BPSC Mains Exam: 70वीं मेंस परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें किस दिन होगा कौन सा पेपर
BPSC 70th Mains Exam बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं मेंस परीक्षा की तारीखों का ऑफिसियली ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा 25 अप्रैल 2025 से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें अभ्यर्थी अपनी सब्जेक्ट मैटर के मुताबिक परीक्षा देंगे। हालांकि, इस परीक्षा को लेकर छात्रों का विरोध जारी है, वे प्रीलिम्स परीक्षा को रद्द करने और फिर से परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं। पटना में बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन आयोग ने किसी भी बदलाव की घोषणा नहीं की है।
ये खबर भी पढ़ें..
एग्जाम डेट और एप्लीकेशन प्रोसेस
एग्जाम पैटर्न और टाइम टेबल
BPSC की मेंस परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, परीक्षा का समय सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे और दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक रहेगा।
परीक्षा का पूरा शेड्यूल इस प्रकार होगा:
- 25 अप्रैल: (प्रथम पाली: सामान्य हिंदी), (द्वितीय पाली: निबंध)
- 26 अप्रैल: (सामान्य अध्ययन – प्रथम पत्र)
- 28 अप्रैल: (सामान्य अध्ययन – द्वितीय पत्र)
- 29 अप्रैल: (प्रथम पाली: ऐच्छिक विषय), (द्वितीय पाली: बाल विकास परियोजना पदाधिकारी)
- 30 अप्रैल: (वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित ऐच्छिक विषय)
- यह परीक्षा लिखित फार्मेट में होगी, और इसमें शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय पर पहुंचना होगा।
ये खबर भी पढ़ें..
छात्रों का विरोध और री-एग्जाम की मांग
BPSC 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर छात्र लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई छात्र और शिक्षक संगठन पटना में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को छात्रों ने गर्दनीबाग और मुसल्लहपुर हाल में प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि प्रीलिम्स परीक्षा में इर्रेगुलरिटी हुई हैं और इसे दोबारा लिया जाना चाहिए।
इस प्रदर्शन को प्रसिद्ध शिक्षकों और कोचिंग संस्थानों के प्रमुखों का भी समर्थन मिल रहा है। हालांकि, BPSC ने अभी तक छात्रों की मांगों को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया है और परीक्षा अपने निर्धारित समय पर ही होगी।
परीक्षा में बदलाव की संभावना
BPSC 70वीं परीक्षा को लेकर विवाद के चलते छात्रों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कुछ छात्र फिर से परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि मुख्य परीक्षा तय कार्यक्रम के मुताबिक ही होगी। हालांकि, कोर्ट में यह मामला दर्ज हो चुका है, इसलिए संभावना बनी हुई है कि भविष्य में कोई नया अपडेट आ सकता है। लेकिन फिलहाल, अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए।
ये खबर भी पढ़ें..
परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश
- परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।
- प्रवेश पत्र (Admit Card) और आईडी प्रूफ साथ लाना अनिवार्य होगा।
- परीक्षा कक्ष में मोबाइल, स्मार्टवॉच, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।
- उत्तर पुस्तिका सही समय पर जमा करनी होगी, देर करने पर उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- छात्रों को आयोग की ऑफिसियल वेबसाइट पर अपडेट्स चेक करते रहना चाहिए।
FAQ
- BPSC 70वीं मेंस परीक्षा कब से शुरू हो रही है?
25 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक यह परीक्षा आयोजित होगी। - BPSC 70वीं मेंस परीक्षा के लिए आवेदन कब तक कर सकते हैं?
21 फरवरी 2025 से आवेदन शुरू होंगे और 17 मार्च 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। - क्या BPSC 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा दोबारा होगी?
फिलहाल आयोग ने कोई री-एग्जाम का निर्णय नहीं लिया है, लेकिन छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है। - परीक्षा कितनी पालियों में होगी?
कुछ दिन परीक्षा दो पालियों में होगी, जबकि कुछ दिन सिर्फ एक पाली में आयोजित होगी। - क्या परीक्षा की तारीख में बदलाव संभव है?
आयोग ने अभी कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन कोर्ट में मामला होने के कारण भविष्य में अपडेट संभव है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक