MPPSC Sports Officer Vacancy: 68 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त, जानें क्या है कारण

Manya Jain | Published:
Share
MPPSC Sports Officer Vacancy
MPPSC Sports Officer Vacancy

MPPSC ने क्रीड़ा अधिकारी भर्ती में 68 उम्मीदवारों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में कमियां मिलने के कारण आयोग ने यह कड़ा फैसला लिया है। उम्मीदवार अब अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) राज्य में निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया आयोजित करने के लिए जाना जाता है। हाल ही में आयोग ने क्रीड़ा अधिकारी (Sports Officer) के पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया को लेकर जरूरी सूचना जारी की है। इस भर्ती (mppsc vacancy) में 187 उम्मीदवारों में से 68 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी गई है।

यह कदम आयोग द्वारा डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन और कोआर्डिनेशन संबंधी जांच के बाद उठाया गया है। यदि आप भी इस भर्ती का हिस्सा हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुक जरुरी है। आइए जानते हैं कि आखिर किन कारणों से ये आवेदन निरस्त हुए और प्रभावित उम्मीदवारों के पास अब क्या विकल्प बचे हैं।

187 पदों पर निकलेगी भर्ती

मध्यप्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए उच्च शिक्षा विभाग के तहत क्रीड़ा अधिकारियों की भर्ती निकाली गई थी। आयोग ने शुरुआत में आवेदनों की छंटनी के बाद 187 उम्मीदवारों को एलिजिबिलिटी के आधार पर स्वीकृति दी थी।

आयोग की गाइडलाइंस के अनुसार, केवल शैक्षणिक योग्यता ही काफी नहीं है, बल्कि स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट्स और विभागीय कोआर्डिनेशन का सटीक होना जरूरी है। इसी कड़ी में जब गहन छानबीन की गई, तो 68 उम्मीदवार मानकों पर खरे नहीं उतरे।

उम्मीदवारी निरस्त होने का कारण

एमपीपीएससी के आधिकारिक सूत्रों और रिपोर्ट के अनुसार, उम्मीदवारों के आवेदन खारिज होने के पीछे कोई एक बड़ी अनियमितता नहीं, बल्कि कई टेक्निकल एरर्स बताया जा रहा है।

1. समन्वय संबंधी त्रुटियां (Coordination Mismatch)

सबसे बड़ा कारण कोआर्डिनेशन से संबंधित पाया गया है। इसमें उम्मीदवार द्वारा ऑनलाइन फॉर्म में दी गई जानकारी और फिजिकल डाक्यूमेंट्स के बीच अंतर पाया गया।

2. डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन में गलती

  • कई उम्मीदवारों ने अपने खेल कोटे या अनुभव प्रमाणपत्रों की पूरी जानकारी साझा नहीं की थी।
  • क्रीड़ा अधिकारी जैसे पदों के लिए विशिष्ट खेल प्रमाणपत्रों का एक निश्चित स्तर (National/State Level) अनिवार्य होता है, जिसमें गड़बड़ी पाई गई।
  • कुछ मामलों में संबंधित खेल विभागों या संघों द्वारा जारी प्रमाणपत्रों का सत्यापन (Verification) सफल नहीं हो सका।

छात्रों के लिए जरूरी जानकारी

  • निरस्त उम्मीदवारों की संख्या: 68
  • स्वीकृत उम्मीदवारों की संख्या: 187 (प्रारंभिक)
  • अंतिम तिथि: भर्ती प्रक्रिया की समय-सीमा 2024 से निरंतर है।
  • मुख्य कारण: समन्वय की कमी और दस्तावेज़ों में विसंगति।

आगे क्या करें...

उम्मीदवारी निरस्त होने का मतलब यह नहीं है कि सभी रास्ते बंद हो गए हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह एक जनरल प्रोसीज़रल है। यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि उसकी उम्मीदवारी गलत तरीके से निरस्त हुई है, तो वह निम्नलिखित कदम उठा सकता है।

  1. प्रत्यावेदन (Representation) दें: प्रभावित उम्मीदवार अपने सही और वेरिफाइड डॉक्यूमेंट्स के साथ आयोग के समक्ष अपना पक्ष रख सकते हैं।
  2. हेल्पलाइन से संपर्क: उम्मीदवार तुरंत एमपीपीएससी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर या उनकी हेल्पलाइन के माध्यम से जानकारी प्राप्त करें।
  3. समय सीमा का ध्यान: समायोजन या सत्यापन के लिए आयोग द्वारा निर्धारित समय के भीतर ही लिखित आवेदन देना होगा।
ये भी पढ़ें...

सरकारी नौकरी अलर्ट: 16 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां, देखें हफ्ते की टॉप जॉब्स

MPPCB Vacancy 2026: एमपी में इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी

Assam Rifles Vacancy: असम राइफल्स में जानें का सुनहरा मौका

SECL Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 1 हजार पदों पर भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया



Tags:
  • MPPSC
  • एमपीपीएससी
  • सरकारी नौकरी
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
  • mppsc vacancy
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर