका सर्टिफिकेट पुराना या एक्सपायर न हुआ हो।

आयु सीमा (Age Limit - as on 01-08-2026)

  • सामान्य वर्ग: अधिकतम 28 साल ।
  • OBC (NCL): 3 साल की छूट (31 साल )।
  • SC/ST: 5 साल की छूट (33 साल )।
  • PwBD: 10 साल की अतिरिक्त छूट।

स्टाइपेंड और लाभ

  • शुरुआती 2 साल (JRF): आपको हर महीने 37 हजार का स्टाइपेंड (खर्चा) मिलेगा।
  • तीसरे साल से (SRF): अगर आपका काम अच्छा रहा, तो आपकी फेलोशिप बढ़ा दी जाएगी और आपको हर महीने 42 हजार मिलेंगे।
  • किताबों और रिसर्च का खर्च: अपनी पढ़ाई, किताबों और शोध के सामान के लिए आपको हर साल 60 हजार अलग से दिए जाएंगे।
  • विदेश जाने का मौका: पीएचडी के दौरान अगर आपको किसी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेना है, तो एक बार विदेश जाने के लिए सरकारी मदद भी मिल सकती है।

चयन प्रक्रिया

  • शॉर्टलिस्टिंग (Screening): सबसे पहले आपके पुराने पढ़ाई के रिकॉर्ड और नेशनल लेवल एग्जाम के स्कोर देखे जाएंगे। जिसके नंबर अच्छे होंगे, उन्हें अगले राउंड के लिए चुना जाएगा।
  • इंटरव्यू (Interview): अगर आप शॉर्टलिस्ट हो जाते हैं, तो आपको एक्सपर्ट्स के एक पैनल के सामने इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यहाँ आपसे आपकी फील्ड से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।
  • पक्का सिलेक्शन (Final Selection): आपकी आखिरी मेरिट लिस्ट सिर्फ इस बात पर बनेगी कि आपने इंटरव्यू में कैसा परफॉर्म किया है। यानी इंटरव्यू ही तय करेगा कि आपको नौकरी मिलेगी या नहीं।

आवेदन कैसे करें?

  • स्टेप 1: BARC की आधिकारिक वेबसाइट www.barc.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: 'New Registration' पर क्लिक करें और अपनी जानकारी दर्ज करें।
  • स्टेप 3: शैक्षणिक प्रमाण पत्र, GATE/NET स्कोरकार्ड और फोटो अपलोड करें।
  • स्टेप 4: आवेदन शुल्क (Application Fee) का भुगतान करें। सामान्य/OBC के लिए यह 500 है। महिला, SC/ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है।
  • स्टेप 5: फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

ये खबरें भी पढ़ें...



पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 3 हजार 298 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, करें आवेदन



IDBI Bank Vacancy में 1300 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें क्वालिफिकेशन



Police Job Vacancy: पुलिस में SPO बनने का मौका, 800 पदों पर भर्ती



JKSSB Vacancy 2026: 390 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई



Tags:
  • sarkari naukri
  • भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र
  • Latest Sarkari Naukri
  • jobs 2026
  • govt jobs 2026