अफसर बनने का सपना होगा सच, BPSC Vacancy 2026 का नोटिफिकेशन जारी

Manya Jain | May 06, 2026, 22:37 IST
BPSC Vacancy 2026
बिहार लोक सेवा आयोग ने 72वीं संयुक्त परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती में 1230 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की खिड़की 07 मई 2026 से खुल जाएगी।

बीपीएससी भर्ती.बिहार लोक सेवा आयोग ने नई भर्ती निकाली है। 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस बार कुल 1230 खाली पद भरे जाएंगे। प्रशासनिक सेवा और पुलिस विभाग में नौकरियां मिलेंगी।



राजस्व विभाग में भी कई पद खाली पड़े हैं। ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए यह बड़ा मौका है। बिहार में सरकारी नौकरी का सपना अब पूरा होगा। आवेदन की प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं।



जरूरी तारीखें

कार्यक्रम (Event)तिथि (Date)
अधिसूचना जारी होने की तिथि05-05-2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि07-05-2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि31-05-2026
आयु गणना की तिथि01-08-2026

पदों की जानकारी

प्रमुख पद (Level-9 Posts):

  • अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) / वरीय उप समाहर्ता: 100 पद
  • पुलिस उपाधीक्षक (DSP): 22 पद
  • राज्य कर सहायक आयुक्त: 76 पद
  • बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO): 20 पद (Table-II)

अन्य पद (Level-7 & Level-6)

  • राजस्व अधिकारी (Revenue Officer): 365 पद
  • ग्रामीण विकास पदाधिकारी (RDO): 65 पद
  • प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (BPRO): 70 पद
  • सहकारी विस्तार अधिकारी: 130 पद

पदों की जानाकारी

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (Bachelor's Degree) होना जरूरी है। कुछ खास पदों जैसे CDPO के लिए Home Science, Psychology या Sociology जैसे विषयों की आवश्यकता हो सकती है।



2. आयु सीमा (Age Limit - 01/08/2026 तक)

  • न्यूनतम आयु: पद के अनुसार 20, 21 या 22 साल।
  • अनारक्षित (पुरुष): 37 साल
  • अनारक्षित (महिला) / ओबीसी / ईबीसी: 40 साल
  • एसएससी / एसटी: 42 साल
  • अनारक्षित (पुरुष): 37 साल
  • अनारक्षित (महिला) / ओबीसी / ईबीसी: 40 साल
  • एसएससी / एसटी: 42 साल

चयन प्रक्रिया

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): यह 150 अंकों की वस्तुनिष्ठ (MCQ) परीक्षा है। इसमें 1/3 निगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। यह केवल क्वालीफाइंग राउंड है।
  2. मुख्य परीक्षा (Mains): इसमें लिखित वर्णनात्मक (Written Descriptive) पेपर होते हैं। कुल 900 अंकों के आधार पर मेरिट बनती है (सामान्य अध्ययन 1 & 2, निबंध)।
  3. व्यक्तित्व परीक्षण (Interview): मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 120 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।

आवेदन शुल्क

श्रेणी (Category)शुल्क (Fee)
सामान्य / अन्य राज्य के उम्मीदवार100 रुपए प्रति परीक्षा
बिहार के आरक्षित वर्ग (SC/ST/Women/PH)नियमानुसार राहत
बायोमेट्रिक शुल्क (यदि आधार नहीं दिया)200 रुपए अतिरिक्त

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • One Time Registration (OTR) पोर्टल पर जाकर अपना पंजीकरण करें।
  • लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज (जैसे स्नातक डिग्री, जाति प्रमाण पत्र) PDF फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • लाइव वेबकैम से अपनी फोटो कैप्चर करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर प्रिंटआउट ले लें।

विवाहित महिलाओं के लिए आरक्षण का लाभ तभी मिलेगा जब उनके प्रमाण पत्र पिता के नाम और पते से न हों।



बिहार के बाहर के निवासी केवल अनारक्षित (UR) श्रेणी में ही आवेदन कर सकते हैं।



ये खबरें भी पढ़ें...

जम्मू-कश्मीर बैंक 614 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई



छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग, ऑनलाइन भी ले सकेंगे ट्रेनिंग



MPPSC Sports Officer Vacancy: 68 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त



Anganwadi Bharti 2026: आंगनवाड़ी में सैकड़ों पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया





Tags:
  • भर्ती परीक्षा
  • सरकारी नौकरी
  • बिहार लोक सेवा आयोग
  • बिहार में सरकारी नौकरी
  • बीपीएससी
  • बीपीएससी भर्ती