MP Sarkari Naukri: सिर्फ इंटरव्यू देकर भोपाल केंद्रीय विद्यालय में बनें टीचर

Manya Jain | Feb 16, 2026, 18:14 IST
bhopal kendriye vidhyalay teacher vacancy 2026
PM श्री केन्द्रीय विद्यालय नं. 2 भोपाल में PGT, TGT, PRT और अन्य पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 18 फरवरी को आयोजित होंगे।

भोपाल के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 में भर्ती निकली है। शिक्षक बनने की चाहत रखने वालों के लिए बड़ा मौका है। यह भर्तियां 2026-27 के लिए संविदा आधार पर होंगी। कई ऐकडेमिक और नॉन-ऐकडेमिक पदों को भरा जाएगा।



सरकारी स्कूल में काम करने का मौका मिलेगा। इस भर्ती की सबसे खास बात इसकी सिलेक्शन प्रक्रिया है। इसमें आपको कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। उम्मीदवारों का सिलेक्शन सीधे वॉक-इन-इंटरव्यू से होगा। इंटरव्यू के आधार पर ही नौकरी (एमपी सरकारी नौकरी) मिलेगी।



पदों की जानकारी...

  • पोस्टग्रेजुएट टीचर (PGT): कॉमर्स, इंग्लिश, हिंदी, कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, कंप्यूटर साइंस, बायोलॉजी, कैमिस्ट्री, फिजिक्स, मैथ्स।
  • ट्रेन्ड ग्रेजुएट्स शिक्षक (TGT): संस्कृत, अंग्रेजी, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, गणित, विज्ञान।
  • प्राइमरी टीचर (PRT): कक्षा 1 से 5 तक के लिए।
  • अन्य विशेषज्ञ पद: बालवाटिका शिक्षक, योग प्रशिक्षक, खेल प्रशिक्षक, कंप्यूटर अनुदेशक, संगीत एवं नृत्य शिक्षक, कला एवं शिल्प प्रशिक्षक।
  • स्वास्थ्य एवं परामर्श: डॉक्टर, नर्स, काउंसलर, विशेष शिक्षक (Special Educator)।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया और आयु सीमा

KVS Bhopal Notification 2026 के अनुसार, एलिजिबिलिटी क्राइटेरियाकेंद्रीय विद्यालय संगठन(KVS) के आधिकारिक नियमों के अधीन होंगे।



  • पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT): इसके लिए आपके पास अपने विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, कम से कम 50% नंबर और बीएड (B.Ed.) होना जरूरी है।
  • मिडिल क्लास के टीचर (TGT): आपके पास ग्रेजुएशन में 50% नंबर और बीएड की डिग्री होनी चाहिए। अगर आपने CTET (पेपर-2) पास किया है, तो आपको पहले मौका मिलेगा।
  • प्राइमरी टीचर (PRT): 12वीं में 50% नंबर होने चाहिए। इसके साथ ही जेबीटी, डीएलएड या बीएड किया हो। साथ में CTET (पेपर-1) पास होना भी जरूरी है।
  • स्पेशल टीचर और कोच: योग या नर्सिंग जैसे पदों के लिए उसी विषय में डिग्री या डिप्लोमा चाहिए। खेलकूद और कला के लिए भी संबंधित सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 65 साल के बीच होनी चाहिए। सेवानिवृत्त शिक्षक भी नियमों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में पढ़ाने में सक्षम होना चाहिए। साक्षात्कार के समय कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) देय नहीं होगा।



इंटरव्यू का कार्यक्रम...

इंटरव्यू की तिथि18 फरवरी 2026
पंजीकरण का समयसुबह 09:00 बजे से 10:00 बजे तक
स्थान (Venue)PM श्री केन्द्रीय विद्यालय नं. 2, शिवाजी नगर, भोपाल

MP Sarkari Naukri: आवेदन कैसे करें?

  1. सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट no2bhopal.kvs.ac.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
  2. फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें।
  3. 18 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजे विद्यालय पहुंचें।
  4. अपने साथ सभी मूल प्रमाण पत्र (Original Certificates), उनकी एक-एक फोटोकॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लाएं।

Notification PDF



Official Website



ये भी पढ़ें...



एम्स भोपाल में भर्ती, ग्रुप 'ए' पदों पर आवेदन प्रक्रिया 28 फरवरी तक



Aadhaar Centre Job: सुपरवाइजर और ऑपरेटर के 252 पदों पर भर्ती,करें आवेदन



सरकारी नौकरी: प्लाटून कमांडर से वार्डन GSSC Vacancy में 722 पदों पर भर्ती



सेना में NCC कैडेट्स की सीधी भर्ती, 56 हजार मिलेगी सैलरी



Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • केंद्रीय विद्यालय संगठन
  • एमपी सरकारी नौकरी
  • mp sarkari naukri