MPPCB Vacancy 2026: एमपी में इंजीनियर्स के लिए सरकारी नौकरी, 30 अप्रैल लास्ट डेट

Manya Jain | Published:
Share
MPPCB Vacancy 2026
MPPCB Vacancy 2026

एमपीपीसीबी भर्ती 2026 (MPPCB Recruitment) के तहत असिस्टेंट इंजीनियर के 14 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल 2026 से शुरू हो गए हैं।

मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, मध्यप्रदेश पर्यावरण विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर के 14 पद खाली हैं। इस सरकारी नौकरी के लिए एमपी ऑनलाइन से आवेदन होगा। मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए यह एक शानदार मौका है।

चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में होगी। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mppcb.mp.gov.in पर भर्ती की पूरी जानकारी है। इंजीनियरिंग पास युवा इस मौके का जरूर फायदा उठाएं। इस भर्ती में आप 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

पदों की जानकारी

  • अनारक्षित (UR): 05 पद (ओपन-03, महिला-02)
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 03 पद (ओपन-02, महिला-01)
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 03 पद (ओपन-02, महिला-01)
  • अनुसूचित जाति (SC): 02 पद (ओपन-01, महिला-01)
  • EWS: 01 पद (ओपन)

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग (Civil Engineering) में स्नातक (Undergraduate) की डिग्री होनी चाहिए।
  • इसके साथ ही, एनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग (Environmental Engineering) में स्नातकोत्तर (Postgraduate) डिग्री होना अनिवार्य है।

2. आयु सीमा (Age Limit - 2026 के अनुसार)

  • न्यूनतम आयु: 21 साल
  • अधिकतम आयु: 40 साल
  • आरक्षित श्रेणियों के लिए मध्यप्रदेश शासन के नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

सैलरी

लेवल 12 पे-स्केल (₹56 हजार – 1 लाख 77 हजार 500) ग्रेड पे: ₹5 हजार 400
इस उच्च वेतन के साथ-साथ कर्मचारियों को महंगाई भत्ता, आवास भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी देय होंगी।

जरूरी डेट्स

कार्यक्रम (Event)तिथि (Date)
अधिसूचना जारी होने की तिथि06 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ10 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि30 अप्रैल 2026
त्रुटि सुधार (Error Correction) प्रारंभ13 अप्रैल 2026
त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि02 मई 2026

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

एमपीपीसीबी चयन प्रक्रिया 2026 (MPPCB Selection Process 2026) दो मुख्य चरणों में पूरी होगी:

  • पहला कदम (CBT): सबसे पहले आपका एक ऑनलाइन एग्जाम होगा। इसमें कंप्यूटर पर बैठकर आपको सही ऑप्शन चुनने वाले सवाल (MCQs) हल करने होंगे।
  • दूसरा कदम (इंटरव्यू): जो लोग कंप्यूटर वाले एग्जाम को पास कर लेंगे, उन्हें आमने-सामने बातचीत यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • फाइनल सिलेक्शन (मेरिट): आखिर में, आपके एग्जाम के नंबर और इंटरव्यू के नंबरों को जोड़ा जाएगा। जिसके नंबर सबसे अच्छे होंगे, उसका सिलेक्शन हो जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट या mppcb.mp.gov.in के पोर्टल पर जाएं।
  • 'MPPCB Recruitment 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर और आईडी प्रूफ स्कैन करके अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी कॉलम की जांच कर लें और अंत में प्रिंटआउट लें।
Apply Online

Notification PDF

Official Website

ये खबरें भी पढ़ें...

इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026: आयु सीमा में मिली बड़ी छूट, करें आवेदन

अग्निवीर भर्ती की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक करें आवेदन

महिला अग्निवीर भर्ती: सेना में जाने का मौका, ये है आवेदन से चयन तक की प्रक्रिया

अग्निवीर भर्ती 2026: चंबल अंचल में दोगुनी हुई वैकेंसी, 1800 पदों पर होगी भर्ती

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • engineering
  • Civil Engineer
  • असिस्टेंट इंजीनियर
  • मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी
  • MPPCB recruitment
  • पर्यावरण विभाग
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर