SECL Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 1 हजार पदों पर भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया
Manya Jain | Apr 12, 2026, 15:00 IST
SECL Recruitment 2026
SECL ने माइनिंग सिरदार और फोरमैन के 1,055 पदों पर भर्ती निकाली है। कोल इंडिया में सरकारी नौकरी का यह बड़ा मौका है। आवेदन 15 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन भरे जाएंगे।
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) में बड़ी भर्ती निकली है। माइनिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी का यह शानदार मौका है। कुल 1,055 खाली पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। माइनिंग सिरदार और असिस्टेंट फोरमैन की भर्ती (govt jobs 2026) की जाएगी।
डिप्टी सर्वेयर के पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। तकनीकी पढ़ाई कर चुके युवाओं के लिए यह खुशखबरी है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी। कोल इंडिया की इस कंपनी में परमानेंट जॉब मिलेगी।
पदों की जानकारी
- माइनिंग सिरदार (Mining Sirdar T&S Grade-C): 577 पद
- असिस्टेंट फोरमैन (Assistant Foreman Electrical Grade-C): 435 पद
- डिप्टी सर्वेयर (Dy. Surveyor T&S Grade-C): 43 पद
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- माइनिंग सिरदार: 10वीं पास + माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा/डिग्री + वैध माइनिंग सिरदारशिप सर्टिफिकेट (Un-Restricted) + गैस टेस्टिंग और फर्स्ट एड सर्टिफिकेट।
- डिप्टी सर्वेयर: 10वीं पास + माइनिंग/माइन सर्वेइंग में डिग्री या डिप्लोमा + सर्वेयर सर्टिफिकेट ऑफ कॉम्पिटेंसी (Un-Restricted)।
- असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल): 10वीं पास + इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में कम से कम 3 साल का डिप्लोमा।
2. आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 18 साल
- अधिकतम आयु: 30 साल
- आयु में छूट: सरकारी नियमों के अनुसार एससी/एसटी, ओबीसी और अन्य आरक्षित श्रेणियों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सैलरी
- मूल वेतन (Basic Pay): 47 हजार 330 हर महीने
- अतिरिक्त लाभ: महंगाई भत्ता (DA), अटेंडेंस बोनस, स्पेशल अलाउंस, हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और ट्रांसपोर्ट सब्सिडी आदि।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
| श्रेणी (Category) | शुल्क (Fees) |
| सामान्य (UR) / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस | 1 हजार180 (1000 रुपए + 180 रुपए GST) |
| एससी / एसटी / महिला / दिव्यांग / विभागीय | शून्य (Nil) |
जरूरी डेट्स
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 15 अप्रैल 2026 (सुबह 10:00 बजे)
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 14 मई 2026 (रात 11:59 बजे तक)
- परीक्षा की तिथि: आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही सूचित की जाएगी।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): उम्मीदवारों को एक ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मूल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
- मेडिकल जांच: कोल इंडिया के चिकित्सा मानकों के अनुसार फिटनेस टेस्ट होगा।
आवेदन कैसे करें?
- SECL की आधिकारिक वेबसाइट secl-cil.in पर जाएं।
- 'Career' सेक्शन में जाकर भर्ती नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- 'Apply Online' लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण (Registration) करें।
- आवेदन पत्र में सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें।
- आवश्यक डॉक्यूमेंट, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।
| Apply Online | Click Here |
| Notification | Click here |
| Official Website | Click here |
सरकारी नौकरी: AIIMS Bhopal Assistant Professor Vacancy नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन
AIIMS Senior Resident Vacancy नोटिफिकेशन जारी, 142 पदों के लिए 25 अप्रैल तक आवेदन
SSC उम्मीदवारों को मिलेगी 5 साल की उम्र छूट, जानें क्या है पूरा मामला
इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती: 350 पदों के लिए नोटिफिकेशन आउट
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj