सेना में NCC कैडेट्स की सीधी भर्ती, 56 हजार मिलेगी सैलरी

Anjali Dwivedi | Feb 13, 2026, 13:50 IST
Share
indian-army-ncc-special-entry-124th-course-recruitment
indian-army-ncc-special-entry-124th-course-recruitment

भारतीय सेना ने एनसीसी स्पेशल एंट्री स्कीम के तहत 124वें कोर्स के लिए घोषणा की है। चयन प्रक्रिया में एनसीसी 'C' प्रमाणपत्र और स्नातक अंकों का वेटेज मिलेगा।

भारतीय सेना ने NCC स्पेशल एंट्री स्कीम के तहत 124वें कोर्स (अक्टूबर 2026) के लिए घोषणा कर दी है। यह भर्ती एनसीसी ‘C’ सर्टिफिकेट ग्रेडिंग और ग्रेजुएशन के नंबरों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के बाद सेवा चयन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria)

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए, जिसमें कुल 50% अंक होने चाहिए।
  • उम्मीदवार का एनसीसी सीनियर डिवीजन/विंग में कम से कम 2 या 3 साल का अनुभव और 'C' सर्टिफिकेट परीक्षा में कम से कम 'B' ग्रेड प्राप्त करना जरूरी है।
  • इस भर्ती के लिए उम्र सीमा 19 से 25 साल है। उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 2001 से पहले और 1 जुलाई 2007 के बाद नहीं होना चाहिए।
  • कुछ उम्मीदवारों के लिए एनसीसी 'C' सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है और इसके लिए ग्रेजुएशन में 50% अंक जरूरी हैं।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • आवेदन प्रक्रिया: सबसे पहले आवेदन प्राप्त होंगे, फिर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।
  • SSB इंटरव्यू: शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को सेवा चयन बोर्ड (SSB) के लिए बुलाया जाएगा।
  • मेडिकल जांच: SSB पास करने के बाद उम्मीदवारों की मेडिकल जांच होगी।
  • मेरिट लिस्ट: सभी प्रक्रियाओं के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और सफल उम्मीदवारों को जॉइनिंग लेटर दिया जाएगा।
यह चयन प्रक्रिया अप्रैल-मई 2026 के बीच होगी, और मई 2026 के पहले सप्ताह में पूरी होने की संभावना है।

आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Officer Entry Apply/Login पर क्लिक करें, फिर Registration चुनें।
  • रजिस्ट्रेशन डिटेल्स भरें और अपना ईमेल वेरिफाईड करें।
  • फिर, डैशबोर्ड में Online Apply पर क्लिक करें और Short Service Commission NCC Special Entry Course खोजें।
  • Apply पर क्लिक करें और व्यक्तिगत, संचार और शैक्षिक विवरण भरें।
  • विवरण की जांच के बाद Submit पर क्लिक करें।

इस भर्ती के तहत कुल 70 पदों पर वैकेंसी आई है।

  • एनसीसी पुरुष (सामान्य श्रेणी) के लिए 63 पद
  • युद्ध हताहतों के आश्रितों के लिए 7 पद
Indian Army मेंचयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान 56 हजार 100 प्रति माह वजीफा दिया जाएगा।

NCC सी सर्टिफिकेट होल्डर्स के लिए खास अवसर-

NCC सी सर्टिफिकेट होल्डर्स को बिना लिखित परीक्षा के लेफ्टिनेंट की रैंक प्राप्त करने का अवसर मिलता है।

पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और कमीशन-

प्रशिक्षण के बाद चयनित उम्मीदवारों को 10 साल की सेवा करनी होगी, और सेना उन्हें बीच में कमीशन से हटा भी सकती है।

इस सरकारी नौकरी (government job)का प्रशिक्षण चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में होगा।

प्रशिक्षण समाप्त होने पर मद्रास विश्वविद्यालय से डिफेंस मैनेंजमेंट और स्ट्रेटेजिक स्टडीज में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा मिलेगा।

मेरिट प्रोसेस कैसी होगी

एनसीसी सी सर्टिफिकेट ग्रेडिंग ऐसे होगी।

ए ग्रेड: 50 अंक

बी ग्रेड: 25 अंक

स्नातक अंक वेटेज:

60-64.99%: 5 अंक

65-69.99%: 10 अंक

70-74.99%: 20 अंक

75-79.99%: 30 अंक

80-84.99%: 40 अंक

85-100%: 50 अंक

ये खबरें भी पढ़ें...

SEBI Vacancy 2026 में यंग प्रोफेशनल के लिए नौकरी, 70 हजार मिलेगा स्टाइपेंड

गूगल में जॉब का गोल्डन चांस, ये स्टूडेंट्स कर सकते हैं अप्लाई

IOCL Gujrat Vacancy: 12वीं और ग्रेजुएशन पास वालों के लिए सरकारी नौकरी

बिना परीक्षा सीधी भर्ती, IOCL Vacancy 2026 में करें आवेदन

Tags:
  • Indian Army
  • भारतीय सेना
  • सरकारी नौकरी
  • government job
  • NCC
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच